टी20 वर्ल्ड कप में किया गया इग्नोर, अब पाकिस्तान में PSL में खेलेंगे स्टीव स्मिथ; जानें कितनी मिलेगी सैलरी

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में वापसी के इच्छुक हैं. वो वनडे फॉर्मैट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन टी20 से नहीं. उन्होंने बिग बैश लीग में धमाकेदार बैटिंग करते हुए 168 के तूफानी स्ट्राइक से 299 रन बनाए थे, इसके बावजूद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia Squad T20 World Cup 2026) में जगह नहीं मिली थी. इस सबके बीच उन्हें PSL की नई नवेली टीम सियालकोट स्टालियन्स ने अपने साथ जोड़ा है. पाकिस्तान सुपर लीग में एंट्री कुछ सप्ताह पूर्व PSL में 2 नई टीमों के लिए ऑक्शन हुआ था, जिनमें से एक सियालकोट की टीम उभर कर सामने आई. सियालकोट स्टालियन्स ने स्टीव स्मिथ को मार्की प्लेयर के तौर पर अपनी टीम से जोड़ा है. बताते चलें कि स्मिथ इससे पहले कभी पाकिस्तान सुपर लीग में नहीं खेले हैं. वो 2019 में अपना PSL डेब्यू करने वाले थे, लेकिन चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. कुछ रिपोर्ट्स अनुसार PSL में मार्की प्लेयर्स को साढ़े 3 लाख अमेरिकी डॉलर्स से 4 लाख डॉलर्स के बीच तनख्वाह मिलती है. टी20 वर्ल्ड कप में हुए इग्नोर बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ सिडनी सिक्सर्स के लिए खेले थे. वो पूरे टूर्नामेंट में इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 6 मैचों में एक शतक और 2 अर्धशतकीय पारी समेत 299 रन बनाए थे. स्मिथ को एक टेस्ट बल्लेबाज के रूप में पहचान जाता है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह बनाने की चाह से उन्होंने BBL में करीब 168 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. दुर्भाग्यवश उनके ये सभी प्रयास असफल साबित हुए. स्टीव स्मिथ के कुल टी20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 272 मैचों में 6,242 रन बनाए हैं. इस विशाल करियर में उन्होंने 5 शतक और 30 हाफ-सेंचुरी लगाई हैं. वो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी एक हजार से अधिक रन पूरे कर चुके हैं. लेकिन उनका स्ट्राइक रेट केवल 125.45 का है. यह भी पढ़ें: पद्म श्री मिलने पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, बोले- देश के लिए ट्रॉफी जीतने की कोशिश जारी रहेगी

Feb 3, 2026 - 21:30
 0
टी20 वर्ल्ड कप में किया गया इग्नोर, अब पाकिस्तान में PSL में खेलेंगे स्टीव स्मिथ; जानें कितनी मिलेगी सैलरी

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में वापसी के इच्छुक हैं. वो वनडे फॉर्मैट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन टी20 से नहीं. उन्होंने बिग बैश लीग में धमाकेदार बैटिंग करते हुए 168 के तूफानी स्ट्राइक से 299 रन बनाए थे, इसके बावजूद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia Squad T20 World Cup 2026) में जगह नहीं मिली थी. इस सबके बीच उन्हें PSL की नई नवेली टीम सियालकोट स्टालियन्स ने अपने साथ जोड़ा है.

पाकिस्तान सुपर लीग में एंट्री

कुछ सप्ताह पूर्व PSL में 2 नई टीमों के लिए ऑक्शन हुआ था, जिनमें से एक सियालकोट की टीम उभर कर सामने आई. सियालकोट स्टालियन्स ने स्टीव स्मिथ को मार्की प्लेयर के तौर पर अपनी टीम से जोड़ा है. बताते चलें कि स्मिथ इससे पहले कभी पाकिस्तान सुपर लीग में नहीं खेले हैं. वो 2019 में अपना PSL डेब्यू करने वाले थे, लेकिन चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे.

कुछ रिपोर्ट्स अनुसार PSL में मार्की प्लेयर्स को साढ़े 3 लाख अमेरिकी डॉलर्स से 4 लाख डॉलर्स के बीच तनख्वाह मिलती है.

टी20 वर्ल्ड कप में हुए इग्नोर

बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ सिडनी सिक्सर्स के लिए खेले थे. वो पूरे टूर्नामेंट में इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 6 मैचों में एक शतक और 2 अर्धशतकीय पारी समेत 299 रन बनाए थे. स्मिथ को एक टेस्ट बल्लेबाज के रूप में पहचान जाता है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह बनाने की चाह से उन्होंने BBL में करीब 168 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. दुर्भाग्यवश उनके ये सभी प्रयास असफल साबित हुए.

स्टीव स्मिथ के कुल टी20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 272 मैचों में 6,242 रन बनाए हैं. इस विशाल करियर में उन्होंने 5 शतक और 30 हाफ-सेंचुरी लगाई हैं. वो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी एक हजार से अधिक रन पूरे कर चुके हैं. लेकिन उनका स्ट्राइक रेट केवल 125.45 का है.

यह भी पढ़ें:

पद्म श्री मिलने पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, बोले- देश के लिए ट्रॉफी जीतने की कोशिश जारी रहेगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow