भयानक हादसे में कट गया महिला का कान, डॉक्टरों ने पैर में जोड़ कर दी अनोखी सर्जरी

चीन में हाल ही में एक ऐसा अजीब और अनोखा मेडिकल केस सामने आया है, जिसने पूरे दुनिया के डॉक्टरों और लोगों को हैरान कर दिया है यह मामला एक महिला के साथ हुए भयानक कार्यस्थल हादसे का है. अप्रैल के महीने में यह महिला अपने काम पर थी, तभी एक बड़ी मशीन ने अचानक उसका कान पूरी तरह से काट दिया और उसके सिर और चेहरे की स्किन भी गंभीर रूप से घायल हो गई.  महिला को तुरंत शेडोंग प्रांतीय अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने देखा कि उसका कान पूरी तरह अलग हो चुका था और सिर, गर्दन और चेहरे की स्किन कई हिस्सों में फट गई थी. सामान्य सर्जरी से सीधे कान को सिर पर जोड़ना असंभव था, क्योंकि सिर और ब्लड वेसल्स  को गंभीर चोट लगी हुई थी. ऐसे में डॉक्टरों ने तत्काल एक नया रास्ता खोजने का निर्णय लिया. इसके चलते डॉक्टरों ने महिला का कान पैर में जोड़ दिया.  कैसे हुई ये अनोखी सर्जरी? सर्जनों ने एक अनोखी और जटिल तकनीक अपनाई. उन्होंने कान को अस्थायी रूप से महिला के पैर के ऊपरी हिस्से में ग्राफ्ट  कर दिया. पैर की नसें और धमनियां कान के लिए पूरी तरह यूजफुल थीं और यहां की स्किन की मोटाई भी सिर की स्किन के अनुरूप थी. यह सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि कान की नसें सिर्फ 0.2 से 0.3 मिलीमीटर पतली थीं. इस प्रक्रिया में लगभग 10 घंटे का समय लगा.  सर्जरी के पांच दिन बाद महिला के कान का रंग बैंगनी-काला होने लगा. इसका मतलब था कि ब्लड फ्लो में समस्या आ गई थी. इसे बचाने के लिए डॉक्टरों ने पांच दिनों में लगभग 500 बार मैनुअल ब्लडलेटिंग की, इस बीच महिला के सिर की स्किन को पेट से ग्राफ्ट करके ठीक किया गया.            View this post on Instagram                       A post shared by Future Tech (@futuretech) महीनों बाद कान को रीअटैच किया गया लगभग पांच महीने बाद, जब महिला के सिर और चेहरे की स्थिति स्थिर हो गई और सूजन कम हो गई, डॉक्टरों ने अक्टूबर में छह घंटे की लंबी और जटिल सर्जरी के जरिए कान को उसकी मूल स्थिति पर फिर से जोड़ दिया. महिला, जिनका नाम सन बताया गया है, अब अस्पताल से छुट्टी ले चुकी हैं. उनका चेहरा पहले से काफी हद तक सामान्य हो गया है.  यह भी पढ़ें: उफ ये मुहब्बत... गर्मी में रोटी सेंक रही आंटी को पंखा झलने लगे अंकल, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

Dec 31, 2025 - 09:30
 0
भयानक हादसे में कट गया महिला का कान, डॉक्टरों ने पैर में जोड़ कर दी अनोखी सर्जरी

चीन में हाल ही में एक ऐसा अजीब और अनोखा मेडिकल केस सामने आया है, जिसने पूरे दुनिया के डॉक्टरों और लोगों को हैरान कर दिया है यह मामला एक महिला के साथ हुए भयानक कार्यस्थल हादसे का है. अप्रैल के महीने में यह महिला अपने काम पर थी, तभी एक बड़ी मशीन ने अचानक उसका कान पूरी तरह से काट दिया और उसके सिर और चेहरे की स्किन भी गंभीर रूप से घायल हो गई. 

महिला को तुरंत शेडोंग प्रांतीय अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने देखा कि उसका कान पूरी तरह अलग हो चुका था और सिर, गर्दन और चेहरे की स्किन कई हिस्सों में फट गई थी. सामान्य सर्जरी से सीधे कान को सिर पर जोड़ना असंभव था, क्योंकि सिर और ब्लड वेसल्स  को गंभीर चोट लगी हुई थी. ऐसे में डॉक्टरों ने तत्काल एक नया रास्ता खोजने का निर्णय लिया. इसके चलते डॉक्टरों ने महिला का कान पैर में जोड़ दिया. 

कैसे हुई ये अनोखी सर्जरी?

सर्जनों ने एक अनोखी और जटिल तकनीक अपनाई. उन्होंने कान को अस्थायी रूप से महिला के पैर के ऊपरी हिस्से में ग्राफ्ट  कर दिया. पैर की नसें और धमनियां कान के लिए पूरी तरह यूजफुल थीं और यहां की स्किन की मोटाई भी सिर की स्किन के अनुरूप थी. यह सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि कान की नसें सिर्फ 0.2 से 0.3 मिलीमीटर पतली थीं. इस प्रक्रिया में लगभग 10 घंटे का समय लगा. 

सर्जरी के पांच दिन बाद महिला के कान का रंग बैंगनी-काला होने लगा. इसका मतलब था कि ब्लड फ्लो में समस्या आ गई थी. इसे बचाने के लिए डॉक्टरों ने पांच दिनों में लगभग 500 बार मैनुअल ब्लडलेटिंग की, इस बीच महिला के सिर की स्किन को पेट से ग्राफ्ट करके ठीक किया गया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Future Tech (@futuretech)

महीनों बाद कान को रीअटैच किया गया

लगभग पांच महीने बाद, जब महिला के सिर और चेहरे की स्थिति स्थिर हो गई और सूजन कम हो गई, डॉक्टरों ने अक्टूबर में छह घंटे की लंबी और जटिल सर्जरी के जरिए कान को उसकी मूल स्थिति पर फिर से जोड़ दिया. महिला, जिनका नाम सन बताया गया है, अब अस्पताल से छुट्टी ले चुकी हैं. उनका चेहरा पहले से काफी हद तक सामान्य हो गया है. 

यह भी पढ़ें: उफ ये मुहब्बत... गर्मी में रोटी सेंक रही आंटी को पंखा झलने लगे अंकल, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow