बिहार जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों को बचाया गया; Video
पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया. अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन अंबाला से आधा किलोमीटर आगे सरहिंद स्टेशन के पास पहुंची थी. ट्रेन के एक डिब्बे से धुआं उठता देख यात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कर्मियों को दी. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया. खबर अपडेट की जा रही है...
पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया. अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन अंबाला से आधा किलोमीटर आगे सरहिंद स्टेशन के पास पहुंची थी. ट्रेन के एक डिब्बे से धुआं उठता देख यात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कर्मियों को दी. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया.
खबर अपडेट की जा रही है...
What's Your Reaction?