'पैसा खुशी नहीं खरीद सकता...' अरबों डॉलर की दौलत जुटाने के बाद एलन मस्क ने शेयर किया चौंकाने वाला पोस्ट

Elon Musk: एलन मस्क का एक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पैसा खुशियां नहीं खरीद सकता. दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में 800 बिलियन डॉलर से ज्यादा की नेट वर्थ हासिल करने के बाद उन्होंने ये पोस्ट शेयर किया है. आपको बता दें कि एलन मस्क दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी नेट वर्थ 800 बिलियन डॉलर से ज्यादा है.  मस्क के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल  मस्क ने अपने ऑफिशियल  X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) अकाउंट पर लिखा है, ''पैसा खुशी नहीं खरीद सकता, जिसने भी ये बात कही है उसे सच में पता है कि वह किस बारे में बोल रहा है.'' उन्होंने अपने इस पोस्ट को एक उदास चेहरे वाले इमोजी के साथ शेयर किया है. एलन मस्क के इस पोस्ट पर तमाम तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं.  'पैसे की कमी कर देती है परेशान' एक ने कहा, "पैसा शायद खुशी की गारंटी न दे, लेकिन इसकी कमी आपकी आत्मा को इस तरह से परेशान कर सकती है जिसके बारे में लोग बात नहीं करते. बिल, जिम्मेदारियां, उम्मीदें ये चीजें चुपचाप खुशी छीन लेती हैं. आप फिर भी मुस्कुरा सकते हैं, हंस सकते हैं और शुक्रगुजार हो सकते हैं, लेकिन जब आप लगातार जीने की चिंता नहीं करते हैं, तो शांति का एहसास अलग होता है."  एक और यूजर ने कहा, ''हां, सच है! पैसा सबकुछ है और कुछ नहीं भी. पैसा खाना नहीं खरीद सकता, यह भूख नहीं खरीद सकता! पैसा बिस्तर खरीद सकता है, लेकिन यह नींद नहीं खरीद सकता.'' मस्क का अगला बड़ा प्लान इस बीच, मस्क स्पेस में डेटा सेंटर बनाने की तैयारियों में जुटे हैं. उनका प्लान धरती के चारों ओर ऑर्बिट में डेटा सेंटर बनाने का है. इसी के चलते उन्होंने अपनी एयरोस्पेस कंपनी SpaceX को अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI के साथ मर्ज किया है. इस मर्जर के साथ 1.25 ट्रिलियन डॉलर की कम्बाइंउ कंपनी बनेगी, जिसके जरिए स्पेस में दस लाख तक सोलर-पावर्ड सैटेलाइट्स भेजे जाएंगे, जो ऑर्बिटल डेटा सेंटर के तौर पर काम करेंगे. इसका मकसद धरती के एनर्जी रिसोर्स पर ज्यादा दबाव डाले बिना AI की तेजी से बढ़ती ग्रोथ को पावर सपोर्ट देना है.  ये भी पढ़ें: रच दिया इतिहास, एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी; करीब 7.71 लाख करोड़ के बने मालिक 

Feb 6, 2026 - 13:30
 0
'पैसा खुशी नहीं खरीद सकता...' अरबों डॉलर की दौलत जुटाने के बाद एलन मस्क ने शेयर किया चौंकाने वाला पोस्ट

Elon Musk: एलन मस्क का एक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पैसा खुशियां नहीं खरीद सकता. दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में 800 बिलियन डॉलर से ज्यादा की नेट वर्थ हासिल करने के बाद उन्होंने ये पोस्ट शेयर किया है. आपको बता दें कि एलन मस्क दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी नेट वर्थ 800 बिलियन डॉलर से ज्यादा है. 

मस्क के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल 

मस्क ने अपने ऑफिशियल  X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) अकाउंट पर लिखा है, ''पैसा खुशी नहीं खरीद सकता, जिसने भी ये बात कही है उसे सच में पता है कि वह किस बारे में बोल रहा है.'' उन्होंने अपने इस पोस्ट को एक उदास चेहरे वाले इमोजी के साथ शेयर किया है. एलन मस्क के इस पोस्ट पर तमाम तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं. 

'पैसे की कमी कर देती है परेशान'

एक ने कहा, "पैसा शायद खुशी की गारंटी न दे, लेकिन इसकी कमी आपकी आत्मा को इस तरह से परेशान कर सकती है जिसके बारे में लोग बात नहीं करते. बिल, जिम्मेदारियां, उम्मीदें ये चीजें चुपचाप खुशी छीन लेती हैं. आप फिर भी मुस्कुरा सकते हैं, हंस सकते हैं और शुक्रगुजार हो सकते हैं, लेकिन जब आप लगातार जीने की चिंता नहीं करते हैं, तो शांति का एहसास अलग होता है." 

एक और यूजर ने कहा, ''हां, सच है! पैसा सबकुछ है और कुछ नहीं भी. पैसा खाना नहीं खरीद सकता, यह भूख नहीं खरीद सकता! पैसा बिस्तर खरीद सकता है, लेकिन यह नींद नहीं खरीद सकता.''

मस्क का अगला बड़ा प्लान

इस बीच, मस्क स्पेस में डेटा सेंटर बनाने की तैयारियों में जुटे हैं. उनका प्लान धरती के चारों ओर ऑर्बिट में डेटा सेंटर बनाने का है. इसी के चलते उन्होंने अपनी एयरोस्पेस कंपनी SpaceX को अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI के साथ मर्ज किया है. इस मर्जर के साथ 1.25 ट्रिलियन डॉलर की कम्बाइंउ कंपनी बनेगी, जिसके जरिए स्पेस में दस लाख तक सोलर-पावर्ड सैटेलाइट्स भेजे जाएंगे, जो ऑर्बिटल डेटा सेंटर के तौर पर काम करेंगे. इसका मकसद धरती के एनर्जी रिसोर्स पर ज्यादा दबाव डाले बिना AI की तेजी से बढ़ती ग्रोथ को पावर सपोर्ट देना है. 

ये भी पढ़ें:

रच दिया इतिहास, एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी; करीब 7.71 लाख करोड़ के बने मालिक 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow