टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी कौन? कभी खाने के लिए कूड़ा ढोना पड़ा था
Most Sixes in T20 World Cup History: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है. इस बार के वर्ल्ड कप में भी कई रिकॉर्ड टूटते और बनते दिख सकते हैं, लेकिन, हम बात कर रहे हैं उस क्रिकेटर की, जिसके नाम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हैं. वो विस्फोटक सलामी बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि क्रिस गेल हैं, जिन्हें वर्ल्ड क्रिकेट में ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से भी जाना जाता है. हालांकि, एक आम खिलाड़ी से क्रिकेट का यूनिवर्स बॉस बनने का क्रिस गेल का सफर कभी आसान नहीं रहा. एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें खाना खाने के लिए कूड़ा भी ढोना पड़ा था. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2007 से 2021 तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 33 मुकाबले खेले. इस दौरान वो 31 बार क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे और उसमें सबसे ज्यादा 63 छक्के लगाए. टी20 वर्ल्ड कप में दूसरे किसी भी बल्लेबाज ने इतने छक्के नहीं लगाएं हैं. उनके बाद इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने 47 टी20 वर्ल्ड कप मैचों की 44 पारियों में कुल 50 छक्के जड़े हैं. इंग्लैंड के जॉस बटलर 43 छक्के लगाकर तीसरे नंबर पर हैं, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 40 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं, जबकि भारत के विराट कोहली का 5वें स्थान पर हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 35 छक्के लगाए हैं. क्रिस गेल की इमोशनल स्टोरी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाले क्रिस गेल की नेटवर्थ भले ही आज 375 करोड़ रुपये बताई जाती हो. उनके पास बंगला, गाड़ी सब हो लेकिन एक ऐसा भी समय था, जब उनके पास रहने को ईंट का मकान भी नहीं था. उन्हें झुग्गी में रहना पड़ता था. पेट पालने के लिए वो कूड़ा ढोते थे और उनकी मां जमैका की सड़कों पर चिप्स बेचती थी, लेकिन क्रिकेट में उनकी एंट्री होने के बाद पूरी कहानी ही बदल गई.
Most Sixes in T20 World Cup History: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है. इस बार के वर्ल्ड कप में भी कई रिकॉर्ड टूटते और बनते दिख सकते हैं, लेकिन, हम बात कर रहे हैं उस क्रिकेटर की, जिसके नाम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हैं. वो विस्फोटक सलामी बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि क्रिस गेल हैं, जिन्हें वर्ल्ड क्रिकेट में ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से भी जाना जाता है. हालांकि, एक आम खिलाड़ी से क्रिकेट का यूनिवर्स बॉस बनने का क्रिस गेल का सफर कभी आसान नहीं रहा. एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें खाना खाने के लिए कूड़ा भी ढोना पड़ा था.
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2007 से 2021 तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 33 मुकाबले खेले. इस दौरान वो 31 बार क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे और उसमें सबसे ज्यादा 63 छक्के लगाए. टी20 वर्ल्ड कप में दूसरे किसी भी बल्लेबाज ने इतने छक्के नहीं लगाएं हैं. उनके बाद इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने 47 टी20 वर्ल्ड कप मैचों की 44 पारियों में कुल 50 छक्के जड़े हैं. इंग्लैंड के जॉस बटलर 43 छक्के लगाकर तीसरे नंबर पर हैं, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 40 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं, जबकि भारत के विराट कोहली का 5वें स्थान पर हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 35 छक्के लगाए हैं.
क्रिस गेल की इमोशनल स्टोरी
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाले क्रिस गेल की नेटवर्थ भले ही आज 375 करोड़ रुपये बताई जाती हो. उनके पास बंगला, गाड़ी सब हो लेकिन एक ऐसा भी समय था, जब उनके पास रहने को ईंट का मकान भी नहीं था. उन्हें झुग्गी में रहना पड़ता था. पेट पालने के लिए वो कूड़ा ढोते थे और उनकी मां जमैका की सड़कों पर चिप्स बेचती थी, लेकिन क्रिकेट में उनकी एंट्री होने के बाद पूरी कहानी ही बदल गई.
What's Your Reaction?