तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!

रोहित शर्मा इंग्लैंड सीरीज के तीसरे वनडे के बाद संन्यास ले सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19 जुलाई को लॉर्ड्स पर रोहित अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच खेल सकते हैं. मौजूदा सीरीज की बात करें तो रोहित शर्मा 2 पारियों में सिर्फ 37 रन बना पाए हैं. बताया जा रहा है कि सेलेक्टर्स ने रोहित से साफ कह दिया है कि वो टीम इंडिया के 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल नहीं हैं. रोहित शर्मा लेंगे संन्यास! द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पिछले सप्ताह सेलेक्टर्स और हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के सामने अपना वर्ल्ड कप प्लान साफ किया. चयन समिति यशस्वी जायसवाल जैसे युवा को मौका देना चाहती है, जो काफी समय से अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. वहीं चयनकर्ता रोहित शर्मा को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल ना करने पर विचार कर रहे हैं.  इंग्लैंड सीरीज के दौरान रोहित शर्मा ने भी BCCI अधिकारियों से बात की और वो उन्हें वर्ल्ड कप प्लान से बाहर किए जाने के फैसले से खुश नहीं हैं. रोहित अभी खेल जारी रखना चाहते हैं. बता दें कि रोहित ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. उसके बाद मई 2025 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था. उन्हीं की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी उठाई थी. यह भी पढ़ें: कुमार संगाकारा और विव रिचर्ड्स के बाद ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने विराट कोहली, दूसरे वनडे में रचा इतिहास 19 जुलाई को आखिरी मैच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लंदन स्थित लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा. अभी सिर्फ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, लेकिन कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है. अगर 19 जुलाई को रोहित वनडे से संन्यास लेते हैं, तो यह उनके 19 साल लंबे ऐतिहासिक क्रिकेट करियर का अंत होगा. यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज; इस दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड

Jul 17, 2026 - 06:30
 0
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!

रोहित शर्मा इंग्लैंड सीरीज के तीसरे वनडे के बाद संन्यास ले सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19 जुलाई को लॉर्ड्स पर रोहित अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच खेल सकते हैं. मौजूदा सीरीज की बात करें तो रोहित शर्मा 2 पारियों में सिर्फ 37 रन बना पाए हैं. बताया जा रहा है कि सेलेक्टर्स ने रोहित से साफ कह दिया है कि वो टीम इंडिया के 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल नहीं हैं.

रोहित शर्मा लेंगे संन्यास!

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पिछले सप्ताह सेलेक्टर्स और हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के सामने अपना वर्ल्ड कप प्लान साफ किया. चयन समिति यशस्वी जायसवाल जैसे युवा को मौका देना चाहती है, जो काफी समय से अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. वहीं चयनकर्ता रोहित शर्मा को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल ना करने पर विचार कर रहे हैं. 

इंग्लैंड सीरीज के दौरान रोहित शर्मा ने भी BCCI अधिकारियों से बात की और वो उन्हें वर्ल्ड कप प्लान से बाहर किए जाने के फैसले से खुश नहीं हैं. रोहित अभी खेल जारी रखना चाहते हैं. बता दें कि रोहित ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. उसके बाद मई 2025 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था.

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था. उन्हीं की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी उठाई थी.

यह भी पढ़ें: कुमार संगाकारा और विव रिचर्ड्स के बाद ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने विराट कोहली, दूसरे वनडे में रचा इतिहास

19 जुलाई को आखिरी मैच

वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लंदन स्थित लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा. अभी सिर्फ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, लेकिन कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है. अगर 19 जुलाई को रोहित वनडे से संन्यास लेते हैं, तो यह उनके 19 साल लंबे ऐतिहासिक क्रिकेट करियर का अंत होगा.

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज; इस दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow