तमिलनाडु में 'विजय' सरकार पर सस्पेंस! 4 दलों के फैसले पर टिका TVK का भविष्य, राज्यपाल ने भी गरमाई सियासत | बड़े अपडेट्स

विधानसभा चुनाव के नतीजे के आने के 4 दिन बाद भी तमिलनाडु में टीवीके के सरकार बनाने पर सस्पेंस बरकरार है. एक्टर विजय की दो साल पहले बनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने सबसे ज्यादा 108 सीट जीती हैं, लेकिन बहुमत के आंकड़ा (118 सीट) से पीछे रह गई. विजय बीते दो दिन में दो बार राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दो टूक कहा है कि बहुमत साबित करने के बाद ही शपथ होगी. विजय ने इन तीन दलों से मांगा समर्थन TVK का भविष्य अब CPI, CPM और VCK के फैसले पर टिका हुआ है. विजय की पार्टी ने इन तीनों दलों से सरकार गठन के लिए समर्थन मांगा है. CPI, CPM और VCK आज शाम (8 मई) तक अपना फैसला घोषित कर सकते हैं. अंदरखाने कई नेताओं का मानना है कि जनादेश का सम्मान करते हुए TVK को समर्थन दिया जाना चाहिए, लेकिन DMK का दबाव भी बना हुआ है क्योंकि ये दल लंबे समय से DMK गठबंधन का हिस्सा हैं. राज्यपाल के बयानों ने बढ़ाई हलचल राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर अभी भी चेन्नई में मौजूद हैं. गवर्नर की हालिया टिप्पणियों ने तमिलनाडु की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. राज्यपाल ने कहा है कि 'उनके लिए 'संख्या' सबसे महत्वपूर्ण है, सिर्फ़ दावे नहीं.' राज्यपाल ने साफ किया कि वही पार्टी या गठबंधन सरकार बनाने के लिए बुलाया जाएगा, जिसके पास 118 विधायकों का स्पष्ट समर्थन होगा. TVK और कांग्रेस ने राज्यपाल की टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है. DMK-AIADMK गठबंधन की चर्चा उधर अचानक DMK-AIADMK गठबंधन की चर्चा राजनीतिक केंद्र में आ गई है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्टालिन आख़िरकार क्या फैसला लेते हैं. कल (7 मई) को पलनीस्वामी ने पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट में AIADMK विधायकों के हस्ताक्षर जुटाए. पलानीस्वामी ने राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है. अगर VCK और वामपंथी दल विजय का समर्थन नहीं करते, तो DMK-AIADMK गठबंधन मुख्य भूमिका में आ सकता है. विजय ने 112 MLAs के समर्थन वाला सौंपा लेटर, राज्यपाल बोले- 118 विधायकों के साथ दोबारा आइये TVK विधायक दे सकते हैं इस्तीफा? खबरों के मुताबिक, अगर DMK-AIADMK गठबंधन सरकार बनाता है, तो विजय अपने 107 विधायकों से इस्तीफा दिलाने पर विचार कर सकते हैं. कांग्रेस ने राज्यपाल और BJP के खिलाफ लोक भवन घेराव और राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है. वहीं, DMK ने अपने सभी विधायकों को 10 मई तक चेन्नई में ही रहने को कहा है. TVK ने आज (8 मई) को पनयूर स्थित पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई है. तमिलनाडु में राहुल गांधी का 'हाथ' विजय के साथ, कांग्रेस करेगी TVK का समर्थन

May 8, 2026 - 14:30
 0
तमिलनाडु में 'विजय' सरकार पर सस्पेंस! 4 दलों के फैसले पर टिका TVK का भविष्य, राज्यपाल ने भी गरमाई सियासत | बड़े अपडेट्स

विधानसभा चुनाव के नतीजे के आने के 4 दिन बाद भी तमिलनाडु में टीवीके के सरकार बनाने पर सस्पेंस बरकरार है. एक्टर विजय की दो साल पहले बनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने सबसे ज्यादा 108 सीट जीती हैं, लेकिन बहुमत के आंकड़ा (118 सीट) से पीछे रह गई. विजय बीते दो दिन में दो बार राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दो टूक कहा है कि बहुमत साबित करने के बाद ही शपथ होगी.

विजय ने इन तीन दलों से मांगा समर्थन

TVK का भविष्य अब CPI, CPM और VCK के फैसले पर टिका हुआ है. विजय की पार्टी ने इन तीनों दलों से सरकार गठन के लिए समर्थन मांगा है. CPI, CPM और VCK आज शाम (8 मई) तक अपना फैसला घोषित कर सकते हैं. अंदरखाने कई नेताओं का मानना है कि जनादेश का सम्मान करते हुए TVK को समर्थन दिया जाना चाहिए, लेकिन DMK का दबाव भी बना हुआ है क्योंकि ये दल लंबे समय से DMK गठबंधन का हिस्सा हैं.

राज्यपाल के बयानों ने बढ़ाई हलचल

राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर अभी भी चेन्नई में मौजूद हैं. गवर्नर की हालिया टिप्पणियों ने तमिलनाडु की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. राज्यपाल ने कहा है कि 'उनके लिए 'संख्या' सबसे महत्वपूर्ण है, सिर्फ़ दावे नहीं.' राज्यपाल ने साफ किया कि वही पार्टी या गठबंधन सरकार बनाने के लिए बुलाया जाएगा, जिसके पास 118 विधायकों का स्पष्ट समर्थन होगा. TVK और कांग्रेस ने राज्यपाल की टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है.

DMK-AIADMK गठबंधन की चर्चा

उधर अचानक DMK-AIADMK गठबंधन की चर्चा राजनीतिक केंद्र में आ गई है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्टालिन आख़िरकार क्या फैसला लेते हैं. कल (7 मई) को पलनीस्वामी ने पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट में AIADMK विधायकों के हस्ताक्षर जुटाए. पलानीस्वामी ने राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है. अगर VCK और वामपंथी दल विजय का समर्थन नहीं करते, तो DMK-AIADMK गठबंधन मुख्य भूमिका में आ सकता है.

विजय ने 112 MLAs के समर्थन वाला सौंपा लेटर, राज्यपाल बोले- 118 विधायकों के साथ दोबारा आइये

TVK विधायक दे सकते हैं इस्तीफा?

खबरों के मुताबिक, अगर DMK-AIADMK गठबंधन सरकार बनाता है, तो विजय अपने 107 विधायकों से इस्तीफा दिलाने पर विचार कर सकते हैं. कांग्रेस ने राज्यपाल और BJP के खिलाफ लोक भवन घेराव और राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है. वहीं, DMK ने अपने सभी विधायकों को 10 मई तक चेन्नई में ही रहने को कहा है. TVK ने आज (8 मई) को पनयूर स्थित पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई है.

तमिलनाडु में राहुल गांधी का 'हाथ' विजय के साथ, कांग्रेस करेगी TVK का समर्थन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow