तिलक वर्मा ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, बिगाड़ा प्लेऑफ का खेल; 200 बनाकर हारी PBKS

IPL 2026 PBKS vs MI Full Highlights: धर्मशाला में तिलक वर्मा ने पंजाब किंग्स के मुंह से जीत छीनते हुए मुंबई इंडियंस को IPL 2026 के 58वें मैच में 6 विकेट से जीत दिलाई. इस जीत के साथ मुंबई ने पंजाब के प्लेऑफ का खेल बिगाड़ दिया. अब 12 मैचों में पंजाब के पास सिर्फ 13 प्वाइंट्स हैं. यहां से अब टीम को प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिए बाकी दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे. बताते चलें कि मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट हो चुकी है.  मुकाबले में मुंबई के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बनाए. चेज करते हुए मुंबई ने 19.5 ओवर में 205 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली. टीम को जीत दिलाने में तिलक वर्मा ने अहम योगदान देते हुए 33 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 75* रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 227.27 का रहा.  ???????????????? ???????? ???????? ???????????? ???????????????????????? ????????️ pic.twitter.com/22aNG17vej — Mumbai Indians (@mipaltan) May 14, 2026 मुंबई की अच्छी शुरुआत, बीच में लड़खड़ाई, अंत शानदार  चेज के लिए उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही. रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए 39 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी की. यहां पहला विकेट गिरा, जिसके बाद टीम कुछ लड़खड़ाई और 88 रन के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए. यहां से लगने लगा कि अब एमआई के लिए जीत आसान नहीं होगी, लेकिन चौथे विकेट के लिए तिलक वर्मा और शेरेफन रदरफोर्ड ने 42 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी ने दोबारा जीत की उम्मीद जगाई.  रदरफोर्ड के आउट होने के बाद भी तिलक ने इस उम्मीद को बरकरार रखा. तिलक ने पांचवें के लिए विल जैक्स के साथ मिलकर सिर्फ 20 गेंदों में 56* रनों अटूट साझेदारी की और टीम को जीत की लाइन पार करवा दी. बेकार गई प्रभसिमरन सिंह की पारी पंजाब के लिए ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के लगाकर 57 रन बनाए. इसके अलावा उमरजई ने सातवें नंबर पर ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 17 गेंदों में 223.53 के स्ट्राइक रेट से 38 रन स्कोर किए. हालांकि तिलक वर्मा ने दोनों की पारियों पर पानी फेर दिया.   यह भी पढ़ें: CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित सिंपल कैच छोड़कर नमन धीर ने बनाया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, सबसे खराब फील्डर होने का लगा दाग!

May 15, 2026 - 07:30
 0
तिलक वर्मा ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, बिगाड़ा प्लेऑफ का खेल; 200 बनाकर हारी PBKS

IPL 2026 PBKS vs MI Full Highlights: धर्मशाला में तिलक वर्मा ने पंजाब किंग्स के मुंह से जीत छीनते हुए मुंबई इंडियंस को IPL 2026 के 58वें मैच में 6 विकेट से जीत दिलाई. इस जीत के साथ मुंबई ने पंजाब के प्लेऑफ का खेल बिगाड़ दिया. अब 12 मैचों में पंजाब के पास सिर्फ 13 प्वाइंट्स हैं. यहां से अब टीम को प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिए बाकी दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे. बताते चलें कि मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट हो चुकी है. 

मुकाबले में मुंबई के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बनाए. चेज करते हुए मुंबई ने 19.5 ओवर में 205 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली. टीम को जीत दिलाने में तिलक वर्मा ने अहम योगदान देते हुए 33 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 75* रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 227.27 का रहा. 

मुंबई की अच्छी शुरुआत, बीच में लड़खड़ाई, अंत शानदार 

चेज के लिए उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही. रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए 39 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी की. यहां पहला विकेट गिरा, जिसके बाद टीम कुछ लड़खड़ाई और 88 रन के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए. यहां से लगने लगा कि अब एमआई के लिए जीत आसान नहीं होगी, लेकिन चौथे विकेट के लिए तिलक वर्मा और शेरेफन रदरफोर्ड ने 42 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी ने दोबारा जीत की उम्मीद जगाई. 

रदरफोर्ड के आउट होने के बाद भी तिलक ने इस उम्मीद को बरकरार रखा. तिलक ने पांचवें के लिए विल जैक्स के साथ मिलकर सिर्फ 20 गेंदों में 56* रनों अटूट साझेदारी की और टीम को जीत की लाइन पार करवा दी.

बेकार गई प्रभसिमरन सिंह की पारी

पंजाब के लिए ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के लगाकर 57 रन बनाए. इसके अलावा उमरजई ने सातवें नंबर पर ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 17 गेंदों में 223.53 के स्ट्राइक रेट से 38 रन स्कोर किए. हालांकि तिलक वर्मा ने दोनों की पारियों पर पानी फेर दिया.

 

यह भी पढ़ें: CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित

सिंपल कैच छोड़कर नमन धीर ने बनाया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, सबसे खराब फील्डर होने का लगा दाग!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow