झटका खाने के लिए तैयार रहें आईफोन लवर्स! अगले महीने से इतनी बढ़ सकती है कीमत

iPhone 17 Price: ऐप्पल ने कुछ दिन पहले आईपैड और मैकबुक आदि प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए थे. तब से कयास लगाए जा रहे हैं कि आईफोन की भी बारी आ सकती है. अब रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अगस्त में आईफोन 17 सीरीज के दाम बढ़ सकते हैं. अगर यह दावा सच साबित होता है तो अगले महीने से आपको नया आईफोन लेने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे. यह भी लगभग तय हो चुका है कि आईफोन 18 सीरीज के मॉडल्स भी बढ़ी हुई कीमतों पर लॉन्च होंगे. कितने बढ़ सकते हैं आईफोन 17 सीरीज के दाम? टिपस्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि ऐप्पल ने iPlanet डीलर्स को जानकारी दी है कि अगस्त के पहले हफ्ते से आईफोन 17 की शुरुआती कीमत बढ़कर 94,990 रुपये हो सकती है. अभी यह मॉडल 82,900 रुपये में बिक रहा है. यानी कीमत में 12,000 रुपये का इजाफा हो सकता है. हालांकि, अभी तक ऐप्पल की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. इसी तरह आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स की कीमत में भी लगभग इतनी ही बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है. बता दें कि स्टोरेज और मेमोरी चिप्स के कारण इनकी कीमतें बढ़ गई हैं और कंपनियों के लिए फोन बनाना महंगा हो गया है. कंपनियां अपना खर्च पूरा करने के लिए फोन की कीमतें बढ़ाती जा रही हैं. जापान में आईफोन पहले ही महंगे हो गए हैं और अब भारत में ऐसा होने के कयास लगाए जा रहे हैं. धड़ाधड़ बिक्री से स्टॉक की कमी ऐप्पल ने जब से अपने बाकी प्रोडक्ट्स महंगे किए हैं, तब से आईफोन 17 की बिक्री बढ़ गई है. दाम बढ़ने की संभावना देखते हुए लोग बिना डिस्काउंट के भी इस आईफोन को धड़ाधड़ खरीद रहे हैं. ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स पर भी इसकी डिमांड बढ़ गई थी. इस वजह से स्टॉक खाली हो गया था. अब ऐप्पल ने बताया है कि अगले वीकेंड तक आईफोन का नया स्टॉक पहुंच जाएगा.  बाकी कंपनियां भी बढ़ा चुकी हैं दाम इस साल स्मार्टफोन की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. सैमसंग, नथिंग, वनप्लस, रिलयमी, वीवो और ओप्पो समेत लगभग सभी कंपनियां अपने मॉडल के दाम बढ़ा चुकी हैं. जून में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि 2025 में 47 मॉडल्स के दाम बढ़े और 44 के कम हुए थे. इस साल यह ट्रेंड ही बदल गया है. इस साल 79 मॉडल महंगे हुए हैं, जबकि केवल 18 की कीमतें कम हुई हैं.  ये भी पढ़ें- हाथ से नहीं, जीभ से चलेगा यह माउस, अब बिक्री के लिए है तैयार

Jul 25, 2026 - 04:30
 0
झटका खाने के लिए तैयार रहें आईफोन लवर्स! अगले महीने से इतनी बढ़ सकती है कीमत

iPhone 17 Price: ऐप्पल ने कुछ दिन पहले आईपैड और मैकबुक आदि प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए थे. तब से कयास लगाए जा रहे हैं कि आईफोन की भी बारी आ सकती है. अब रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अगस्त में आईफोन 17 सीरीज के दाम बढ़ सकते हैं. अगर यह दावा सच साबित होता है तो अगले महीने से आपको नया आईफोन लेने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे. यह भी लगभग तय हो चुका है कि आईफोन 18 सीरीज के मॉडल्स भी बढ़ी हुई कीमतों पर लॉन्च होंगे.

कितने बढ़ सकते हैं आईफोन 17 सीरीज के दाम?

टिपस्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि ऐप्पल ने iPlanet डीलर्स को जानकारी दी है कि अगस्त के पहले हफ्ते से आईफोन 17 की शुरुआती कीमत बढ़कर 94,990 रुपये हो सकती है. अभी यह मॉडल 82,900 रुपये में बिक रहा है. यानी कीमत में 12,000 रुपये का इजाफा हो सकता है. हालांकि, अभी तक ऐप्पल की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. इसी तरह आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स की कीमत में भी लगभग इतनी ही बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है. बता दें कि स्टोरेज और मेमोरी चिप्स के कारण इनकी कीमतें बढ़ गई हैं और कंपनियों के लिए फोन बनाना महंगा हो गया है. कंपनियां अपना खर्च पूरा करने के लिए फोन की कीमतें बढ़ाती जा रही हैं. जापान में आईफोन पहले ही महंगे हो गए हैं और अब भारत में ऐसा होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

धड़ाधड़ बिक्री से स्टॉक की कमी

ऐप्पल ने जब से अपने बाकी प्रोडक्ट्स महंगे किए हैं, तब से आईफोन 17 की बिक्री बढ़ गई है. दाम बढ़ने की संभावना देखते हुए लोग बिना डिस्काउंट के भी इस आईफोन को धड़ाधड़ खरीद रहे हैं. ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स पर भी इसकी डिमांड बढ़ गई थी. इस वजह से स्टॉक खाली हो गया था. अब ऐप्पल ने बताया है कि अगले वीकेंड तक आईफोन का नया स्टॉक पहुंच जाएगा. 

बाकी कंपनियां भी बढ़ा चुकी हैं दाम

इस साल स्मार्टफोन की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. सैमसंग, नथिंग, वनप्लस, रिलयमी, वीवो और ओप्पो समेत लगभग सभी कंपनियां अपने मॉडल के दाम बढ़ा चुकी हैं. जून में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि 2025 में 47 मॉडल्स के दाम बढ़े और 44 के कम हुए थे. इस साल यह ट्रेंड ही बदल गया है. इस साल 79 मॉडल महंगे हुए हैं, जबकि केवल 18 की कीमतें कम हुई हैं. 

ये भी पढ़ें-

हाथ से नहीं, जीभ से चलेगा यह माउस, अब बिक्री के लिए है तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow