भारत-इंग्लैंड के बाद इस देश ने भी किया 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान, 'भारतीय' बना कप्तान

Oman Squad For T20 World Cup 2026: भारत और इंग्लैंड के बाद ओमान ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है. ओमान की कप्तानी भारतीय मूल के खिलाड़ी जतिंदर सिंह कर रहे होंगे, वहीं विनायक शुक्ला को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. ये चौथी बार होगा जब ओमान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही होगी. वर्ल्ड कप में ओमान को ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप B में रखा गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान अपना पहला मैच 9 फरवरी को श्रीलंका के साथ खेलेगा. बताते चलें कि विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं. यह टूर्नामेंट 7 फरवरी-8 मार्च तक कुल 8 मैदानों पर खेला जाएगा. 20 टीमों वाले इस विश्व कप टूर्नामेंट में प्रत्येक ग्रुप से केवल दो-दो टीम ही अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी. वहीं सुपर-8 चरण की आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. इनमें टॉप-2 में रहने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएंगी. विश्व कप का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. उससे पहले भारत और इंग्लैंड भी अपना-अपना टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड घोषित कर चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप के लिए ओमान का स्क्वाड: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला (उपकप्तान), मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करन सोनावाले, शाह फैजल, नदीम खान, सुफियां महमूद, जे ओडेड्रा, शफीक जन, आशीष ओडेदारा, जीतेन रामानंदी, हसनैन अली शाह   Big stage. Bigger dreams ????Oman reveal their squad for the ICC Men’s T20 World Cup 2026ICC Men’s #T20WorldCup starts 7 FEB pic.twitter.com/GT0RHBYkaP — Star Sports (@StarSportsIndia) December 30, 2025 यह भी पढ़ें: सर डॉन ब्रैडमैन ने जिस कैप को पहन भारत के खिलाफ 6 पारियों में बनाए थे 715 रन, उसकी होगी नीलामी

Dec 31, 2025 - 00:30
 0
भारत-इंग्लैंड के बाद इस देश ने भी किया 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान, 'भारतीय' बना कप्तान

Oman Squad For T20 World Cup 2026: भारत और इंग्लैंड के बाद ओमान ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है. ओमान की कप्तानी भारतीय मूल के खिलाड़ी जतिंदर सिंह कर रहे होंगे, वहीं विनायक शुक्ला को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. ये चौथी बार होगा जब ओमान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही होगी. वर्ल्ड कप में ओमान को ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप B में रखा गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान अपना पहला मैच 9 फरवरी को श्रीलंका के साथ खेलेगा. बताते चलें कि विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं. यह टूर्नामेंट 7 फरवरी-8 मार्च तक कुल 8 मैदानों पर खेला जाएगा.

20 टीमों वाले इस विश्व कप टूर्नामेंट में प्रत्येक ग्रुप से केवल दो-दो टीम ही अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी. वहीं सुपर-8 चरण की आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. इनमें टॉप-2 में रहने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएंगी. विश्व कप का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. उससे पहले भारत और इंग्लैंड भी अपना-अपना टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड घोषित कर चुके हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ओमान का स्क्वाड: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला (उपकप्तान), मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करन सोनावाले, शाह फैजल, नदीम खान, सुफियां महमूद, जे ओडेड्रा, शफीक जन, आशीष ओडेदारा, जीतेन रामानंदी, हसनैन अली शाह

 

यह भी पढ़ें:

सर डॉन ब्रैडमैन ने जिस कैप को पहन भारत के खिलाफ 6 पारियों में बनाए थे 715 रन, उसकी होगी नीलामी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow