गर्भावस्था में क्यों फूलती हैं महिलाओं सांसें? जानिए आसान बचाव के उपाय

Breathing Problem in Pregnancy : गर्भावस्था एक खूबसूरत अनुभव है, लेकिन इस दौरान महिलाओं को कई शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है. इन्हीं में से एक  परेशानी है  सांस लेने में तकलीफ होना. जैसे-जैसे बच्चा पेट में बढ़ता है, मां के शरीर पर दबाव बढ़ता है और सांस लेना मुश्किल लगने लगता है. हालांकि यह सामान्य बात है, लेकिन अगर इस पर ध्यान नहीं  दिया जाए तो यह परेशानी बढ़ सकती है. आइए जानते हैं इससे बचने के आसान उपायों के बारे में... सांस की तकलीफ क्यों होती है? प्रेग्नेंसी के दौरान प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिससे फेफड़े ज़्यादा एक्टिव हो जाते हैं और सांस की गति बदल जाती है. जैसे-जैसे बच्चा पेट में बड़ा होता है, मांसपेशी पर दबाव डालता है, जिससे सांस फूलने लगती है. प्रेग्नेंसी में शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, जिससे दिल पर ज्याद दबाव पड़ता है और हल्की सांस की दिक्कत महसूस हो सकती है. ये भी पढ़े- सोने से पहले गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से दूर होंगी ये समस्याएं, आज से करें सेवन सांस की तकलीफ से बचने के आसान उपाय जब आप बैठें या खड़ी हों, तो कोशिश करें कि कमर सीधी रखें और कंधे पीछे की ओर ढीले छोड़ें. इससे फेफड़ों को फैलने की जगह मिलेगी और सांस लेने में आसानी होगी. सोते समय सिर के नीचे एक-दो तकिए रखें, ताकि ऊंचा लेट सकें. इससे दबाव कम होगा और नींद के दौरान सांस लेना आसान रहेगा. डॉक्टर की सलाह से हल्की वॉक या प्रेग्नेंसी योगा कर सकते हैं. इससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और सांस फूलने की समस्या कम होती है. सीढ़ियां चढ़ना, भारी सामान उठाना या जल्दी-जल्दी चलना सांस की समस्या बढ़ा सकता है. खुद को आराम दें और जरूरत पड़े तो काम में लोगों की मदद लें. गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें? नाक से सांस अंदर लें, थोड़ी देर रोकें, फिर मुंह से धीरे-धीरे छोड़ें. इससे फेफड़े मजबूत होते हैं और ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है. अगर सांस की तकलीफ के साथ सीने में दर्द या अचानक बहुत ज्यादा सांस फूलना शुरू हो जाए, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें. प्रेग्नेंसी में सांस फूलना आम बात है, लेकिन खुद का ख्याल रखना आपकी जिम्मेदारी है. इस समय आराम लेने बेहद जरूरी है और शरीर की सुनना भी महत्वपूर्ण है. अगर आपको लगे कि परेशानी ज़्यादा हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह के बिन इन उपयों को करने से बचें. ये भी पढ़ें - गर्मी में जीरे का चटपटा जलजीरा आपको रखेगा फ्रेश, जानिए रेसिपी और इसके जबरदस्त फायदे Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

May 11, 2025 - 08:30
 0
गर्भावस्था में क्यों फूलती हैं महिलाओं सांसें? जानिए आसान बचाव के उपाय

Breathing Problem in Pregnancy : गर्भावस्था एक खूबसूरत अनुभव है, लेकिन इस दौरान महिलाओं को कई शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है. इन्हीं में से एक  परेशानी है  सांस लेने में तकलीफ होना. जैसे-जैसे बच्चा पेट में बढ़ता है, मां के शरीर पर दबाव बढ़ता है और सांस लेना मुश्किल लगने लगता है. हालांकि यह सामान्य बात है, लेकिन अगर इस पर ध्यान नहीं  दिया जाए तो यह परेशानी बढ़ सकती है. आइए जानते हैं इससे बचने के आसान उपायों के बारे में...

सांस की तकलीफ क्यों होती है?

  • प्रेग्नेंसी के दौरान प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिससे फेफड़े ज़्यादा एक्टिव हो जाते हैं और सांस की गति बदल जाती है.
  • जैसे-जैसे बच्चा पेट में बड़ा होता है, मांसपेशी पर दबाव डालता है, जिससे सांस फूलने लगती है.
  • प्रेग्नेंसी में शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, जिससे दिल पर ज्याद दबाव पड़ता है और हल्की सांस की दिक्कत महसूस हो सकती है.

ये भी पढ़े- सोने से पहले गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से दूर होंगी ये समस्याएं, आज से करें सेवन

सांस की तकलीफ से बचने के आसान उपाय

  • जब आप बैठें या खड़ी हों, तो कोशिश करें कि कमर सीधी रखें और कंधे पीछे की ओर ढीले छोड़ें. इससे फेफड़ों को फैलने की जगह मिलेगी और सांस लेने में आसानी होगी.
  • सोते समय सिर के नीचे एक-दो तकिए रखें, ताकि ऊंचा लेट सकें. इससे दबाव कम होगा और नींद के दौरान सांस लेना आसान रहेगा.
  • डॉक्टर की सलाह से हल्की वॉक या प्रेग्नेंसी योगा कर सकते हैं. इससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और सांस फूलने की समस्या कम होती है.
  • सीढ़ियां चढ़ना, भारी सामान उठाना या जल्दी-जल्दी चलना सांस की समस्या बढ़ा सकता है. खुद को आराम दें और जरूरत पड़े तो काम में लोगों की मदद लें.

गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें?

  • नाक से सांस अंदर लें, थोड़ी देर रोकें, फिर मुंह से धीरे-धीरे छोड़ें. इससे फेफड़े मजबूत होते हैं और ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है.
  • अगर सांस की तकलीफ के साथ सीने में दर्द या अचानक बहुत ज्यादा सांस फूलना शुरू हो जाए, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें.

प्रेग्नेंसी में सांस फूलना आम बात है, लेकिन खुद का ख्याल रखना आपकी जिम्मेदारी है. इस समय आराम लेने बेहद जरूरी है और शरीर की सुनना भी महत्वपूर्ण है. अगर आपको लगे कि परेशानी ज़्यादा हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह के बिन इन उपयों को करने से बचें.

ये भी पढ़ें - गर्मी में जीरे का चटपटा जलजीरा आपको रखेगा फ्रेश, जानिए रेसिपी और इसके जबरदस्त फायदे

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow