निवेशकों के लिए जैकपॉट! इस स्मॉल-कैप शेयर ने दिया 27,775% रिटर्न, 1 लाख बने 2.79 करोड़

Multibagger Stock India: भारतीय शेयर बाजार में निवेशक अक्सर मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले शेयरों की तलाश में रहते हैं. ऐसे में निवेशकों की नजर इन दिनों एक स्मॉल-कैप शेयर पर टिकी है. शिवालिक बायमेटल कंट्रोल्स लिमिटेड ने पिछले 15 साल से भी कम समय में अपने शेयरधारकों को लगभग 27,775 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है. जिससे निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का अवसर मिला है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 2,899 करोड़ रुपये है. आइए जानते हैं, इस मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में.....  एक लाख के निवेश पर करोड़ों का रिटर्न शिवालिक बायमेटल कंट्रोल्स लिमिटेड के शेयरों ने अपने निवेशकों को तूफानी रिटर्न देते हुए आश्चर्य में डाल दिया है. आंकड़ों की बात करें तो, अगर कोई निवेशक अगस्त 2013 में शिवालिक बायमेटल कंट्रोल्स लिमिटेड के शेयर में सिर्फ 1 लाख रुपये लगाता तो आज वही निवेश लगभग 2.79 करोड़ रुपये में बदल चुका होता. उस समय शेयर की कीमत 1.72 रुपये थी. वहीं आज के ताजा भाव के अनुसार कंपनी शेयर करीब 503 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. इतनी जबरदस्त बढ़त और रिटर्न की वजह से यह मल्टीबैगर स्टॉक फिर से निवेशकों की नजरों में छा गया है. मैनेजमेंट ने FY26 के ग्रोथ अनुमान में किया बदलाव कंपनी ने अपने FY26 के ग्रोथ आउटलुक में हाल ही में थोड़े बदलाव किए हैं. पहले जहां 12-15 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद थी, अब उसे घटाकर करीब 10 प्रतिशत कर दिया गया है. कंपनी का कहना है कि बाजार की मौजूदा स्थिति और कुछ सेगमेंट में धीमी गति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इसके बावजूद, मैनेजमेंट को भरोसा है कि लंबी अवधि में कंपनी की ग्रोथ की कहानी मजबूत बनी रहेगी. बीएसई पर कंपनी शेयर का हाल बीएसई पर सोमवार, 9 फरवरी को कंपनी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. सुबह करीब 11 बजे कंपनी शेयर 3.86 प्रतिशत या 18.70 रुपये की तेजी के साथ 503.40 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. दिन का इंट्रा डे हाई 506 रुपये था. कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो इस दौरान शेयरों ने 604 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 378 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,899 करोड़ रुपये है.  डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी तेजी, जानिए 9 फरवरी को दिल्ली से चेन्नई तक कितना बढ़ गया रेट

Feb 9, 2026 - 13:30
 0
निवेशकों के लिए जैकपॉट! इस स्मॉल-कैप शेयर ने दिया 27,775% रिटर्न, 1 लाख बने 2.79 करोड़

Multibagger Stock India: भारतीय शेयर बाजार में निवेशक अक्सर मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले शेयरों की तलाश में रहते हैं. ऐसे में निवेशकों की नजर इन दिनों एक स्मॉल-कैप शेयर पर टिकी है. शिवालिक बायमेटल कंट्रोल्स लिमिटेड ने पिछले 15 साल से भी कम समय में अपने शेयरधारकों को लगभग 27,775 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है.

जिससे निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का अवसर मिला है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 2,899 करोड़ रुपये है. आइए जानते हैं, इस मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में..... 

एक लाख के निवेश पर करोड़ों का रिटर्न

शिवालिक बायमेटल कंट्रोल्स लिमिटेड के शेयरों ने अपने निवेशकों को तूफानी रिटर्न देते हुए आश्चर्य में डाल दिया है. आंकड़ों की बात करें तो, अगर कोई निवेशक अगस्त 2013 में शिवालिक बायमेटल कंट्रोल्स लिमिटेड के शेयर में सिर्फ 1 लाख रुपये लगाता तो आज वही निवेश लगभग 2.79 करोड़ रुपये में बदल चुका होता.

उस समय शेयर की कीमत 1.72 रुपये थी. वहीं आज के ताजा भाव के अनुसार कंपनी शेयर करीब 503 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. इतनी जबरदस्त बढ़त और रिटर्न की वजह से यह मल्टीबैगर स्टॉक फिर से निवेशकों की नजरों में छा गया है.

मैनेजमेंट ने FY26 के ग्रोथ अनुमान में किया बदलाव

कंपनी ने अपने FY26 के ग्रोथ आउटलुक में हाल ही में थोड़े बदलाव किए हैं. पहले जहां 12-15 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद थी, अब उसे घटाकर करीब 10 प्रतिशत कर दिया गया है.

कंपनी का कहना है कि बाजार की मौजूदा स्थिति और कुछ सेगमेंट में धीमी गति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इसके बावजूद, मैनेजमेंट को भरोसा है कि लंबी अवधि में कंपनी की ग्रोथ की कहानी मजबूत बनी रहेगी.

बीएसई पर कंपनी शेयर का हाल

बीएसई पर सोमवार, 9 फरवरी को कंपनी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. सुबह करीब 11 बजे कंपनी शेयर 3.86 प्रतिशत या 18.70 रुपये की तेजी के साथ 503.40 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. दिन का इंट्रा डे हाई 506 रुपये था.

कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो इस दौरान शेयरों ने 604 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 378 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,899 करोड़ रुपये है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी तेजी, जानिए 9 फरवरी को दिल्ली से चेन्नई तक कितना बढ़ गया रेट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow