जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट

नीट परीक्षा 2026 पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके के नेतृत्व में छात्रों और युवाओं ने करीब एक महीने तक केंद्र सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद सरकार ने उनकी मांगें मान ली और प्रदर्शन खत्म हुआ. अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके अगले कुछ दिनों में अपने संगठन के कोर मेंबर्स के साथ एक बैठक करने वाले हैं. यह बैठक महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर में स्थित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके के आवास पर बुधवार (5 अगस्त, 2026) को संपन्न होगी. इस बैठक का मकसद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के भविष्य का एजेंडे पर चर्चा करना है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि पिछले महीने दिल्ली में नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ एक महीने तक चले प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्टिविस्ट्स और वालेंटियर्स को कहा गया है कि वे कुछ वक्त अपने परिवारों के साथ बिताएं.     सीजेपी के आगे के एजेंडे और पंजाब पेपर लीक पर बोले थे दीपके कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के 25 जुलाई, 2026 को खत्म होने के अगले दिन यानी 26 जुलाई, 2026 को न्यूज एजेंसी एएनआई से बाचतीत के दौरान कहा था कि हम जल्द से जल्द अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे.  इस दौरान जब उनसे पंजाब में हुए पेपर लीक के बारे में पूछा गया था, तब दीपके ने कहा था कि हम इस मुद्दे पर भी अपनी बात जल्द रखेंगे और हम अभी उसी की प्लानिंग कर रहे हैं. दीपके की पीएम मोदी से माफी की मांग वहीं, 20 जुलाई, 2026 को सीजेपी के संसद चलो मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन लड़कियों से माफी मांगेंगे, जिनकी 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने बेरहमी से पिटाई की थी.  यह भी पढ़ेंः सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच

Aug 3, 2026 - 01:30
 0
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट

नीट परीक्षा 2026 पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके के नेतृत्व में छात्रों और युवाओं ने करीब एक महीने तक केंद्र सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद सरकार ने उनकी मांगें मान ली और प्रदर्शन खत्म हुआ. अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके अगले कुछ दिनों में अपने संगठन के कोर मेंबर्स के साथ एक बैठक करने वाले हैं.

यह बैठक महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर में स्थित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके के आवास पर बुधवार (5 अगस्त, 2026) को संपन्न होगी. इस बैठक का मकसद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के भविष्य का एजेंडे पर चर्चा करना है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि पिछले महीने दिल्ली में नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ एक महीने तक चले प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्टिविस्ट्स और वालेंटियर्स को कहा गया है कि वे कुछ वक्त अपने परिवारों के साथ बिताएं.    

सीजेपी के आगे के एजेंडे और पंजाब पेपर लीक पर बोले थे दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के 25 जुलाई, 2026 को खत्म होने के अगले दिन यानी 26 जुलाई, 2026 को न्यूज एजेंसी एएनआई से बाचतीत के दौरान कहा था कि हम जल्द से जल्द अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे. 

इस दौरान जब उनसे पंजाब में हुए पेपर लीक के बारे में पूछा गया था, तब दीपके ने कहा था कि हम इस मुद्दे पर भी अपनी बात जल्द रखेंगे और हम अभी उसी की प्लानिंग कर रहे हैं.

दीपके की पीएम मोदी से माफी की मांग

वहीं, 20 जुलाई, 2026 को सीजेपी के संसद चलो मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन लड़कियों से माफी मांगेंगे, जिनकी 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने बेरहमी से पिटाई की थी. 

यह भी पढ़ेंः सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow