'देश उनके परिवार के साथ खड़ा है...', तेजस फाइटर जेट क्रैश में पायलट की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दुबई एयर शो के दौरान तेजस विमान दुर्घटना में मारे गए भारतीय वायुसेना के पायलट की मौत पर शोक व्यक्त किया. पायलट को "बहादुर" बताते हुए, गांधी ने कहा कि उन्हें इस क्षति से गहरा दुख हुआ है और उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश उनके साथ है. दुबई एयर शो के दौरान हादसादुबई एयर शो 2025 में शुक्रवार दोपहर भारतीय वायुसेना का अत्याधुनिक स्वदेशी लड़ाकू विमान एलसीए तेजस एक प्रदर्शन उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पायलट की मौत हो गई. वायुसेना ने गहन जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं.यह घटना उस समय हुई, जब तेजस निर्धारित एरोबेटिक अभ्यास के लिए उड़ान भर रहा था. दुर्घटना के कारणों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है. वायुसेना द्वारा विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. Deeply saddened by the loss of our brave IAF pilot in the Tejas crash at the Dubai Air Show. My heartfelt condolences to his family. The nation stands with them, honouring his courage and service. — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 21, 2025 भारतीय वायुसेना ने की हादसे की पुष्टिभारतीय वायुसेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है.वायुसेना ने कहा कि उनका एक तेजस विमान दुबई एयर शो-25 में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. घटना के संबंध में तथ्यों की पुष्टि की जा रही है. जैसे ही सत्यापित विवरण उपलब्ध होंगे, उन्हें साझा किया जाएगा. सभी जानकारी केवल सत्यापन के बाद ही जारी की जाएगी. वायुसेना ने दी क्या जानकारी?वायुसेना ने बताया कि हादसे में पायलट को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. भारतीय वायुसेना ने कहा है कि वह पायलट की मौत से हुई इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख प्रकट करती है और इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है.भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित करने की घोषणा की है. जांच दल उड़ान के तकनीकी, परिचालन और सुरक्षा से जुड़े हर पहलू का विस्तृत अध्ययन करेगा, ताकि वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके.वहीं विमान क्रैश होने की घटना के तुरंत बाद एयर शो के आपातकालीन प्रबंधन दल और स्थानीय प्रशासनिक इकाइयों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. प्रारंभिक राहत और सुरक्षा उपायों को तेजी से लागू किया गया. यह भी जानकारी मिली है कि दुर्घटना के बाद उत्पन्न स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एयरस्पेस के एक हिस्से को अस्थायी रूप से बंद किया गया. गौरतलब है कि तेजस भारत का स्वदेशी रूप से विकसित हल्का बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है. इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने डिजाइन और निर्मित किया है. दुबई एयर शो-2025 में इसकी उपस्थिति भारत की एयरोस्पेस क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही थी. दुर्घटना का विस्तृत कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. विशेषज्ञ दल तकनीकी डाटा का अध्ययन करेंगे.दुबई एयर शो-25 के आयोजकों ने भी भारतीय पक्ष के साथ समन्वय करते हुए हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में सहयोग का आश्वासन दिया है. (आईएएनएस के इनपुट्स के साथ)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दुबई एयर शो के दौरान तेजस विमान दुर्घटना में मारे गए भारतीय वायुसेना के पायलट की मौत पर शोक व्यक्त किया. पायलट को "बहादुर" बताते हुए, गांधी ने कहा कि उन्हें इस क्षति से गहरा दुख हुआ है और उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश उनके साथ है.
दुबई एयर शो के दौरान हादसा
दुबई एयर शो 2025 में शुक्रवार दोपहर भारतीय वायुसेना का अत्याधुनिक स्वदेशी लड़ाकू विमान एलसीए तेजस एक प्रदर्शन उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पायलट की मौत हो गई. वायुसेना ने गहन जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं.यह घटना उस समय हुई, जब तेजस निर्धारित एरोबेटिक अभ्यास के लिए उड़ान भर रहा था. दुर्घटना के कारणों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है. वायुसेना द्वारा विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.
Deeply saddened by the loss of our brave IAF pilot in the Tejas crash at the Dubai Air Show.
My heartfelt condolences to his family. The nation stands with them, honouring his courage and service. — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 21, 2025
भारतीय वायुसेना ने की हादसे की पुष्टि
भारतीय वायुसेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है.वायुसेना ने कहा कि उनका एक तेजस विमान दुबई एयर शो-25 में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. घटना के संबंध में तथ्यों की पुष्टि की जा रही है. जैसे ही सत्यापित विवरण उपलब्ध होंगे, उन्हें साझा किया जाएगा. सभी जानकारी केवल सत्यापन के बाद ही जारी की जाएगी.
वायुसेना ने दी क्या जानकारी?
वायुसेना ने बताया कि हादसे में पायलट को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. भारतीय वायुसेना ने कहा है कि वह पायलट की मौत से हुई इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख प्रकट करती है और इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है.भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित करने की घोषणा की है.
जांच दल उड़ान के तकनीकी, परिचालन और सुरक्षा से जुड़े हर पहलू का विस्तृत अध्ययन करेगा, ताकि वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके.वहीं विमान क्रैश होने की घटना के तुरंत बाद एयर शो के आपातकालीन प्रबंधन दल और स्थानीय प्रशासनिक इकाइयों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. प्रारंभिक राहत और सुरक्षा उपायों को तेजी से लागू किया गया. यह भी जानकारी मिली है कि दुर्घटना के बाद उत्पन्न स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एयरस्पेस के एक हिस्से को अस्थायी रूप से बंद किया गया.
गौरतलब है कि तेजस भारत का स्वदेशी रूप से विकसित हल्का बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है. इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने डिजाइन और निर्मित किया है. दुबई एयर शो-2025 में इसकी उपस्थिति भारत की एयरोस्पेस क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही थी. दुर्घटना का विस्तृत कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. विशेषज्ञ दल तकनीकी डाटा का अध्ययन करेंगे.दुबई एयर शो-25 के आयोजकों ने भी भारतीय पक्ष के साथ समन्वय करते हुए हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में सहयोग का आश्वासन दिया है.
(आईएएनएस के इनपुट्स के साथ)
What's Your Reaction?