नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज

JNVST 2027 Registration: अगर आप भी अपने बच्चे का जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन कराना चाहते हैं, तो आपके लिए यह खबर जरूरी हो सकती है. दरअसल, जवाहर नवोदय समिति ने जेएनवीएसटी क्लास 6 एडमिशन 2027-28 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी थी. अब जिन छात्रों ने अभी तक जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 10 अगस्त यानी आज ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया जेएनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए पूरी की जा सकती है. कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्रों को तय समय सीमा के अंदर आवेदन करना होगा. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा.  11 और 12 अगस्त को कर सकेंगे सुधार  आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनवीएस की ओर से 11 और 12 अगस्त को एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोली जाएगी. इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन फार्म में दर्ज जरूरी जानकारी को जान सकते हैं और उपलब्ध सुविधा सुधार के तहत बदलाव कर सकते हैं. छात्रों को सलाह दी गई है कि फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी एक कॉपी आगे के लिए सुरक्षित रख लें.  28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा  जेएनवीएसटी क्लास 6 एडमिशन 2027-28 के लिए चयन प्रक्रिया 28 नवंबर 2026 का आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा समर बाउंड और विंटर बाउंड नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए होगी. परीक्षा के बाद मार्च-अप्रैल 2026 में रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकेंगे.  जेएनवीएसटी क्लास 6 एडमिशन 2027 की जरूरी तारीखें रजिस्ट्रेशन शुरू- 6 जुलाई 2026  आवेदन के आखिरी तारीख-10 अगस्त 2026  आवेदन में सुधार-11 और 12 अगस्त 2026  जेएनवीएसटी क्लास 6 चयन परीक्षा- 28 नवंबर 2026  रिजल्ट-मार्च-अप्रैल 2027 में संभावित ये भी पढ़ें-TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी  कैसे कर सकते हैं आवेदन?  कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन के लिए सबसे पहले navodaya.gov.in. पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर अप्लाई फॉर कक्षा 6 जेएनवीएसटी 2027 पर क्लिक करें. अब क्लिक हियर फॉर रजिस्ट्रेशन फॉर क्लास 6 जेएनवीएसटी 2027-28 ऑप्शन चुनें. इसके बाद मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें. लास्ट में फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.  आवेदन के लिए ये डॉक्यूमेंट है जरूरी पासपोर्ट साइज फोटो छात्र के हस्ताक्षर पेरेंट्स के हस्ताक्षर प्रधानाचार्य की ओर से सत्यापित प्रमाण पत्र आधार कार्ड कास्ट सर्टिफिकेट ये भी पढ़ें-DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान

Aug 10, 2026 - 12:30
 0
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज

JNVST 2027 Registration: अगर आप भी अपने बच्चे का जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन कराना चाहते हैं, तो आपके लिए यह खबर जरूरी हो सकती है. दरअसल, जवाहर नवोदय समिति ने जेएनवीएसटी क्लास 6 एडमिशन 2027-28 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी थी. अब जिन छात्रों ने अभी तक जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 10 अगस्त यानी आज ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया जेएनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए पूरी की जा सकती है. कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्रों को तय समय सीमा के अंदर आवेदन करना होगा. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा. 

11 और 12 अगस्त को कर सकेंगे सुधार 

आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनवीएस की ओर से 11 और 12 अगस्त को एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोली जाएगी. इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन फार्म में दर्ज जरूरी जानकारी को जान सकते हैं और उपलब्ध सुविधा सुधार के तहत बदलाव कर सकते हैं. छात्रों को सलाह दी गई है कि फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी एक कॉपी आगे के लिए सुरक्षित रख लें. 

28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा 

जेएनवीएसटी क्लास 6 एडमिशन 2027-28 के लिए चयन प्रक्रिया 28 नवंबर 2026 का आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा समर बाउंड और विंटर बाउंड नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए होगी. परीक्षा के बाद मार्च-अप्रैल 2026 में रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकेंगे. 

जेएनवीएसटी क्लास 6 एडमिशन 2027 की जरूरी तारीखें

  • रजिस्ट्रेशन शुरू- 6 जुलाई 2026 
  • आवेदन के आखिरी तारीख-10 अगस्त 2026 
  • आवेदन में सुधार-11 और 12 अगस्त 2026 
  • जेएनवीएसटी क्लास 6 चयन परीक्षा- 28 नवंबर 2026 
  • रिजल्ट-मार्च-अप्रैल 2027 में संभावित

ये भी पढ़ें-TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 

कैसे कर सकते हैं आवेदन? 

  • कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन के लिए सबसे पहले navodaya.gov.in. पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर अप्लाई फॉर कक्षा 6 जेएनवीएसटी 2027 पर क्लिक करें.
  • अब क्लिक हियर फॉर रजिस्ट्रेशन फॉर क्लास 6 जेएनवीएसटी 2027-28 ऑप्शन चुनें.
  • इसके बाद मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें. 

आवेदन के लिए ये डॉक्यूमेंट है जरूरी

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • छात्र के हस्ताक्षर
  • पेरेंट्स के हस्ताक्षर
  • प्रधानाचार्य की ओर से सत्यापित प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • कास्ट सर्टिफिकेट

ये भी पढ़ें-DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow