बड़ी खबर: LPG सप्लाई सुधरने में लग सकते हैं 4 साल, सरकारी अधिकारी का दावा, जनता की बढ़ी टेंशन

LPG Gas Supply in India: ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध के बाद से भारत में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई चैन पर बुरा असर पड़ा है. अब जानकारी सामने आई है कि भारत में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस यानी LPG की सप्लाई बहाल होने में करीब चार साल का वक्त लगेगा. यह बात एक सरकारी अधिकारी ने कही है. हालांकि सरकार की ओर से लगातार कोशिश की जा रही है कि एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने अंग्रेजी वेबसाइट मनी कंट्रोल से बातचीत में कहा है कि सरकार का पूरा ध्यान फिलहाल एलपीजी और क्रूड ऑयल की सप्लाई पर है. कोशिशें की जा रही हैं कि सभी घरों तक एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई जारी रहे और कोई भी कमी होती है तो उसे तुरंत दूर किया जाए. बंद हो गए बहुत ही ज़रूरी सप्लाई के स्रोत- अधिकारी अधिकारी ने आगे कहा, ''प्रभावित सप्लायर्स से सरकार लगातार जानकारी ले रही है. इसी जानकारी के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि एलपीजी की सप्लाई पहले की तरह बेहतर होने में अभी तीन से चार साल लग सकते हैं या इससे भी ज्यादा वक्त लगे.'' अधिकारी ने बताया कि कुछ बहुत ही ज़रूरी सप्लाई के स्रोत बंद हो गए हैं, इसलिए यह दिक्कतें आ रही हैं. अधिकारी ने यह भी कहा, ''स्रोत बंद होने का मतलब अभी साफ नहीं है कि क्या पूरे कुएं खाली हो गए हैं या फिर उत्पादन ही रुक गया है. सप्लायर्स खुद कह रहे हैं कि इसमें कम से कम तीन साल तो लगेंगे ही.'' अस्थिरता की वजह से सप्लाई में रुकावट बता दें कि 27 फरवरी को ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से भारत में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को लेकर संकट पैदा हो गया था, जो अभी भी जारी है. हालांकि अब ईरान में सीजफायर लागू है, लेकिन होर्मुज को लेकर लगातार विवाद हो रहा है. इसी अस्थिरता की वजह से एलपीजी गैस की सप्लाई पर खतरा बना हुआ है. होर्मुज के रास्ते से भारत को लगभग 90 फीसदी एलपीजी सप्लाई होती है. यह भी पढ़ें- LPG सप्लाई पर बड़ा अपडेट, भारत का घरेलू गैस उत्पादन हुआ कम, आयात भी घटकर हुआ आधा, क्या है वजह?

Apr 16, 2026 - 23:30
 0
बड़ी खबर: LPG सप्लाई सुधरने में लग सकते हैं 4 साल, सरकारी अधिकारी का दावा, जनता की बढ़ी टेंशन

LPG Gas Supply in India: ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध के बाद से भारत में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई चैन पर बुरा असर पड़ा है. अब जानकारी सामने आई है कि भारत में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस यानी LPG की सप्लाई बहाल होने में करीब चार साल का वक्त लगेगा. यह बात एक सरकारी अधिकारी ने कही है. हालांकि सरकार की ओर से लगातार कोशिश की जा रही है कि एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहे.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने अंग्रेजी वेबसाइट मनी कंट्रोल से बातचीत में कहा है कि सरकार का पूरा ध्यान फिलहाल एलपीजी और क्रूड ऑयल की सप्लाई पर है. कोशिशें की जा रही हैं कि सभी घरों तक एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई जारी रहे और कोई भी कमी होती है तो उसे तुरंत दूर किया जाए.

बंद हो गए बहुत ही ज़रूरी सप्लाई के स्रोत- अधिकारी

अधिकारी ने आगे कहा, ''प्रभावित सप्लायर्स से सरकार लगातार जानकारी ले रही है. इसी जानकारी के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि एलपीजी की सप्लाई पहले की तरह बेहतर होने में अभी तीन से चार साल लग सकते हैं या इससे भी ज्यादा वक्त लगे.'' अधिकारी ने बताया कि कुछ बहुत ही ज़रूरी सप्लाई के स्रोत बंद हो गए हैं, इसलिए यह दिक्कतें आ रही हैं.

अधिकारी ने यह भी कहा, ''स्रोत बंद होने का मतलब अभी साफ नहीं है कि क्या पूरे कुएं खाली हो गए हैं या फिर उत्पादन ही रुक गया है. सप्लायर्स खुद कह रहे हैं कि इसमें कम से कम तीन साल तो लगेंगे ही.''

अस्थिरता की वजह से सप्लाई में रुकावट

बता दें कि 27 फरवरी को ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से भारत में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को लेकर संकट पैदा हो गया था, जो अभी भी जारी है. हालांकि अब ईरान में सीजफायर लागू है, लेकिन होर्मुज को लेकर लगातार विवाद हो रहा है. इसी अस्थिरता की वजह से एलपीजी गैस की सप्लाई पर खतरा बना हुआ है. होर्मुज के रास्ते से भारत को लगभग 90 फीसदी एलपीजी सप्लाई होती है.

यह भी पढ़ें-

LPG सप्लाई पर बड़ा अपडेट, भारत का घरेलू गैस उत्पादन हुआ कम, आयात भी घटकर हुआ आधा, क्या है वजह?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow