नीता अंबानी ने बताया कैसे हुई थी पति मुकेश अंबानी से पहली मुलाकात, शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Nita Ambani Story: भारत समेत पूरी दुनिया में अपने बिजनेस से पहचान बनाने वाले मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की कहानी किसी फिल्म के प्लाट से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात भी बेहद खास तरीके से हुई थी. एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से नीता अंबानी की पूरी जिंदगी बदल गई थी. आइए जानते हैं, आखिर दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कैसे यह मुलाकात धीरे-धीरे एक मजबूत रिश्ते में बदली? बचपन से शुरू हुआ डांस का सफर एक कार्यक्रम में नीता अंबानी ने खुद बताया है कि वह मुकेश अंबानी से कैसे मिलीं. वह बताती हैं कि उनकी जिंदगी की कई खूबसूरत यादें उनके बचपन से जुड़ी हुई है. वह याद करती हैं कि जब वह छोटी थी, तो उनकी मां उन्हें सांता क्रूज से माटुंगा तक डांस क्लास और प्रतियोगिताओं के लिए ट्रेन से लेकर जाती थी. नीता अंबानी आगे बताती हैं कि उनकी मां घंटों बाहर बैठकर उनका इंतजार करती थी. जैसे-जैसे वह बड़ी होती गईं, उनका ये सफर और लंबा होता गया और वे चर्चगेट तक जाने लगी.           View this post on Instagram                       A post shared by ABPmajha (@abpmajhatv) यहीं से जुड़ी एक खास मुलाकात नीता अंबानी बताती हैं कि, समय के साथ डांस से उनका लगाव और अधिक बढ़ता गया. इसी दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में धीरूभाई अंबानी ने उन्हें पहली बार देखा. उन्हें नीता का प्रदर्शन इतना पसंद आया कि उन्होंने अपने बेटे मुकेश अंबानी के लिए रिश्ता भेजा. यहीं से उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया. डांस ने मिलाया जीवनसाथी नीता अंबानी बताती हैं कि इसी वजह से करीब 42 साल पहले उनकी मुलाकात मुकेश अंबानी से हो पाई थी. उन्होंने बताया कि डांस ने उन्हें जीवनसाथी, सबसे अच्छे दोस्त और पति से मिलवाया. उनका मानना हैं कि मंच सिर्फ परफॉर्म करना नहीं सिखाता, बल्कि यह हमें खुद को समझने और पहचानने में भी मदद करता है. नीता बताती हैं कि आज  भी डांस उनकी मदद करता हैं और वे डांस के जरिए खुद को जानने के नए तरीके खोजती रहती हैं.   यह भी पढ़ें:  जीरो टैक्स वालों के लिए भी ITR फाइल करना क्यों है जरूरी, जानिए इसके फायदे  

Apr 15, 2026 - 07:30
 0
नीता अंबानी ने बताया कैसे हुई थी पति मुकेश अंबानी से पहली मुलाकात, शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Nita Ambani Story: भारत समेत पूरी दुनिया में अपने बिजनेस से पहचान बनाने वाले मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की कहानी किसी फिल्म के प्लाट से कम नहीं है.

दोनों की पहली मुलाकात भी बेहद खास तरीके से हुई थी. एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से नीता अंबानी की पूरी जिंदगी बदल गई थी. आइए जानते हैं, आखिर दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कैसे यह मुलाकात धीरे-धीरे एक मजबूत रिश्ते में बदली?

बचपन से शुरू हुआ डांस का सफर

एक कार्यक्रम में नीता अंबानी ने खुद बताया है कि वह मुकेश अंबानी से कैसे मिलीं. वह बताती हैं कि उनकी जिंदगी की कई खूबसूरत यादें उनके बचपन से जुड़ी हुई है. वह याद करती हैं कि जब वह छोटी थी, तो उनकी मां उन्हें सांता क्रूज से माटुंगा तक डांस क्लास और प्रतियोगिताओं के लिए ट्रेन से लेकर जाती थी.

नीता अंबानी आगे बताती हैं कि उनकी मां घंटों बाहर बैठकर उनका इंतजार करती थी. जैसे-जैसे वह बड़ी होती गईं, उनका ये सफर और लंबा होता गया और वे चर्चगेट तक जाने लगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABPmajha (@abpmajhatv)

यहीं से जुड़ी एक खास मुलाकात

नीता अंबानी बताती हैं कि, समय के साथ डांस से उनका लगाव और अधिक बढ़ता गया. इसी दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में धीरूभाई अंबानी ने उन्हें पहली बार देखा. उन्हें नीता का प्रदर्शन इतना पसंद आया कि उन्होंने अपने बेटे मुकेश अंबानी के लिए रिश्ता भेजा. यहीं से उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया.

डांस ने मिलाया जीवनसाथी

नीता अंबानी बताती हैं कि इसी वजह से करीब 42 साल पहले उनकी मुलाकात मुकेश अंबानी से हो पाई थी. उन्होंने बताया कि डांस ने उन्हें जीवनसाथी, सबसे अच्छे दोस्त और पति से मिलवाया.

उनका मानना हैं कि मंच सिर्फ परफॉर्म करना नहीं सिखाता, बल्कि यह हमें खुद को समझने और पहचानने में भी मदद करता है. नीता बताती हैं कि आज  भी डांस उनकी मदद करता हैं और वे डांस के जरिए खुद को जानने के नए तरीके खोजती रहती हैं.  

यह भी पढ़ें:

 जीरो टैक्स वालों के लिए भी ITR फाइल करना क्यों है जरूरी, जानिए इसके फायदे

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow