IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन

तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीता, और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. भारत और वेस्टइंडीज, दोनों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. टीम इंडिया से शिवम दुबे बाहर हुए हैं. उनकी जगह नितीश कुमार रेड्डी की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है. इसके अलावा प्रिंस यादव को भी आज मौका मिला है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम से रोमारियो शेफर्ड बाहर हुए हैं. भारत और वेस्टइंडीज, दोनों ने तीसरे टी20 में अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में दो-दो बदलाव किए हैं.  भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. शिवम दुबे की जगह पर नीतीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव के स्थान पर प्रिंस यादव को मौका दिया गया है. टॉस हारने के बाद कप्तान अय्यर ने कहा, "पिछले मैच में ओस का बहुत बड़ा रोल था. कभी-कभी ऐसा होता है, इसलिए आपको उस बात को भुलाकर आगे बढ़ने की सोच रखनी चाहिए. एक अच्छा स्कोर बनाने के लिए हालात के हिसाब से खुद को ढालना और तेजी से स्थिति को समझना जरूरी है. शिवम दुबे बाहर हैं और उनकी जगह पर नीतीश रेड्डी आए हैं. कुलदीप के स्थान पर प्रिंस खेल रहे हैं। मैदान के साइज को देखते हुए हमने ये बदलाव किए और हमें ऐसे खिलाड़ी की भी जरूरत थी जो यॉर्कर गेंदों पर अच्छे शॉट लगा सके." भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव  वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन- शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन सैंपसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती यह भी पढ़ें-  तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी

Oct 11, 2026 - 23:30
 0
IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन

तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीता, और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. भारत और वेस्टइंडीज, दोनों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. टीम इंडिया से शिवम दुबे बाहर हुए हैं. उनकी जगह नितीश कुमार रेड्डी की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है. इसके अलावा प्रिंस यादव को भी आज मौका मिला है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम से रोमारियो शेफर्ड बाहर हुए हैं. भारत और वेस्टइंडीज, दोनों ने तीसरे टी20 में अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में दो-दो बदलाव किए हैं. 

भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. शिवम दुबे की जगह पर नीतीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव के स्थान पर प्रिंस यादव को मौका दिया गया है. टॉस हारने के बाद कप्तान अय्यर ने कहा, "पिछले मैच में ओस का बहुत बड़ा रोल था. कभी-कभी ऐसा होता है, इसलिए आपको उस बात को भुलाकर आगे बढ़ने की सोच रखनी चाहिए. एक अच्छा स्कोर बनाने के लिए हालात के हिसाब से खुद को ढालना और तेजी से स्थिति को समझना जरूरी है. शिवम दुबे बाहर हैं और उनकी जगह पर नीतीश रेड्डी आए हैं. कुलदीप के स्थान पर प्रिंस खेल रहे हैं। मैदान के साइज को देखते हुए हमने ये बदलाव किए और हमें ऐसे खिलाड़ी की भी जरूरत थी जो यॉर्कर गेंदों पर अच्छे शॉट लगा सके."

भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव 

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन- शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन सैंपसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती

यह भी पढ़ें- 

तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow