बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है. बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 206 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिए. यह भर्ती डिजिटल बैंकिंग इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, सिक्योरिटी, इंटरप्राइजेज डाटा मैनेजमेंट ऑफिस, कॉरपोरेट अकाउंट्स एंड टैक्सेशन प्लानिंग और फैसिलिटी मैनेजमेंट जैसे विभिन्न विभागों में नियमित नियुक्तियों के लिए की जाएगी. इच्छुक और एलिजिबल उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 6 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 206 पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती अभियान के तहत कुल 206 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर, प्रोडक्ट मैनेजर, डेटा साइंटिस्ट, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, सिक्योरिटी मैनेजर और टैक्सेशन से जुड़े कई पद शामिल है. भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें ऑनलाइन आवेदन शुरू- 6 अगस्त 2026 आवेदन की अंतिम तिथि- 26 अगस्त 2026 एलिजिबिलिटी और आवेदन फीस इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, एक्सपीरियंस और आयु सीमा अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट में संबंधित पद की पात्रता शर्तों को ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है. आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग है और इसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार निर्धारित की गई है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 850 रुपये प्लस पेमेंट गेटवे फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग, पुर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये प्लस पेमेंट गेटवे फीस देनी होगी. फीस का पेमेंट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा क्या है चयन प्रक्रिया? बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया की चयन प्रक्रिया में आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है. इसके बाद साइकोमेट्रिक टेस्ट ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू भी आयोजित किए जा सकते हैं. अंतिम चयन से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल प्रशिक्षण भी किया जाएगा. अगर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होती है, तो इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 225 अंकों के होंगे. परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी, प्रश्न पत्र में रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े प्रश्न शामिल है. गलत उत्तर देने पर प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी. ये भी पढ़ें-UGC ने जारी की 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट, स्टूडेंट्स को किया अलर्ट चयनित उम्मीदवारों को देना होगा सर्विस बॉन्ड नियमित पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बैंक की निर्धारित शर्तों के अनुसार सर्विस बॉन्ड भरना होगा. जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल- के अधिकारियों को कम से कम 3 वर्ष तक सेवा देनी होगी. निश्चित अवधि से पहले नौकरी छोड़ने पर बैंक के नियमों के अनुसार जुर्माना देना होगा. इसी तरह मिडिल और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड के अधिकारियों पर भी अलग सीमा तक सर्विस बॉन्ड की शर्तें लागू रहेगी. ऐसे करें आवेदन इन पदों पर आवेदन के लिए सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं इसके बाद होम पेज पर करियर सेक्शन में करंट ऑपच्यरुनिटीज लिंक पर क्लिक करें अब नोटिफिकेशन को सेलेक्ट कर रजिस्ट्रेशन करें. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस की जानकारी भरें. उसके बाद सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें. ये भी पढ़ें-क्या है JPSC-JSSC विवाद, क्यों फूट पड़ा छात्रों का गुस्सा?
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है. बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 206 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिए. यह भर्ती डिजिटल बैंकिंग इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, सिक्योरिटी, इंटरप्राइजेज डाटा मैनेजमेंट ऑफिस, कॉरपोरेट अकाउंट्स एंड टैक्सेशन प्लानिंग और फैसिलिटी मैनेजमेंट जैसे विभिन्न विभागों में नियमित नियुक्तियों के लिए की जाएगी. इच्छुक और एलिजिबल उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 6 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
कुल 206 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 206 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर, प्रोडक्ट मैनेजर, डेटा साइंटिस्ट, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, सिक्योरिटी मैनेजर और टैक्सेशन से जुड़े कई पद शामिल है.
भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू- 6 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि- 26 अगस्त 2026
एलिजिबिलिटी और आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, एक्सपीरियंस और आयु सीमा अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट में संबंधित पद की पात्रता शर्तों को ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है. आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग है और इसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार निर्धारित की गई है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 850 रुपये प्लस पेमेंट गेटवे फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग, पुर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये प्लस पेमेंट गेटवे फीस देनी होगी. फीस का पेमेंट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा
क्या है चयन प्रक्रिया?
बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया की चयन प्रक्रिया में आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है. इसके बाद साइकोमेट्रिक टेस्ट ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू भी आयोजित किए जा सकते हैं. अंतिम चयन से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल प्रशिक्षण भी किया जाएगा. अगर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होती है, तो इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 225 अंकों के होंगे. परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी, प्रश्न पत्र में रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े प्रश्न शामिल है. गलत उत्तर देने पर प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी.
ये भी पढ़ें-UGC ने जारी की 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट, स्टूडेंट्स को किया अलर्ट
चयनित उम्मीदवारों को देना होगा सर्विस बॉन्ड
नियमित पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बैंक की निर्धारित शर्तों के अनुसार सर्विस बॉन्ड भरना होगा. जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल- के अधिकारियों को कम से कम 3 वर्ष तक सेवा देनी होगी. निश्चित अवधि से पहले नौकरी छोड़ने पर बैंक के नियमों के अनुसार जुर्माना देना होगा. इसी तरह मिडिल और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड के अधिकारियों पर भी अलग सीमा तक सर्विस बॉन्ड की शर्तें लागू रहेगी.
ऐसे करें आवेदन
- इन पदों पर आवेदन के लिए सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं
- इसके बाद होम पेज पर करियर सेक्शन में करंट ऑपच्यरुनिटीज लिंक पर क्लिक करें
- अब नोटिफिकेशन को सेलेक्ट कर रजिस्ट्रेशन करें.
- एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस की जानकारी भरें.
- उसके बाद सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें-क्या है JPSC-JSSC विवाद, क्यों फूट पड़ा छात्रों का गुस्सा?
What's Your Reaction?