'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर और सीजेपी प्रोटेस्ट का मुख्य चेहरा रहे अभिजीत दिपके ने शनिवार (1 अगस्त) को एक बार फिर पीएम मोदी को लेकर बयान दिया है. अभिजीत दिपके ने पीएम मोदी की तरफ से प्रदर्शन में शामिल लड़कियों से माफी मांगने की बात कही है.  अभिजीत दिपके ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन लड़कियों से माफी मांगेंगे. जिनकी 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुरुष पुलिस अधिकारियों ने बेरहमी से पिटाई की थी.  अभिजीत ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी की तरफ से 30 जुलाई को जारी वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी. इस वीडियो में पीएम मोदी ने कहा था कि वह उन प्रदर्शनकारियों को माफ करना चाहते हैं, जिन्होंने उन्हें और उनकी मां को भी अपशब्द कहे थे.  दिपके बोले- पीएम मोदी रात में एक और वीडियो कर सकते हैं अपलोड दिपके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए एक वीडियो में कहा है कि प्रधानमंत्री शनिवार रात एक और वीडियो अपलोड कर सकते हैं. सीजेपी नेता ने कहा, मुझे लगता है कि मोदी जी रात एक नया वीडियो अपलोड करेंगे. इसलिए उम्मीद है कि वह माफी मांगेंगे. वह 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज के लिए माफी मांगेंगे.   इससे पहले अभिजीत दिपके ने एक वीडियो जारी करते हुए पूछा था कि क्या आप सिर्फ वीडियो पर ही माफ करोगे. या उनके खिलाफ दर्ज केस भी वापस लेंगे. दिपके ने पूछा है कि क्या उन आईटी सेल सदस्यों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी, जिन्होंने इतने सालों तक महिलाओं के साथ बेहद बुरा बर्ताव किया है? पहली बार नहीं है कि दिपके ने पीएम मोदी के वीडियो को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया दी हो. इससे पहले गुरुवार को जब पीएम मोदी ने हाल ही में पारित पेपर लीक विरोधी कानून के बारे में एक वीडियो संदेश जारी किया था, तो दिपके ने इंस्टाग्राम पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि आपकी त्वचा देश के भविष्य से अधिक चमकदार है. पीएम ने इस कानून को परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण सुधार बताया था. 

Aug 2, 2026 - 09:30
 0
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर और सीजेपी प्रोटेस्ट का मुख्य चेहरा रहे अभिजीत दिपके ने शनिवार (1 अगस्त) को एक बार फिर पीएम मोदी को लेकर बयान दिया है. अभिजीत दिपके ने पीएम मोदी की तरफ से प्रदर्शन में शामिल लड़कियों से माफी मांगने की बात कही है. 

अभिजीत दिपके ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन लड़कियों से माफी मांगेंगे. जिनकी 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुरुष पुलिस अधिकारियों ने बेरहमी से पिटाई की थी. 

अभिजीत ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी की तरफ से 30 जुलाई को जारी वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी. इस वीडियो में पीएम मोदी ने कहा था कि वह उन प्रदर्शनकारियों को माफ करना चाहते हैं, जिन्होंने उन्हें और उनकी मां को भी अपशब्द कहे थे. 

दिपके बोले- पीएम मोदी रात में एक और वीडियो कर सकते हैं अपलोड

दिपके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए एक वीडियो में कहा है कि प्रधानमंत्री शनिवार रात एक और वीडियो अपलोड कर सकते हैं. सीजेपी नेता ने कहा, मुझे लगता है कि मोदी जी रात एक नया वीडियो अपलोड करेंगे. इसलिए उम्मीद है कि वह माफी मांगेंगे. वह 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज के लिए माफी मांगेंगे.  

इससे पहले अभिजीत दिपके ने एक वीडियो जारी करते हुए पूछा था कि क्या आप सिर्फ वीडियो पर ही माफ करोगे. या उनके खिलाफ दर्ज केस भी वापस लेंगे. दिपके ने पूछा है कि क्या उन आईटी सेल सदस्यों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी, जिन्होंने इतने सालों तक महिलाओं के साथ बेहद बुरा बर्ताव किया है?

पहली बार नहीं है कि दिपके ने पीएम मोदी के वीडियो को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया दी हो. इससे पहले गुरुवार को जब पीएम मोदी ने हाल ही में पारित पेपर लीक विरोधी कानून के बारे में एक वीडियो संदेश जारी किया था, तो दिपके ने इंस्टाग्राम पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि आपकी त्वचा देश के भविष्य से अधिक चमकदार है. पीएम ने इस कानून को परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण सुधार बताया था. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow