टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, शाहीन अफरीदी इस लीग से बाहर; गेंदबाजी के दौरान हुए चोटिल
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी बिग बैश लीग से बाहर हो गए हैं. अफरीदी BBL 2025-26 में ब्रिसबेन हीट के लिए खेल रहे थे, लेकिन घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट के आने वाले मैचों में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मैच में गेंदबाजी के दौरान चोट आई थी. ब्रिसबेन हीट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेडिकल टीम से संपर्क साधा, जिसके बाद फैसला लिया गया कि शाहीन अफरीदी का घर वापस लौटना ही ठीक होगा, जिससे वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले फिटनेस पर काम कर सकें. शाहीन अफरीदी ऐसे तीसरे तेज गेंदबाज हैं, जो इसी सीजन ब्रिसबेन हीट की टीम से बाहर हो गए हैं. उनसे पहले स्पेन्सर जॉनसन और कैलम विडलर कमर की समस्याओं के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं माइकल नेसर इंटरनेशनल शेड्यूल के कारण हीट टीम से बाहर हैं. ऐसे में ब्रिसबेन हीट का पेस अटैक बहुत कमजोर पड़ गया है. ब्रिसबेन हीट टीम की मेडिकल टीम को बिल्कुल आराम नहीं मिल पा रहा है. यहां तक कि टीम के नियमित कप्तान नाथन मैकस्वीनी भी फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और टखने की चोट के कारण पिछले 2 मैच नहीं खेल पाए हैं. वहीं टॉम एसलोप भी घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वो स्ट्राइकर्स के साथ अगला मैच नहीं खेल पाएंगे. चोट के बाद शाहीन अफरीदी ने कहा कि उन्होंने ब्रिसबेन टीम के साथ खेलने का खूब आनंद लिया, लेकिन पूरा सीजन ना खेल पाने का उन्हें दुख है. शाहीन अफरीदी का BBL डेब्यू बहुत खराब रहा था. मेलबर्न रेनीगेड्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 2 बीमर गेंद फेंकी थीं, जिसके कारण उन्हें गेंदबाजी करने से रोका गया था. अब यह देखने योग्य बात होगी कि अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले फिट हो पाते हैं या नहीं. वर्ल्ड कप 7 फरवरी-8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में खेला जाना है. यह भी पढ़ें: RCB को लगा 440 वोल्ट का झटका, इन 2 ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने वापस लिया नाम, दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी बुरी खबर
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी बिग बैश लीग से बाहर हो गए हैं. अफरीदी BBL 2025-26 में ब्रिसबेन हीट के लिए खेल रहे थे, लेकिन घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट के आने वाले मैचों में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मैच में गेंदबाजी के दौरान चोट आई थी.
ब्रिसबेन हीट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेडिकल टीम से संपर्क साधा, जिसके बाद फैसला लिया गया कि शाहीन अफरीदी का घर वापस लौटना ही ठीक होगा, जिससे वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले फिटनेस पर काम कर सकें.
शाहीन अफरीदी ऐसे तीसरे तेज गेंदबाज हैं, जो इसी सीजन ब्रिसबेन हीट की टीम से बाहर हो गए हैं. उनसे पहले स्पेन्सर जॉनसन और कैलम विडलर कमर की समस्याओं के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं माइकल नेसर इंटरनेशनल शेड्यूल के कारण हीट टीम से बाहर हैं. ऐसे में ब्रिसबेन हीट का पेस अटैक बहुत कमजोर पड़ गया है.
ब्रिसबेन हीट टीम की मेडिकल टीम को बिल्कुल आराम नहीं मिल पा रहा है. यहां तक कि टीम के नियमित कप्तान नाथन मैकस्वीनी भी फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और टखने की चोट के कारण पिछले 2 मैच नहीं खेल पाए हैं. वहीं टॉम एसलोप भी घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वो स्ट्राइकर्स के साथ अगला मैच नहीं खेल पाएंगे.
चोट के बाद शाहीन अफरीदी ने कहा कि उन्होंने ब्रिसबेन टीम के साथ खेलने का खूब आनंद लिया, लेकिन पूरा सीजन ना खेल पाने का उन्हें दुख है.
शाहीन अफरीदी का BBL डेब्यू बहुत खराब रहा था. मेलबर्न रेनीगेड्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 2 बीमर गेंद फेंकी थीं, जिसके कारण उन्हें गेंदबाजी करने से रोका गया था. अब यह देखने योग्य बात होगी कि अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले फिट हो पाते हैं या नहीं. वर्ल्ड कप 7 फरवरी-8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में खेला जाना है.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?