निवेशकों के लिए खुशखबरी! दिग्गज ऑटो कंपनी देगी ₹140 डिविडेंड, जानिए Q4 नतीजे और रिकॉर्ड डेट की पूरी जानकारी

Maruti Suzuki Dividend: देश की सबसे बड़ी पैसेंजर कार बनाने वाली कंपनी Maruti Suzuki India Limited के चौथी तिमाही के नतीजे इस बार उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रहे. हालांकि, कंपनी ने निवेशकों को राहत देते हुए 140 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है. जिससे शेयरहोल्डर्स को कुछ हद तक फायदा मिलने की उम्मीद हैं. आइए जानते हैं, इस बारे में. कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन Maruti Suzuki India Limited का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट इस बार सालाना आधार पर करीब 7 फीसदी घटकर 3,591 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है. जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 3,857 करोड़ रुपये था. कंपनी की कमाई पर कच्चे माल की बढ़ती लागत का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. जिससे कंपनी मुनाफे में दबाव दिखा.  हालांकि, कंपनी की कुल आय में अच्छी बढ़त देखने को मिली. मार्च तिमाही में रेवेन्यू 28 प्रतिशत उछलकर 52,449 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. जो पिछले साल इसी अवधि में 40,910 करोड़ रुपये था.  डिविडेंड पर फैसला, कब मिलेगा पैसा? Maruti Suzuki India Limited ने तिमाही नतीजों के साथ ही FY26 के लिए 140 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है. कंपनी ने साफ किया है कि यह भुगतान शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद ही होगा. जिसके लिए AGM 31 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी. रिकॉर्ड डेट 7 अगस्त तय की गई है. यानी इस दिन तक जिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर होंगे, वही डिविडेंड पाने के हकदार होंगे. कंपनी की योजना है कि 9 सितंबर तक यह रकम निवेशकों के खाते में भेज दी जाए. शेयर में गिरावट के बीच मिला-जुला ट्रेंड Maruti Suzuki India Limited के शेयर में हाल के दिनों में अलग-अलग ट्रेंड देखने को मिले हैं. 28 अप्रैल के कारोबारी दिन यह स्टॉक 2.53 प्रतिशत गिरकर 12891.70 रुपये पर बंद हुआ. जबकि पिछले एक महीने में इसमें 4.75 फीसदी की हल्की बढ़त भी दर्ज की गई है. लंबी अवधि में कंपनी शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो, बीते 6 महीनों में शेयर करीब 20.97 प्रतिशत और इस साल अब तक इसमें 22.85 फीसदी की गिरावट रही है.  यह भी पढ़ें: Aadhar कार्ड में सिर्फ एक बार बदल सकते हैं ये चीजें, UIDAI ने तय की सुधार की अधिकतम सीमा  

Apr 28, 2026 - 23:30
 0
निवेशकों के लिए खुशखबरी! दिग्गज ऑटो कंपनी देगी ₹140 डिविडेंड, जानिए Q4 नतीजे और रिकॉर्ड डेट की पूरी जानकारी

Maruti Suzuki Dividend: देश की सबसे बड़ी पैसेंजर कार बनाने वाली कंपनी Maruti Suzuki India Limited के चौथी तिमाही के नतीजे इस बार उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रहे. हालांकि, कंपनी ने निवेशकों को राहत देते हुए 140 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है. जिससे शेयरहोल्डर्स को कुछ हद तक फायदा मिलने की उम्मीद हैं. आइए जानते हैं, इस बारे में.

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

Maruti Suzuki India Limited का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट इस बार सालाना आधार पर करीब 7 फीसदी घटकर 3,591 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है. जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 3,857 करोड़ रुपये था. कंपनी की कमाई पर कच्चे माल की बढ़ती लागत का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. जिससे कंपनी मुनाफे में दबाव दिखा. 

हालांकि, कंपनी की कुल आय में अच्छी बढ़त देखने को मिली. मार्च तिमाही में रेवेन्यू 28 प्रतिशत उछलकर 52,449 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. जो पिछले साल इसी अवधि में 40,910 करोड़ रुपये था. 

डिविडेंड पर फैसला, कब मिलेगा पैसा?

Maruti Suzuki India Limited ने तिमाही नतीजों के साथ ही FY26 के लिए 140 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है. कंपनी ने साफ किया है कि यह भुगतान शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद ही होगा. जिसके लिए AGM 31 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी.

रिकॉर्ड डेट 7 अगस्त तय की गई है. यानी इस दिन तक जिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर होंगे, वही डिविडेंड पाने के हकदार होंगे. कंपनी की योजना है कि 9 सितंबर तक यह रकम निवेशकों के खाते में भेज दी जाए.

शेयर में गिरावट के बीच मिला-जुला ट्रेंड

Maruti Suzuki India Limited के शेयर में हाल के दिनों में अलग-अलग ट्रेंड देखने को मिले हैं. 28 अप्रैल के कारोबारी दिन यह स्टॉक 2.53 प्रतिशत गिरकर 12891.70 रुपये पर बंद हुआ. जबकि पिछले एक महीने में इसमें 4.75 फीसदी की हल्की बढ़त भी दर्ज की गई है.

लंबी अवधि में कंपनी शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो, बीते 6 महीनों में शेयर करीब 20.97 प्रतिशत और इस साल अब तक इसमें 22.85 फीसदी की गिरावट रही है. 

यह भी पढ़ें:

Aadhar कार्ड में सिर्फ एक बार बदल सकते हैं ये चीजें, UIDAI ने तय की सुधार की अधिकतम सीमा

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow