दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहा पूरा देश, ऐसा हुआ तो भारत का सेमीफाइनल पक्का! ये समीकरण चौंका देगा

How Can India Qualify For Semi Final: भारतीय क्रिकेट टीम के सेमीफाइनल की चाबी दक्षिण अफ्रीका के हाथों में है. आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी कर रही है. दरअसल ये मैच भारतीय टीम के सेमीफाइनल में जाने की दृष्टि से बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है. ऐसा कौन सा समीकरण है, जिसकी वजह से पूरा भारत देश आज दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहा है. दक्षिण अफ्रीका जीता, भारत को फायदा भारत के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण बहुत हद आज दक्षिण अफ्रीका की जीत पर निर्भर करता है. दरअसल आज दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज पर जीत मिलती है, तो अफ्रीका सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा, जिसके 4 अंक हो जाएंगे. आज वेस्टइंडीज हारे, वहीं भारत को जिम्बाब्वे पर जीत मिले. अफ्रीका सेमीफाइनल में जा चुका होगा, वहीं भारत और वेस्टइंडीज के दो-दो अंक रह जाएंगे. वहीं जिम्बाब्वे लगातार 2 मैच हार चुका होगा, जो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा. ऐसे में सेमीफाइनल के दूसरे स्लॉट का फैसला भारत और वेस्टइंडीज मैच के विजेता से होगा. भारत के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण आज दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज पर जीत मिले आज भारत को जिम्बाब्वे पर जीत मिले 1 मार्च को भारत, वेस्टइंडीज को हराए यही कारण है कि आज भारतीय फैंस प्रार्थना कर रहे होंगे कि आज वेस्टइंडीज को हर हाल में दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार मिले. इस लेख को लिखे जाने तक वेस्टइंडीज ने पहले 5 ओवरों में ही 4 बड़े विकेट खो दिए. आज वेस्टइंडीज की हार और फिर भारत की जिम्बाब्वे पर जीत से टीम इंडिया को एक और फायदा यह होगा कि उसे नेट रन-रेट की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. ऐसी परिस्थिति में भारतीय टीम को सिर्फ 1 मार्च को वेस्टइंडीज पर जीत चाहिए होगी. यह भी पढ़ें: Arjun Tendulkar Wedding: अर्जुन-सानिया की शादी की तैयारियां शुरू, सचिन ने बेटे को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

Feb 26, 2026 - 17:31
 0
दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहा पूरा देश, ऐसा हुआ तो भारत का सेमीफाइनल पक्का! ये समीकरण चौंका देगा

How Can India Qualify For Semi Final: भारतीय क्रिकेट टीम के सेमीफाइनल की चाबी दक्षिण अफ्रीका के हाथों में है. आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी कर रही है. दरअसल ये मैच भारतीय टीम के सेमीफाइनल में जाने की दृष्टि से बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है. ऐसा कौन सा समीकरण है, जिसकी वजह से पूरा भारत देश आज दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहा है.

दक्षिण अफ्रीका जीता, भारत को फायदा

भारत के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण बहुत हद आज दक्षिण अफ्रीका की जीत पर निर्भर करता है. दरअसल आज दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज पर जीत मिलती है, तो अफ्रीका सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा, जिसके 4 अंक हो जाएंगे. आज वेस्टइंडीज हारे, वहीं भारत को जिम्बाब्वे पर जीत मिले. अफ्रीका सेमीफाइनल में जा चुका होगा, वहीं भारत और वेस्टइंडीज के दो-दो अंक रह जाएंगे. वहीं जिम्बाब्वे लगातार 2 मैच हार चुका होगा, जो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा. ऐसे में सेमीफाइनल के दूसरे स्लॉट का फैसला भारत और वेस्टइंडीज मैच के विजेता से होगा.

भारत के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण

  • आज दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज पर जीत मिले
  • आज भारत को जिम्बाब्वे पर जीत मिले
  • 1 मार्च को भारत, वेस्टइंडीज को हराए

यही कारण है कि आज भारतीय फैंस प्रार्थना कर रहे होंगे कि आज वेस्टइंडीज को हर हाल में दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार मिले. इस लेख को लिखे जाने तक वेस्टइंडीज ने पहले 5 ओवरों में ही 4 बड़े विकेट खो दिए.

आज वेस्टइंडीज की हार और फिर भारत की जिम्बाब्वे पर जीत से टीम इंडिया को एक और फायदा यह होगा कि उसे नेट रन-रेट की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. ऐसी परिस्थिति में भारतीय टीम को सिर्फ 1 मार्च को वेस्टइंडीज पर जीत चाहिए होगी.

यह भी पढ़ें:

Arjun Tendulkar Wedding: अर्जुन-सानिया की शादी की तैयारियां शुरू, सचिन ने बेटे को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow