T20 World Cup 2026: ICC और BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट की धज्जियां उड़ा रहा है पाकिस्तान, बॉयकॉट पर अड़े रहने के बाद ICC देगा सजा?

पाकिस्तान अड़ा हुआ है कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ ग्रुप स्टेज का मैच नहीं खेलेंगे, जो 15 फरवरी को कोलंबो में तय है. पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. इसमें अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण है, संभावना जताई जा रही है कि आईसीसी कोई एक्शन ले सकता है. बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बाबत आईसीसी को औपचारिक जानकारी नहीं दी है, इसी वजह से आईसीसी कोई एक्शन नहीं ले पा रहा है. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पीसीबी पर आईसीसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का मामला बन रहा है, इसके चलते पीसीबी पर सख्त कार्यवाई हो सकती है. क्या है कॉन्ट्रैक्ट भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से मना किया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी थी. हालांकि फिर ये समझौता हुआ कि भारत की तरफ पाकिस्तान भी भारत नहीं जाएगा और अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा. टाइम्स ऑफ इंडिया को एक सूत्र ने बताया, "पीसीबी ने आईसीसी और भारत के साथ जिस कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं, उसमें साफ किया गया है कि आईसीसी इवेंट्स में उसे और टीम इंडिया को हिस्सा लेना होगा और आपस में खेलना होगा, लेकिन मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होगा. इसमें फोर्स मेज्योर से जुड़ा क्लॉज नहीं है. फोर्स मेज्योर उन मामलों में लागू होता है, जो अचानक हुई या अपरिहार्य हो. प्राकृतिक आपदा, चरम राजनीतिक हालात आदि इसमें शामिल हैं. लेकिन आईसीसी सूत्रों ने साफ किया कि इस मामले में यह क्लॉज लागू नहीं हो सकता है, क्योंकि इसमें केवल राजनीतिक आपत्ति शामिल है. क्या सभी खेलों में ऐसा करेगा पाकिस्तान? रिपोर्ट में आईसीसी सूत्र ने ये भी कहा कि क्या पाकिस्तान की ये पॉलिसी सभी खेलों पर लागू होगी? ये साफ करना होगा कि क्या पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ किसी भी खेल में नहीं खेलने का फैसला किया है? अगर पाकिस्तान सरकार अन्य खेलों में भी ऐसा ही रुख अपनाती है तो इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी उनपर प्रतिबंध भी लगा सकती है.

Feb 4, 2026 - 17:30
 0
T20 World Cup 2026: ICC और BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट की धज्जियां उड़ा रहा है पाकिस्तान, बॉयकॉट पर अड़े रहने के बाद ICC देगा सजा?

पाकिस्तान अड़ा हुआ है कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ ग्रुप स्टेज का मैच नहीं खेलेंगे, जो 15 फरवरी को कोलंबो में तय है. पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. इसमें अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण है, संभावना जताई जा रही है कि आईसीसी कोई एक्शन ले सकता है. बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बाबत आईसीसी को औपचारिक जानकारी नहीं दी है, इसी वजह से आईसीसी कोई एक्शन नहीं ले पा रहा है. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पीसीबी पर आईसीसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का मामला बन रहा है, इसके चलते पीसीबी पर सख्त कार्यवाई हो सकती है.

क्या है कॉन्ट्रैक्ट

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से मना किया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी थी. हालांकि फिर ये समझौता हुआ कि भारत की तरफ पाकिस्तान भी भारत नहीं जाएगा और अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा. टाइम्स ऑफ इंडिया को एक सूत्र ने बताया, "पीसीबी ने आईसीसी और भारत के साथ जिस कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं, उसमें साफ किया गया है कि आईसीसी इवेंट्स में उसे और टीम इंडिया को हिस्सा लेना होगा और आपस में खेलना होगा, लेकिन मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होगा. इसमें फोर्स मेज्योर से जुड़ा क्लॉज नहीं है.

फोर्स मेज्योर उन मामलों में लागू होता है, जो अचानक हुई या अपरिहार्य हो. प्राकृतिक आपदा, चरम राजनीतिक हालात आदि इसमें शामिल हैं. लेकिन आईसीसी सूत्रों ने साफ किया कि इस मामले में यह क्लॉज लागू नहीं हो सकता है, क्योंकि इसमें केवल राजनीतिक आपत्ति शामिल है.

क्या सभी खेलों में ऐसा करेगा पाकिस्तान?

रिपोर्ट में आईसीसी सूत्र ने ये भी कहा कि क्या पाकिस्तान की ये पॉलिसी सभी खेलों पर लागू होगी? ये साफ करना होगा कि क्या पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ किसी भी खेल में नहीं खेलने का फैसला किया है? अगर पाकिस्तान सरकार अन्य खेलों में भी ऐसा ही रुख अपनाती है तो इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी उनपर प्रतिबंध भी लगा सकती है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow