'ड्राइवर ही अब मालिक...', भारत टैक्सी ड्राइवरों के साथ बातचीत के दौरान बोले गृहमंत्री अमित शाह
Amit Shah Bharat Taxi Interaction: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में ‘भारत टैक्सी’ के सारथियों (चालकों) के साथ संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में सहकारिता क्षेत्र सबसे अहम है और जो मेहनत करेगा, मुनाफा भी उसी को मिलेगा. अमित शाह ने 5 फरवरी को दिल्ली में भारत का पहला कोऑपरेटिव-बेस्ड राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च किया था. यह देश की पहली सहकारी क्षेत्र की टैक्सी सर्विस है, जिसका मकसद ड्राइवरों को सीधा फायदा पहुंचाना है. कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने ‘भारत टैक्सी’ के सारथियों से खुलकर बातचीत की और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना. उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है. (खबर अपडेट हो रही है...)
Amit Shah Bharat Taxi Interaction: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में ‘भारत टैक्सी’ के सारथियों (चालकों) के साथ संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में सहकारिता क्षेत्र सबसे अहम है और जो मेहनत करेगा, मुनाफा भी उसी को मिलेगा.
अमित शाह ने 5 फरवरी को दिल्ली में भारत का पहला कोऑपरेटिव-बेस्ड राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च किया था. यह देश की पहली सहकारी क्षेत्र की टैक्सी सर्विस है, जिसका मकसद ड्राइवरों को सीधा फायदा पहुंचाना है. कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने ‘भारत टैक्सी’ के सारथियों से खुलकर बातचीत की और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना. उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है.
(खबर अपडेट हो रही है...)
What's Your Reaction?