बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित असम के शिवसागर जिले पहुंचे और पीड़ित परिवारों के बीच राहत कार्यों में हिस्सा लिया. मानव सेवा संगठन ग्लोबल सिख से जुड़े रणदीप हुड्डा ने राहत सामग्री वितरित की और देशभर के लोगों से असम के बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद करने की अपील की. ग्लोबल सिख पिछले एक सप्ताह से शिवसागर और पड़ोसी चराईदेव जिले के कई बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार राहत अभियान चला रहा है. संगठन के स्वयंसेवक प्रभावित परिवारों तक खाद्य सामग्री, पीने का पानी और अन्य जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं. इस दौरान रणदीप हुड्डा ने कहा कि यहां की स्थिति बेहद दर्दनाक है. क्या बोले रणदीप हुड्डा? उन्होंने कहा, 'मैंने पहले भी कई बार ऐसी परिस्थितियां देखी हैं, लेकिन यहां आकर एहसास हुआ कि हालात कितने भयावह हैं. मैं पिछले कई वर्षों से ग्लोबल सिख के साथ जुड़ा हूं. यह संगठन पिछले एक सप्ताह से यहां लोगों की मदद कर रहा है. मैं भी अगले दो-तीन दिनों तक यहीं रहूंगा. हम बाढ़ पीड़ितों को जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं.' रणदीप हुड्डा ने कहा कि बड़ी संख्या में गांव अब भी जलमग्न हैं और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की हुड्डा ने कहा, 'कई गांव पूरी तरह डूब चुके हैं. यहां की स्थिति देखकर मुझे बहुत दुख हुआ. लोगों ने बहुत कुछ खो दिया है. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और बाढ़ पीड़ितों की मदद करें. मदद करने के कई तरीके हैं. आप उनके लिए प्रार्थना कर सकते हैं, आर्थिक सहायता दे सकते हैं या यहां आकर स्वयंसेवक के रूप में राहत कार्यों में शामिल हो सकते हैं.' राहत अभियान में सहयोग के लिए एयर इंडिया को दिया धन्यवाद उन्होंने राहत अभियान में सहयोग के लिए एयर इंडिया का भी धन्यवाद किया. रणदीप हुड्डा ने कहा, 'मैं एयर इंडिया का दिल से आभारी हूं, जिसने हमें राहत सामग्री असम तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क हवाई परिवहन उपलब्ध कराया. मैं पूरे देश से अपील करता हूं कि असम के लोगों के साथ खड़े हों और उनकी हरसंभव मदद करें.' रणदीप हुड्डा के इस दौरे से बाढ़ प्रभावित लोगों का मनोबल बढ़ा है. वहीं, उनकी अपील ने एक बार फिर असम में जारी राहत और पुनर्वास कार्यों की ओर पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है.  

Aug 2, 2026 - 09:30
 0
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित असम के शिवसागर जिले पहुंचे और पीड़ित परिवारों के बीच राहत कार्यों में हिस्सा लिया. मानव सेवा संगठन ग्लोबल सिख से जुड़े रणदीप हुड्डा ने राहत सामग्री वितरित की और देशभर के लोगों से असम के बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद करने की अपील की.

ग्लोबल सिख पिछले एक सप्ताह से शिवसागर और पड़ोसी चराईदेव जिले के कई बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार राहत अभियान चला रहा है. संगठन के स्वयंसेवक प्रभावित परिवारों तक खाद्य सामग्री, पीने का पानी और अन्य जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं. इस दौरान रणदीप हुड्डा ने कहा कि यहां की स्थिति बेहद दर्दनाक है.

क्या बोले रणदीप हुड्डा?

उन्होंने कहा, 'मैंने पहले भी कई बार ऐसी परिस्थितियां देखी हैं, लेकिन यहां आकर एहसास हुआ कि हालात कितने भयावह हैं. मैं पिछले कई वर्षों से ग्लोबल सिख के साथ जुड़ा हूं. यह संगठन पिछले एक सप्ताह से यहां लोगों की मदद कर रहा है. मैं भी अगले दो-तीन दिनों तक यहीं रहूंगा. हम बाढ़ पीड़ितों को जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं.' रणदीप हुड्डा ने कहा कि बड़ी संख्या में गांव अब भी जलमग्न हैं और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की

हुड्डा ने कहा, 'कई गांव पूरी तरह डूब चुके हैं. यहां की स्थिति देखकर मुझे बहुत दुख हुआ. लोगों ने बहुत कुछ खो दिया है. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और बाढ़ पीड़ितों की मदद करें. मदद करने के कई तरीके हैं. आप उनके लिए प्रार्थना कर सकते हैं, आर्थिक सहायता दे सकते हैं या यहां आकर स्वयंसेवक के रूप में राहत कार्यों में शामिल हो सकते हैं.'

राहत अभियान में सहयोग के लिए एयर इंडिया को दिया धन्यवाद

उन्होंने राहत अभियान में सहयोग के लिए एयर इंडिया का भी धन्यवाद किया. रणदीप हुड्डा ने कहा, 'मैं एयर इंडिया का दिल से आभारी हूं, जिसने हमें राहत सामग्री असम तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क हवाई परिवहन उपलब्ध कराया. मैं पूरे देश से अपील करता हूं कि असम के लोगों के साथ खड़े हों और उनकी हरसंभव मदद करें.' रणदीप हुड्डा के इस दौरे से बाढ़ प्रभावित लोगों का मनोबल बढ़ा है. वहीं, उनकी अपील ने एक बार फिर असम में जारी राहत और पुनर्वास कार्यों की ओर पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है.

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow