बाजार में धमाल मचाने आया AI से जुड़ी कंपनी का IPO, पैसा लगाने से पहले फटाफट चेक करें GMP

Fractal Analytics IPO: फ्रैक्टल एनालिटिक्स (Fractal Analytics) का आईपीओ आज से खुल गया है. इसके लिए निवेशक 11 फरवरी, 2026 से बोली लगा सकेंगे. फ्रैक्टल एनालिटिक्स एक ग्लोबल एंटरप्राइज AI और एनालिटिक्स फर्म है और इसके आईपीओ का साइज 2,833.90 करोड़ रुपये है. मेनबोर्ड सेगमेंट के इस इश्यू में 1,023.5 करोड़ रुपये के 1.14 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे और 1,810.40 करोड़ रुपये के 2.01 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल रहेगा. इससे पहले फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने 6 फरवरी, 2026 को 52 एंकर इन्वेस्टर्स से 1,248.3 करोड़ जुटाए थे. कंपनी ने एंकर निवेशकों को 857-900 के प्राइस रेंज के अपर प्राइस बैंड पर 13.8 मिलियन इक्विटी शेयर अलॉट किए थे. एंकर राउंड में एक से बढ़कर एक निवेशक शामिल एंकर राउंड में मार्की इन्वेस्टर्स, SBI स्मॉल कैप फंड, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, ICICI प्रूडेंशियल AMC, मोतीलाल ओसवाल AMC, UTI AMC, ट्रस्ट MF, बड़ौदा BNP पारिबा MF, बंधन MF, इन्वेस्टको इंडिया, सुंदरम MF, अबाकस और यूनियन MF ने हिस्सा लिया. ग्लोबल इन्वेस्टर्स में मॉर्गन स्टेनली, अमुंडी फंड्स, गोल्डमैन सैक्स, कुवैत इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, अशोका व्हाइटओक, ऑलस्प्रिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स, सोसाइटे जेनरल, प्रूडेंट इन्वेस्टमेंट फ्लेक्सीकैप स्कीम, इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज एंकर बुक में हिस्सा लेने वाले निवेशकों में शामिल रहे.  फ्रैक्टल एनालिटिक्स के IPO का GMP आईपीओ के खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में फ्रैक्टल एनालिटिक्स के शेयरों में हलचल देखी जा रही है. बाजार के जानकारों का कहना है कि फ्रैक्टल एनालिटिक्स के नॉन-लिस्टेड शेयर आज 35 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. यानी कि आज फ्रैक्टल एनालिटिक्स के आईपीओ का GMP 35 रुपये है. इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस के अपर एंड 900 रुपये से 35 परसेंट के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं.  आईपीओ से जुड़ी कुछ और जरूरी बातें गुरुवार, 12 फरवरी तक इसके शेयरों के अलॉट किए जाने की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है. इसके अलावा, सोमवार, 16 फरवरी, 2026 को NSE और BSE एक्सचेंज पर कंपनी के शेयरों के लिस्ट होने की उम्मीद है. फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है. कंपनी ने 16 शेयरों का एक लॉट बनाया है. इसके अनुसार, रिटेल इन्वेस्टर को कम से कम एक लॉट और उसके मल्टीपल में बोली लगाने के लिए कम से कम 14,400  रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा.  MUFG इंटाइम इंडिया इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार के तौर पर काम कर रही है. कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी और गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं. आईपीओ के पैसों का कहां होगा इस्तेमाल?  आईपीओ से जुटाई गई रकम में से 264.9 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी अपनी सब्सिडियरी फ्रैक्टल USA में निवेश करने के लिए करेगी. इसके अलावा, 57.1 करोड़ रुपये से कंपनी लैपटॉप खरीदेगी, भारत में अपने नए ऑफिस के लिए 121.1 करोड़ और फ्रैक्टल अल्फा के तहत रिसर्च और डेवलपमेंट, साथ ही सेल्स और मार्केटिंग के लिए 355.1 करोड़ रुपये खर्च करेगी. बाकी बचे फंड का इस्तेमाल ऑर्गेनिक ग्रोथ, संभावित अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट हुई लॉन्च; शुरू हुआ सुझाव लेने का दौर, वेतन बढ़ोतरी की उम्मीद तेज 

Feb 9, 2026 - 13:30
 0
बाजार में धमाल मचाने आया AI से जुड़ी कंपनी का IPO, पैसा लगाने से पहले फटाफट चेक करें GMP

Fractal Analytics IPO: फ्रैक्टल एनालिटिक्स (Fractal Analytics) का आईपीओ आज से खुल गया है. इसके लिए निवेशक 11 फरवरी, 2026 से बोली लगा सकेंगे. फ्रैक्टल एनालिटिक्स एक ग्लोबल एंटरप्राइज AI और एनालिटिक्स फर्म है और इसके आईपीओ का साइज 2,833.90 करोड़ रुपये है. मेनबोर्ड सेगमेंट के इस इश्यू में 1,023.5 करोड़ रुपये के 1.14 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे और 1,810.40 करोड़ रुपये के 2.01 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल रहेगा.

इससे पहले फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने 6 फरवरी, 2026 को 52 एंकर इन्वेस्टर्स से 1,248.3 करोड़ जुटाए थे. कंपनी ने एंकर निवेशकों को 857-900 के प्राइस रेंज के अपर प्राइस बैंड पर 13.8 मिलियन इक्विटी शेयर अलॉट किए थे.

एंकर राउंड में एक से बढ़कर एक निवेशक शामिल

एंकर राउंड में मार्की इन्वेस्टर्स, SBI स्मॉल कैप फंड, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, ICICI प्रूडेंशियल AMC, मोतीलाल ओसवाल AMC, UTI AMC, ट्रस्ट MF, बड़ौदा BNP पारिबा MF, बंधन MF, इन्वेस्टको इंडिया, सुंदरम MF, अबाकस और यूनियन MF ने हिस्सा लिया.

ग्लोबल इन्वेस्टर्स में मॉर्गन स्टेनली, अमुंडी फंड्स, गोल्डमैन सैक्स, कुवैत इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, अशोका व्हाइटओक, ऑलस्प्रिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स, सोसाइटे जेनरल, प्रूडेंट इन्वेस्टमेंट फ्लेक्सीकैप स्कीम, इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज एंकर बुक में हिस्सा लेने वाले निवेशकों में शामिल रहे. 

फ्रैक्टल एनालिटिक्स के IPO का GMP

आईपीओ के खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में फ्रैक्टल एनालिटिक्स के शेयरों में हलचल देखी जा रही है. बाजार के जानकारों का कहना है कि फ्रैक्टल एनालिटिक्स के नॉन-लिस्टेड शेयर आज 35 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. यानी कि आज फ्रैक्टल एनालिटिक्स के आईपीओ का GMP 35 रुपये है. इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस के अपर एंड 900 रुपये से 35 परसेंट के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं. 

आईपीओ से जुड़ी कुछ और जरूरी बातें

गुरुवार, 12 फरवरी तक इसके शेयरों के अलॉट किए जाने की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है. इसके अलावा, सोमवार, 16 फरवरी, 2026 को NSE और BSE एक्सचेंज पर कंपनी के शेयरों के लिस्ट होने की उम्मीद है. फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है. कंपनी ने 16 शेयरों का एक लॉट बनाया है. इसके अनुसार, रिटेल इन्वेस्टर को कम से कम एक लॉट और उसके मल्टीपल में बोली लगाने के लिए कम से कम 14,400  रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा. 

MUFG इंटाइम इंडिया इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार के तौर पर काम कर रही है. कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी और गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं.

आईपीओ के पैसों का कहां होगा इस्तेमाल? 

आईपीओ से जुटाई गई रकम में से 264.9 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी अपनी सब्सिडियरी फ्रैक्टल USA में निवेश करने के लिए करेगी. इसके अलावा, 57.1 करोड़ रुपये से कंपनी लैपटॉप खरीदेगी, भारत में अपने नए ऑफिस के लिए 121.1 करोड़ और फ्रैक्टल अल्फा के तहत रिसर्च और डेवलपमेंट, साथ ही सेल्स और मार्केटिंग के लिए 355.1 करोड़ रुपये खर्च करेगी. बाकी बचे फंड का इस्तेमाल ऑर्गेनिक ग्रोथ, संभावित अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

8वें वेतन आयोग की वेबसाइट हुई लॉन्च; शुरू हुआ सुझाव लेने का दौर, वेतन बढ़ोतरी की उम्मीद तेज 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow