ज्यादा ब्याज दर, KYC के भी तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया 63 लाख का जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?

Bank of Baroda: आजकल ज्यादातर लोग अपनी बचत बैंक में जमा करते हैं, ताकि उन्हें उस पर ब्याज मिले और उनको फायदा हो. इसके अलावा कई लोग जरूरत पड़ने पर बैंक से लोन भी लेते हैं. ऐसे में सोचिए जिस बैंक में आपका अकाउंट हो, उसपर RBI किसी कारणवश कार्रवाई कर दे तो ऐसी स्थिति में ग्राहकों के मन में कई सवाल आएंगे. इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर जुर्माना लगाया है. जानिए इस जुर्माने के पीछे की क्या वजह है?   RBI ने बैंक पर क्यों लगाया जुर्माना? RBI की जांच में सामने आया है कि बैंक ने KYC और लेंडर्स के लिए फेयर प्रैक्टिस कोड से जुड़े कुछ जरूरी नियमों का पालन नहीं किया, इसलिए उस पर जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि कुछ लोन खातों पर तय नियमों से ज्यादा ब्याज लिया गया. इतना ही नहीं, बल्कि कुछ ग्राहकों के KYC रिकॉर्ड भी समय पर अपलोड नहीं की गई. सभी आरोप निकले सच बता दें कि RBI की जांच के दौरान नियमों के पालन में कमी मिली थी, जिसके बाद RBI ने बैंक ऑफ बड़ौदा को कारण बताने के लिए एक नोटिस भेजा था. जिसमें RBI ने आरोपों को सही पाया, जिसके बाद बैंक पर 63.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया.  फिर से महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हाल, देखें 24K, 22K, 18K गोल्ड- सिल्वर की रेट लिस्ट क्या ग्राहकों को होगी दिक्कत? RBI ने यह कार्रवाई बैंक के नियमों का पालन न करने पर की. इसलिए इस जुर्माने का ग्राहकों के बैंक अकाउंट पर किसी तरह को कोई असर नहीं होगा. ग्राहक जो भी सेवा बैंक से ले रहे हैं, वह पहले की ही तरह जारी रहेगी. इस कार्रवाई का कोई असर ग्राहक को नहीं होगा. गैस सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, जानिए घरेलू और कमर्शियल LPG के नए रेट

Jul 4, 2026 - 15:30
 0
ज्यादा ब्याज दर, KYC के भी तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया 63 लाख का जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?

Bank of Baroda: आजकल ज्यादातर लोग अपनी बचत बैंक में जमा करते हैं, ताकि उन्हें उस पर ब्याज मिले और उनको फायदा हो. इसके अलावा कई लोग जरूरत पड़ने पर बैंक से लोन भी लेते हैं. ऐसे में सोचिए जिस बैंक में आपका अकाउंट हो, उसपर RBI किसी कारणवश कार्रवाई कर दे तो ऐसी स्थिति में ग्राहकों के मन में कई सवाल आएंगे. इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर जुर्माना लगाया है. जानिए इस जुर्माने के पीछे की क्या वजह है?  

RBI ने बैंक पर क्यों लगाया जुर्माना?

RBI की जांच में सामने आया है कि बैंक ने KYC और लेंडर्स के लिए फेयर प्रैक्टिस कोड से जुड़े कुछ जरूरी नियमों का पालन नहीं किया, इसलिए उस पर जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि कुछ लोन खातों पर तय नियमों से ज्यादा ब्याज लिया गया. इतना ही नहीं, बल्कि कुछ ग्राहकों के KYC रिकॉर्ड भी समय पर अपलोड नहीं की गई.

सभी आरोप निकले सच

बता दें कि RBI की जांच के दौरान नियमों के पालन में कमी मिली थी, जिसके बाद RBI ने बैंक ऑफ बड़ौदा को कारण बताने के लिए एक नोटिस भेजा था. जिसमें RBI ने आरोपों को सही पाया, जिसके बाद बैंक पर 63.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. 

फिर से महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हाल, देखें 24K, 22K, 18K गोल्ड- सिल्वर की रेट लिस्ट

क्या ग्राहकों को होगी दिक्कत?

  • RBI ने यह कार्रवाई बैंक के नियमों का पालन न करने पर की.
  • इसलिए इस जुर्माने का ग्राहकों के बैंक अकाउंट पर किसी तरह को कोई असर नहीं होगा.
  • ग्राहक जो भी सेवा बैंक से ले रहे हैं, वह पहले की ही तरह जारी रहेगी.
  • इस कार्रवाई का कोई असर ग्राहक को नहीं होगा.

गैस सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, जानिए घरेलू और कमर्शियल LPG के नए रेट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow