RBI ने Gold की खरीदारी में नया Record बनाया, जानिए क्यों बढ़ रही है सोने की कीमतें | Paisa Live
RBI ने वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक 57.5 टन सोना खरीदा है, जिससे भारत का कुल स्वर्ण भंडार बढ़कर 879.6 टन हो गया है। यह खरीद पिछले सात वर्षों में दूसरी सबसे बड़ी वार्षिक खरीद मानी जा रही है। सोने को सदैव सुरक्षित निवेश माना जाता है, विशेषकर वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के समय। यह कदम अमेरिकी डॉलर की अस्थिरता और वैश्विक दबावों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। दुनियाभर के कई केंद्रीय बैंक अपनी मुद्रा भंडार को सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं। भारत भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है। जानें, इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव हो सकता है।
What's Your Reaction?