बंगाल में BJP की जीत पर ये क्या बोल गए LSG के मालिक संजीव गोयनका, X पर लिखा पोस्ट वायरल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंपर जीत हासिल की. सोमवार, 4 मई को 293 सीटों की गिनती हुई, जिसमें बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत दर्ज की. राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने प्रदेश में भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए कहा की लोगों की आशाएं और आकांक्षाएं एक बार फिर जाग उठी. LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका का जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई भी कलकत्ता (St. Xavier's College) से की. वह RPSG ग्रुप के चेयरमैन है, जो मोहन बागान और लखनऊ सुपर जायंट्स में इन्वेस्टर है. उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के पास पोस्ट करते हुए लिखा, "इस अभूतपूर्व परिणाम के साथ, बंगाल के लोगों के सपने, आशाएं और आकांक्षाएं एक बार फिर से जाग उठी हैं." उन्होंने आगे लिखा, "एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जिसका जन्म बंगाल में हुआ, जिसने अपना पूरा जीवन यहीं बिताया, और जो अपनी अंतिम सांस भी यही लेगा, इस प्रदेश और इसकी प्रगति के साथ मेरा एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव है." यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी या पवित्र कर, किसे ज्यादा वोटों से शुभेंदु अधिकारी ने दी पटखनी, जानें नंदीग्राम-भवानीपुर का रिजल्ट संजीव गोयनका ने आगे लिखा, "मुझे बंगाल का निवासी होने पर गर्व है, और मैं इसके परिवर्तनकारी भविष्य में अपनी विनम्र भूमिका निभाते रहने के लिए तत्पर हूं." पश्चिम बंगाल में 15 सालों से ममता बनर्जी का शासन था, जिसे भाजपा ने खत्म किया. तृणमूल कांग्रेस इस बार सिर्फ 81 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई. यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी के लिए क्यों है बंगाल के इतिहास की ये सबसे बड़ी हार? CM ही नहीं ये 17 मंत्री भी नहीं बचा सके अपनी सीट! अंक तालिका में सबसे नीचे LSG हालांकि संजीव गोयनका को IPL 2026 में उनकी टीम ने निराश किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है. सोमवार को LSG मुंबई इंडियंस के हाथों हार गई, जो सीजन में टीम की 9 मैचों में 7वीं हार थी. अब लखनऊ अपने सभी 5 मैच जीतकर भी अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकती है. हालांकि आधिकारिक तौर पर लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है, लेकिन अब उनका प्लेऑफ में जाना लगभग नामुमकिन है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंपर जीत हासिल की. सोमवार, 4 मई को 293 सीटों की गिनती हुई, जिसमें बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत दर्ज की. राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने प्रदेश में भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए कहा की लोगों की आशाएं और आकांक्षाएं एक बार फिर जाग उठी.
LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका का जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई भी कलकत्ता (St. Xavier's College) से की. वह RPSG ग्रुप के चेयरमैन है, जो मोहन बागान और लखनऊ सुपर जायंट्स में इन्वेस्टर है. उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के पास पोस्ट करते हुए लिखा, "इस अभूतपूर्व परिणाम के साथ, बंगाल के लोगों के सपने, आशाएं और आकांक्षाएं एक बार फिर से जाग उठी हैं."
उन्होंने आगे लिखा, "एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जिसका जन्म बंगाल में हुआ, जिसने अपना पूरा जीवन यहीं बिताया, और जो अपनी अंतिम सांस भी यही लेगा, इस प्रदेश और इसकी प्रगति के साथ मेरा एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव है."
संजीव गोयनका ने आगे लिखा, "मुझे बंगाल का निवासी होने पर गर्व है, और मैं इसके परिवर्तनकारी भविष्य में अपनी विनम्र भूमिका निभाते रहने के लिए तत्पर हूं." पश्चिम बंगाल में 15 सालों से ममता बनर्जी का शासन था, जिसे भाजपा ने खत्म किया. तृणमूल कांग्रेस इस बार सिर्फ 81 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई.
अंक तालिका में सबसे नीचे LSG
हालांकि संजीव गोयनका को IPL 2026 में उनकी टीम ने निराश किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है. सोमवार को LSG मुंबई इंडियंस के हाथों हार गई, जो सीजन में टीम की 9 मैचों में 7वीं हार थी. अब लखनऊ अपने सभी 5 मैच जीतकर भी अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकती है. हालांकि आधिकारिक तौर पर लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है, लेकिन अब उनका प्लेऑफ में जाना लगभग नामुमकिन है.
What's Your Reaction?