प्याज, अदरक और लहसुन महंगा, सस्ता क्या क्या हुआ? देखें लिस्ट

अगर आपको भी इन दिनों सब्जी खरीदते समय पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं, तो इसकी सबसे बड़ी वजह कुछ जरूरी चीजों के बढ़ते दाम हो सकते हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर 4.82% पर पहुंच गई, जबकि जुलाई में यह 4.45% थी. खास तौर पर अदरक, प्याज और लहसुन जैसी सब्जियों की कीमतों ने लोगों की जेब पर ज्यादा असर डाला है. वहीं, महंगाई के बीच राहत की बात यह है कि कुछ जरूरी सब्जियों और दूसरी चीजों के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अगस्त में किन चीजों की कीमत बढ़ी और किन सामानों के दाम कम हुए. क्या-क्या हुआ महंगा? आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में कई चीजों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.  चांदी के आभूषण की कीमत में 107.11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. अदरक के दाम 73.82% बढ़े. प्याज की कीमत में 48.27% की बढ़ोतरी हुई. लहसुन के दाम 43.60% बढ़े. सोना, हीरा और प्लेटिनम के आभूषण 35.53% महंगे हुए. अदरक की कीमत हाल के हफ्तों में तेजी से बढ़ी है और कई बाजारों में इसका भाव करीब 300 से 400 रुपये किलो तक देखने को मिल है. वहीं लहसुन के दाम भी बढ़कर करीब 200 से 400 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं. वहीं, प्याज कई खुदरा बाजारों में 50 से 65 रुपये किलो के आसपास बिक रहा है. एक गलत नंबर और फंस गए 3.25 लाख, हाई कोर्ट ने बैंक से कराई भरपाई किन चीजों के दाम हुए सस्ते? बढ़ती महंगाई के बीच कुछ जरूरी समानों की कीमतों में कमी भी गिरावट दर्ज की गई है. इससे आम लोगों को थोड़ी राहत मिली.  टमाटर 31.09% सस्ता हुआ. आलू के दाम में 13.14% की कमी आई. मोटर कार और जीप 6.72% सस्ती हुईं. भिंडी की कीमत 5.41% घटी. परवल और कुंदरू के दाम में 3.60% की गिरावट दर्ज की गई. 2026 में लगातार बढ़ी खुदरा महंगाई साल 2026 के दौरान खुदरा महंगाई दर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है. जनवरी: 2.75% फरवरी: 3.21% मार्च: 3.40% अप्रैल: 3.48% मई: 3.93% जून: 4.38% जुलाई: 4.45% अगस्त: 4.82% अगर इन आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो जनवरी के मुकाबले अगस्त में खुदरा महंगाई दर काफी ऊपर पहुंच गई. सुपरफास्ट होगी फेस्टिवल डिलीवरी, Amazon ने 118 शहरों में बनाए 150 नए स्टेशन

Sep 15, 2026 - 08:30
 0
प्याज, अदरक और लहसुन महंगा, सस्ता क्या क्या हुआ? देखें लिस्ट

अगर आपको भी इन दिनों सब्जी खरीदते समय पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं, तो इसकी सबसे बड़ी वजह कुछ जरूरी चीजों के बढ़ते दाम हो सकते हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर 4.82% पर पहुंच गई, जबकि जुलाई में यह 4.45% थी. खास तौर पर अदरक, प्याज और लहसुन जैसी सब्जियों की कीमतों ने लोगों की जेब पर ज्यादा असर डाला है.

वहीं, महंगाई के बीच राहत की बात यह है कि कुछ जरूरी सब्जियों और दूसरी चीजों के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अगस्त में किन चीजों की कीमत बढ़ी और किन सामानों के दाम कम हुए.

क्या-क्या हुआ महंगा?

आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में कई चीजों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 

  • चांदी के आभूषण की कीमत में 107.11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
  • अदरक के दाम 73.82% बढ़े.
  • प्याज की कीमत में 48.27% की बढ़ोतरी हुई.
  • लहसुन के दाम 43.60% बढ़े.
  • सोना, हीरा और प्लेटिनम के आभूषण 35.53% महंगे हुए.

अदरक की कीमत हाल के हफ्तों में तेजी से बढ़ी है और कई बाजारों में इसका भाव करीब 300 से 400 रुपये किलो तक देखने को मिल है. वहीं लहसुन के दाम भी बढ़कर करीब 200 से 400 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं. वहीं, प्याज कई खुदरा बाजारों में 50 से 65 रुपये किलो के आसपास बिक रहा है.

एक गलत नंबर और फंस गए 3.25 लाख, हाई कोर्ट ने बैंक से कराई भरपाई

किन चीजों के दाम हुए सस्ते?

बढ़ती महंगाई के बीच कुछ जरूरी समानों की कीमतों में कमी भी गिरावट दर्ज की गई है. इससे आम लोगों को थोड़ी राहत मिली. 

  • टमाटर 31.09% सस्ता हुआ.
  • आलू के दाम में 13.14% की कमी आई.
  • मोटर कार और जीप 6.72% सस्ती हुईं.
  • भिंडी की कीमत 5.41% घटी.
  • परवल और कुंदरू के दाम में 3.60% की गिरावट दर्ज की गई.

2026 में लगातार बढ़ी खुदरा महंगाई

साल 2026 के दौरान खुदरा महंगाई दर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है.

  • जनवरी: 2.75%
  • फरवरी: 3.21%
  • मार्च: 3.40%
  • अप्रैल: 3.48%
  • मई: 3.93%
  • जून: 4.38%
  • जुलाई: 4.45%
  • अगस्त: 4.82%

अगर इन आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो जनवरी के मुकाबले अगस्त में खुदरा महंगाई दर काफी ऊपर पहुंच गई.

सुपरफास्ट होगी फेस्टिवल डिलीवरी, Amazon ने 118 शहरों में बनाए 150 नए स्टेशन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow