बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
आज के समय में हमारी जिंदगी इतनी बिजी शोर-शराबे वाली हो गई है कि फोकस एक जगह टिकाना बेहद मुश्किल हो गया है. हमारे चारों ओर लगातार चीजें होती रहती हैं जो हमारा फोकस भटकाती हैं. फोन की नोटिफिकेशन, ग्रुप चैट्स की बार-बार आती टोन, घर में शाम के खाने की प्लानिंग, आते-जाते कॉल्स और कई छोटी-छोटी परेशानियां. ऐसे में कोई हैरानी की बात नहीं कि फोकस बनाए रखना या किसी काम में पूरी तरह फोकस लगाना चुनौती बन गया है, लेकिन चिंता की बात नहीं है, क्योंकि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सही तरीका अपनाने और कुछ आदतें बदलने से हम अपने फोकस को सुधार सकते हैं और काम में पूरी तरह फोकस कर सकते हैं. 1. डिस्ट्रैक्शन फ्री वातावरण बनाएं - सबसे पहले, अपने काम करने की जगह को फोकस करने लायक बनाना जरूरी है. कुछ लोग पूरी चुप्पी में ही फोकस कर पाते हैं और उनके लिए साफ-सुथरी और व्यवस्थित जगह जरूरी होती है. वहीं, कुछ लोग बैकग्राउंड म्यूजिक या हल्का टीवी देखकर भी काम कर लेते हैं. कुछ को अपने डेस्क पर प्रियजनों की तस्वीरें या भगवान की मूर्ति रखने से भी सही हेडस्पेस मिलता है. मतलब हर व्यक्ति का तरीका अलग होता है. जब आप जान लें कि आपको किस तरह का वातावरण पसंद है और किससे आपका फोकस भटकता है, तो आप अपनी जगह को उसी हिसाब से तैयार करें. 2. मेडिटेशन का अभ्यास करें - मेडिटेशन यानी फोकस लगाने की आदत फोकस बढ़ाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है. दिन में कुछ मिनट मेडिटेट करने से आपका दिमाग शांत होता है और फोकस एक जगह टिकाना आसान हो जाता है. न्यूयॉर्क के साइकोथेरेपिस्ट डॉर्ली मिकेली के अनुसार, यह तनाव कम करके हमारी फोकस क्षमता बढ़ाता है और भटकाव से जल्दी वापस आने में मदद करता है. 3. फिजिकल एक्टिविटी जरूरी - अगर शरीर एक्टिव नहीं है तो दिमाग को फोकस करना भी मुश्किल हो जाता है. हल्का व्यायाम, जॉगिंग, या छोटे-छोटे ब्रेक्स में कुछ स्ट्रेचिंग करना आपके फोकस को बढ़ाता है. ट्रांसलेशनल स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित की रिपोर्ट के अनुसार, नियमित व्यायाम याददाश्त और फोकस करने की क्षमता को बेहतर बनाता है. 4. अपने काम को सही समय पर शेड्यूल करें - हर किसी की एनर्जी और फोकस की पावर अलग होती है. कुछ लोग सुबह सबसे ज्यादा फोकस्ड होते हैं, जबकि कुछ शाम या रात में, इसलिए जरूरी कामों को उसी समय पर करना चाहिए जब आप सबसे ज्यादा अलर्ट और फोकस्ड हों. इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी डायबिटीज को न करें नजरअंदाज, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर 5. काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटे - बड़े प्रोजेक्ट या काम को छोटे हिस्सों में बांटना फोकस बनाए रखने में मदद करता है. काम के हर हिस्से को लिस्ट और योजना के अनुसार पूरा करना आसान होता है और आपका मन भी काम में लगा रहता है. 6. छोटे ब्रेक लें - लगातार लंबे समय तक काम करने से दिमाग थक जाता है. एक्सपर्ट सुझाव देते हैं कि 90 मिनट के काम के बाद 15-20 मिनट का छोटा ब्रेक लें. इस दौरान हल्की चाय, टहलना या हल्का मनोरंजन दिमाग को रिफ्रेश करता है और आप फिर से फोकस्ड हो जाते हैं. 7. योग, मंत्र और बैलेंस डाइट अपनाएं - योग, मंत्र जप और सही पोषण भी फोकस बढ़ाने में मदद करते हैं. योग और प्राणायाम से सांस और शरीर पर फोकसजाता है, मंत्र जप से मानसिक शांति मिलती है और सही खाने से एनर्जी बनी रहती है. 8.जब जरूरत हो, डॉक्टर की मदद लें - अगर बार-बार फोकस भटकता है, गुस्सा आता है, नकारात्मक विचार आते हैं या अचानक घबराहट होती है, तो यह मानसिक या शारीरिक कारणों से हो सकता है. ऐसे में किसी सीनियर सायकायट्रिस्ट या डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. वे काउंसलिंग और दवा के माध्यम से मदद कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें - खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
आज के समय में हमारी जिंदगी इतनी बिजी शोर-शराबे वाली हो गई है कि फोकस एक जगह टिकाना बेहद मुश्किल हो गया है. हमारे चारों ओर लगातार चीजें होती रहती हैं जो हमारा फोकस भटकाती हैं. फोन की नोटिफिकेशन, ग्रुप चैट्स की बार-बार आती टोन, घर में शाम के खाने की प्लानिंग, आते-जाते कॉल्स और कई छोटी-छोटी परेशानियां. ऐसे में कोई हैरानी की बात नहीं कि फोकस बनाए रखना या किसी काम में पूरी तरह फोकस लगाना चुनौती बन गया है, लेकिन चिंता की बात नहीं है, क्योंकि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सही तरीका अपनाने और कुछ आदतें बदलने से हम अपने फोकस को सुधार सकते हैं और काम में पूरी तरह फोकस कर सकते हैं.
1. डिस्ट्रैक्शन फ्री वातावरण बनाएं - सबसे पहले, अपने काम करने की जगह को फोकस करने लायक बनाना जरूरी है. कुछ लोग पूरी चुप्पी में ही फोकस कर पाते हैं और उनके लिए साफ-सुथरी और व्यवस्थित जगह जरूरी होती है. वहीं, कुछ लोग बैकग्राउंड म्यूजिक या हल्का टीवी देखकर भी काम कर लेते हैं. कुछ को अपने डेस्क पर प्रियजनों की तस्वीरें या भगवान की मूर्ति रखने से भी सही हेडस्पेस मिलता है. मतलब हर व्यक्ति का तरीका अलग होता है. जब आप जान लें कि आपको किस तरह का वातावरण पसंद है और किससे आपका फोकस भटकता है, तो आप अपनी जगह को उसी हिसाब से तैयार करें.
2. मेडिटेशन का अभ्यास करें - मेडिटेशन यानी फोकस लगाने की आदत फोकस बढ़ाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है. दिन में कुछ मिनट मेडिटेट करने से आपका दिमाग शांत होता है और फोकस एक जगह टिकाना आसान हो जाता है. न्यूयॉर्क के साइकोथेरेपिस्ट डॉर्ली मिकेली के अनुसार, यह तनाव कम करके हमारी फोकस क्षमता बढ़ाता है और भटकाव से जल्दी वापस आने में मदद करता है.
3. फिजिकल एक्टिविटी जरूरी - अगर शरीर एक्टिव नहीं है तो दिमाग को फोकस करना भी मुश्किल हो जाता है. हल्का व्यायाम, जॉगिंग, या छोटे-छोटे ब्रेक्स में कुछ स्ट्रेचिंग करना आपके फोकस को बढ़ाता है. ट्रांसलेशनल स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित की रिपोर्ट के अनुसार, नियमित व्यायाम याददाश्त और फोकस करने की क्षमता को बेहतर बनाता है.
4. अपने काम को सही समय पर शेड्यूल करें - हर किसी की एनर्जी और फोकस की पावर अलग होती है. कुछ लोग सुबह सबसे ज्यादा फोकस्ड होते हैं, जबकि कुछ शाम या रात में, इसलिए जरूरी कामों को उसी समय पर करना चाहिए जब आप सबसे ज्यादा अलर्ट और फोकस्ड हों.
इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी डायबिटीज को न करें नजरअंदाज, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
5. काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटे - बड़े प्रोजेक्ट या काम को छोटे हिस्सों में बांटना फोकस बनाए रखने में मदद करता है. काम के हर हिस्से को लिस्ट और योजना के अनुसार पूरा करना आसान होता है और आपका मन भी काम में लगा रहता है.
6. छोटे ब्रेक लें - लगातार लंबे समय तक काम करने से दिमाग थक जाता है. एक्सपर्ट सुझाव देते हैं कि 90 मिनट के काम के बाद 15-20 मिनट का छोटा ब्रेक लें. इस दौरान हल्की चाय, टहलना या हल्का मनोरंजन दिमाग को रिफ्रेश करता है और आप फिर से फोकस्ड हो जाते हैं.
7. योग, मंत्र और बैलेंस डाइट अपनाएं - योग, मंत्र जप और सही पोषण भी फोकस बढ़ाने में मदद करते हैं. योग और प्राणायाम से सांस और शरीर पर फोकसजाता है, मंत्र जप से मानसिक शांति मिलती है और सही खाने से एनर्जी बनी रहती है.
8.जब जरूरत हो, डॉक्टर की मदद लें - अगर बार-बार फोकस भटकता है, गुस्सा आता है, नकारात्मक विचार आते हैं या अचानक घबराहट होती है, तो यह मानसिक या शारीरिक कारणों से हो सकता है. ऐसे में किसी सीनियर सायकायट्रिस्ट या डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. वे काउंसलिंग और दवा के माध्यम से मदद कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें - खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
What's Your Reaction?