तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी

पुडुचेरी में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों से हरा दिया है. हालांकि, तीसरे वनडे में हार के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की, क्योंकि कंगारुओं ने पहले दोनों वनडे में जीत दर्ज की थी. यह सीरीज इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच खेली गई.  तीसरे अनऑफिशियल वनडे में भारत की ए टीम 47.3 ओवर में 275 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इंडिया-ए के लिए प्रियांश आर्या ने 45 गेंद में 49, प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद में 39, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 33 और अंत में सूर्यांश शेड्गे ने 60 गेंद में 66 और निपरज निगम ने 44 गेंद में 40 रनों की पारी खेली.  276 रन चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर एक समय 27वें ओवर में दो विकेट पर 140 रन था. ऐसा लग रहा था कि कंगारू टीम क्लीन स्वीप दे देगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बाजी पलट दी, और ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.2 ओवर में 226 रनों पर ढेर हो गई. इस तरह टीम इंडिया ने 49 रनों से जीत दर्ज की. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को जोश फिलिप्स और लियाम स्कॉट ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. स्कॉट 26 रन बनाकर आउट हुए. वहीं फिलिप्स ने 48 गेंद 56 रनों की पारी खेली. इसके बाद लाचलान शॉ 31 रन बनाकर आउट हुए. नाथन मैकस्वीनी ने 58 गेंद में 39 रन बनाए.   निखिल चौधरी अनलकी रहे और वह 29 रन बनाने के बाद रन आउट होकर पवेलियन लौटे. मिचेल ओवेन 20 रन बनाने के बाद गुरजपनीत सिंह का शिकार बने. विल सदलैंड ने 7 रन, बेन ड्वारशुइस ने 5 रन और टॉड मर्फी ने 6 रन बनाए.  ऑस्ट्रेलिया की टीम एक समय पर 177 के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन उन्होंने अगले आखिरी 7 विकेट महज 49 रनों के भीतर गंवा दिए. भारत के लिए यश ठाकुर और निशांत सिंधु ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि गुरजपनीत सिंह ने 56 रन देकर 3 विकेट झटके. यह भी पढ़ें-  आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

Oct 11, 2026 - 23:30
 0
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी

पुडुचेरी में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों से हरा दिया है. हालांकि, तीसरे वनडे में हार के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की, क्योंकि कंगारुओं ने पहले दोनों वनडे में जीत दर्ज की थी. यह सीरीज इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच खेली गई. 

तीसरे अनऑफिशियल वनडे में भारत की ए टीम 47.3 ओवर में 275 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इंडिया-ए के लिए प्रियांश आर्या ने 45 गेंद में 49, प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद में 39, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 33 और अंत में सूर्यांश शेड्गे ने 60 गेंद में 66 और निपरज निगम ने 44 गेंद में 40 रनों की पारी खेली. 

276 रन चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर एक समय 27वें ओवर में दो विकेट पर 140 रन था. ऐसा लग रहा था कि कंगारू टीम क्लीन स्वीप दे देगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बाजी पलट दी, और ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.2 ओवर में 226 रनों पर ढेर हो गई. इस तरह टीम इंडिया ने 49 रनों से जीत दर्ज की.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को जोश फिलिप्स और लियाम स्कॉट ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. स्कॉट 26 रन बनाकर आउट हुए. वहीं फिलिप्स ने 48 गेंद 56 रनों की पारी खेली. इसके बाद लाचलान शॉ 31 रन बनाकर आउट हुए. नाथन मैकस्वीनी ने 58 गेंद में 39 रन बनाए.  

निखिल चौधरी अनलकी रहे और वह 29 रन बनाने के बाद रन आउट होकर पवेलियन लौटे. मिचेल ओवेन 20 रन बनाने के बाद गुरजपनीत सिंह का शिकार बने. विल सदलैंड ने 7 रन, बेन ड्वारशुइस ने 5 रन और टॉड मर्फी ने 6 रन बनाए. 

ऑस्ट्रेलिया की टीम एक समय पर 177 के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन उन्होंने अगले आखिरी 7 विकेट महज 49 रनों के भीतर गंवा दिए. भारत के लिए यश ठाकुर और निशांत सिंधु ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि गुरजपनीत सिंह ने 56 रन देकर 3 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें- 

आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow