'राहुल गांधी को क्यों लग रही मिर्ची, डील से PM मोदी ने किसानों को बचाया...', भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट पर बोले पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ हाल में हुई व्यापारिक डील पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे सबसे अच्छी डील बताया है. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों की तुलना में भारत को कई अच्छी शर्ते मिली है. पीयूष गोयल का यह बयान 2 फरवरी 2026 को पीएम मोदी से हुई फोन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत और दोनों देशों की इस डील की घोषणा के बाद आया है. इस दौरान उन्होंने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर भी जवाब दिया है. गोयल ने कहा कि राहुल गांधी को इकोनॉकी समझ नहीं आ रही है. इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की, कि भारत पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है. यह मित्रता के चलते तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. हमने सदन में बेहद ही शर्मनाक नजारा देखा... उन्होंने कहा कि सदन में हम सभी ने बेहद ही शर्मनाक नजारा देखा. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष विशेष रूप से राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस, उनकी सहयोगी पार्टी टीएमसी, एसपी और डीएमके ने सदन में गलत व्यवहार किया है. वे स्पीकर की कुर्सी पर पहुंचकर उनका अपमान कर रहे थे. यह बहुत ही शर्मनाक है. उन्होंने विपक्ष और राहुल गांधी की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की घोर निंदा करता हूं. वो देश की तरक्की से मतलब नहीं रखते, वो गुमराह कर रहे हैं. अमेरिका से हमें मदद मिल सकती है. तकनीक मिल सकती है. लाखों करोड़ों का निवेश मिल सकता है. काफी जटिल विषय थे, प्रधानमंत्री मोदी ने दिलवाई ये डील उन्होंने कहा कि महीनों से हमारी टीम मंत्री, अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही थी. काफी जटिल विषय थे. 50% रेसिप्रोकल टैरिफ सबसे बड़ी वजह थी. प्रधानमंत्री ने अपनी मित्रता के आधार पर भारत के हितों को रखते हुए प्रधानमंत्री ने यह डील दिलवाई. पशुपालन, किसान, डेयरी सेक्टर के लिए हर चीज का ध्यान रखा गया है. कांग्रेस ने 2012 में चीन के साथ FTA करने का पाप राहुल गांधी ने किया था. प्रधानमंत्री जी ने कृषि और डेयरी के हितों को हमेशा संभाला है और इस क्षेत्र में मौके और आमदनी पर फोकस किया है. US deal में भी कृषि, डेयरी को लेकर हितों को संरक्षित किया गया है. इस डील से लाखों करोड़ों लोगों को नौकरी का साधन मिलने वाले हैं. हमारे मछुआरे कोस्टल रीजन में खुशी मना रहे हैं . इस ट्रेड डील से एमएसएमई सेक्टर , इंजीनिरिंग सेक्टर , टेक्सटाइल, ज्वैलरी सेक्टर, मरीन सेक्टर को फायदा होगा. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा था? इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि राष्ट्रपति के संबोधन पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष कोबोलने नहीं दिया गया. ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है. अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत के किसानों की मेहनत, खून पसीने को मोदी जी ने बेच दिया है. वो इसलिए बेचा है कि उन्होंने समझौता किया है. राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ आपको नहीं बेचा है, बल्कि देश को बेचा है. इसलिए मुझे वहां नहीं बोलने दिया गया. मोदी डरे हुए हैं. जिन लोगों ने उनकी इमेज बनाई है, अब वो उसे तोड़ने में लगे हुए हैं.
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ हाल में हुई व्यापारिक डील पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे सबसे अच्छी डील बताया है. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों की तुलना में भारत को कई अच्छी शर्ते मिली है. पीयूष गोयल का यह बयान 2 फरवरी 2026 को पीएम मोदी से हुई फोन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत और दोनों देशों की इस डील की घोषणा के बाद आया है. इस दौरान उन्होंने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर भी जवाब दिया है. गोयल ने कहा कि राहुल गांधी को इकोनॉकी समझ नहीं आ रही है. इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की, कि भारत पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है. यह मित्रता के चलते तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.
हमने सदन में बेहद ही शर्मनाक नजारा देखा...
उन्होंने कहा कि सदन में हम सभी ने बेहद ही शर्मनाक नजारा देखा. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष विशेष रूप से राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस, उनकी सहयोगी पार्टी टीएमसी, एसपी और डीएमके ने सदन में गलत व्यवहार किया है. वे स्पीकर की कुर्सी पर पहुंचकर उनका अपमान कर रहे थे. यह बहुत ही शर्मनाक है. उन्होंने विपक्ष और राहुल गांधी की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की घोर निंदा करता हूं. वो देश की तरक्की से मतलब नहीं रखते, वो गुमराह कर रहे हैं. अमेरिका से हमें मदद मिल सकती है. तकनीक मिल सकती है. लाखों करोड़ों का निवेश मिल सकता है.
काफी जटिल विषय थे, प्रधानमंत्री मोदी ने दिलवाई ये डील
उन्होंने कहा कि महीनों से हमारी टीम मंत्री, अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही थी. काफी जटिल विषय थे. 50% रेसिप्रोकल टैरिफ सबसे बड़ी वजह थी. प्रधानमंत्री ने अपनी मित्रता के आधार पर भारत के हितों को रखते हुए प्रधानमंत्री ने यह डील दिलवाई. पशुपालन, किसान, डेयरी सेक्टर के लिए हर चीज का ध्यान रखा गया है. कांग्रेस ने 2012 में चीन के साथ FTA करने का पाप राहुल गांधी ने किया था. प्रधानमंत्री जी ने कृषि और डेयरी के हितों को हमेशा संभाला है और इस क्षेत्र में मौके और आमदनी पर फोकस किया है. US deal में भी कृषि, डेयरी को लेकर हितों को संरक्षित किया गया है. इस डील से लाखों करोड़ों लोगों को नौकरी का साधन मिलने वाले हैं. हमारे मछुआरे कोस्टल रीजन में खुशी मना रहे हैं . इस ट्रेड डील से एमएसएमई सेक्टर , इंजीनिरिंग सेक्टर , टेक्सटाइल, ज्वैलरी सेक्टर, मरीन सेक्टर को फायदा होगा.
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा था?
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि राष्ट्रपति के संबोधन पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष कोबोलने नहीं दिया गया. ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है. अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत के किसानों की मेहनत, खून पसीने को मोदी जी ने बेच दिया है. वो इसलिए बेचा है कि उन्होंने समझौता किया है. राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ आपको नहीं बेचा है, बल्कि देश को बेचा है. इसलिए मुझे वहां नहीं बोलने दिया गया. मोदी डरे हुए हैं. जिन लोगों ने उनकी इमेज बनाई है, अब वो उसे तोड़ने में लगे हुए हैं.
What's Your Reaction?