निवेशकों के लिए अलर्ट! कहीं छूट न जाए कमाई का मौका, 27 जनवरी को इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

Stocks To Watch On January 27: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 19 से 23 जनवरी के बीच भी यह गिरावट जारी रही. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 करीब 2.5 प्रतिशत तक फिसल गए. वैश्विक अनिश्चितताओं, रुपये की कमजोरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के कारण शेयर मार्केट लाल निशान पर कारोबार करते हुए दिखे हैं. साथ ही निवेशकों का भरोसा भी कम हुआ है. हालांकि, 27 जनवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में कुछ कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती हैं. कंपनियों की ओर से अपने तिमाही नतीजों और कॉरपोरेट घोषणाओं का ऐलान किया गया है. जिससे निवेशकों का ध्यान इन कंपनी शेयरों पर हो सकता हैं. आइए जानते हैं, इन कुछ चुनिंदा कंपनियों के बारे में...... अल्ट्राटेक सीमेंट शेयर  अल्ट्राटेक सीमेंट का दिसंबर 2025 तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 1,729.44 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है. पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,363.44 करोड़ रुपये था. इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण क्षेत्र से लगातार मिल रहे अच्छे संकेतों की वजह से अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में आगे भी निवेशकों की रुचि बने रहने की संभावना जताई जा रही है. जिस कारण मंगलवार को इनके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती हैं. भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन शेयर दिसंबर तिमाही में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 88.87 प्रतिशत उछलकर 7,188.4 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है. जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 3,805.94 करोड़ रुपये था. इस जानकारी के बाद निवेशकों की नजर इस शेयर पर हो सकती हैं. कोटक महिंद्रा बैंक शेयर  कोटक महिंद्रा बैंक के अनुसार वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.3 प्रतिशत बढ़ गया है. यह आंकड़ा अब 3,446 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. एक साल पहले इसी अवधि में यह मुनाफा 3,305 करोड़ रुपये था. इस खबर के बाद 27 जनवरी के ट्रेडिंग डे के दौरान बैंक के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकता है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज  शेयर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अब अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट के क्षेत्र में एंट्री करते हुए अपनी 100 फीसदी स्वामित्व वाली सब्सिडियरी जियो अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट मैनेजर की शुरुआत की है. रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, इस नई यूनिट को 23 जनवरी को शामिल किया गया है. यह इकाई प्रस्तावित अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) के लिए इनवेस्टमेंट मैनेजर के तौर पर काम करेगी. हालांकि इसके लिए जरूरी नियामकीय मंजूरी मिलना अभी बाकी है. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: IPO Calendar: 27 जनवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में 5 नए पब्लिक इश्यू; जानें इश्यू डेट, प्राइस और लिस्टिंग डिटेल

Jan 25, 2026 - 16:30
 0
निवेशकों के लिए अलर्ट! कहीं छूट न जाए कमाई का मौका, 27 जनवरी को इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

Stocks To Watch On January 27: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 19 से 23 जनवरी के बीच भी यह गिरावट जारी रही. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 करीब 2.5 प्रतिशत तक फिसल गए. वैश्विक अनिश्चितताओं, रुपये की कमजोरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के कारण शेयर मार्केट लाल निशान पर कारोबार करते हुए दिखे हैं.

साथ ही निवेशकों का भरोसा भी कम हुआ है. हालांकि, 27 जनवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में कुछ कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती हैं. कंपनियों की ओर से अपने तिमाही नतीजों और कॉरपोरेट घोषणाओं का ऐलान किया गया है. जिससे निवेशकों का ध्यान इन कंपनी शेयरों पर हो सकता हैं. आइए जानते हैं, इन कुछ चुनिंदा कंपनियों के बारे में......

अल्ट्राटेक सीमेंट शेयर 

अल्ट्राटेक सीमेंट का दिसंबर 2025 तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 1,729.44 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है. पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,363.44 करोड़ रुपये था.

इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण क्षेत्र से लगातार मिल रहे अच्छे संकेतों की वजह से अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में आगे भी निवेशकों की रुचि बने रहने की संभावना जताई जा रही है. जिस कारण मंगलवार को इनके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती हैं.

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन शेयर

दिसंबर तिमाही में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 88.87 प्रतिशत उछलकर 7,188.4 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है. जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 3,805.94 करोड़ रुपये था. इस जानकारी के बाद निवेशकों की नजर इस शेयर पर हो सकती हैं.

कोटक महिंद्रा बैंक शेयर 

कोटक महिंद्रा बैंक के अनुसार वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.3 प्रतिशत बढ़ गया है. यह आंकड़ा अब 3,446 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. एक साल पहले इसी अवधि में यह मुनाफा 3,305 करोड़ रुपये था. इस खबर के बाद 27 जनवरी के ट्रेडिंग डे के दौरान बैंक के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकता है.

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज  शेयर

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अब अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट के क्षेत्र में एंट्री करते हुए अपनी 100 फीसदी स्वामित्व वाली सब्सिडियरी जियो अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट मैनेजर की शुरुआत की है. रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, इस नई यूनिट को 23 जनवरी को शामिल किया गया है.

यह इकाई प्रस्तावित अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) के लिए इनवेस्टमेंट मैनेजर के तौर पर काम करेगी. हालांकि इसके लिए जरूरी नियामकीय मंजूरी मिलना अभी बाकी है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: IPO Calendar: 27 जनवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में 5 नए पब्लिक इश्यू; जानें इश्यू डेट, प्राइस और लिस्टिंग डिटेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow