गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेट जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. इंग्लैंड के 30 साल के ऑलराउंडर खिलाड़ी ने क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है. हालांकि, इस खिलाड़ी को संन्यास का फैसला मजबूरी में लेना पड़ा है. दरअसल, इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी डैनी लैंब ने गर्दन में गंभीर चोट लगने के कारण प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.  ससेक्स के ऑलराउंडर डैनी लैंब को इस सीजन की शुरुआत में गर्दन में डिस्क हर्नियेशन की समस्या हुई थी, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई. पिछले महीने इस खिलाड़ी की सर्जरी हुई थी, लेकिन उन्हें चोट के असर का सामना करना पड़ रहा था. आखिरकार, मेडिकल सलाह के बाद लैंब को खेल से दूर होने का फैसला लेना पड़ा. इसी के साथ डैनी लैंब के लगभग एक दशक लंबे करियर का अंत हो गया.  'बीबीसी स्पोर्ट' के अनुसार डैनी लैंब ने कहा, "चोट के कारण करियर का खत्म होना बहुत मुश्किल है. मेडिकल सलाह के बाद मुझे पता है कि मेरी लंबी अवधि की सेहत के लिए यह सही फैसला है. प्रोफेशनल खेल में एक दशक से ज्यादा समय बिताना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है. मैं लंकाशायर और ससेक्स दोनों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत आभारी हूं. मैं कभी भी जन्मजात प्रतिभा वाला खिलाड़ी नहीं रहा, लेकिन मैंने हमेशा टीम के लिए अपना सब कुछ देने और जीत में मदद करने के लिए जो भी जरूरी था, वह करने की कोशिश की. मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे कुछ ऐसे शानदार पल देखने को मिले जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे." लैंब के करियर में 2023 में ससेक्स जाने से पहले लंकाशायर के लिए सभी फॉर्मेट में 93 मैच खेलना शामिल था. उनके फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड में 33.13 के औसत से आठ विकेट लेना और 134 रन का करियर-बेस्ट स्कोर बनाना शामिल है. बतौर प्रोफेशनल क्रिकेटर लैंब के आखिरी महीने चोट से प्रभावित रहे. वह जून की शुरुआत के बाद से ससेक्स के लिए नहीं खेले हैं. ससेक्स में, लैंब ने क्लब की हालिया प्रगति में अहम भूमिका निभाई, जिसमें काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन वन में प्रमोशन और ब्लास्ट में फाइनल्स डे तक का सफर शामिल है.  डैनी लैंब ने 38 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच, 34 लिस्ट ए मैच और 83 टी20 मैच खेले. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लैंब ने 1232 रन और 68 विकेट हासिल किए. लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 592 रन और 45 विकेट हैं. वहीं टी20 में लैंब ने 578 रन बनाए और 61 विकेट हासिल किए. यह भी पढ़ें-  पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

Aug 13, 2026 - 06:30
 0
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेट जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. इंग्लैंड के 30 साल के ऑलराउंडर खिलाड़ी ने क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है. हालांकि, इस खिलाड़ी को संन्यास का फैसला मजबूरी में लेना पड़ा है. दरअसल, इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी डैनी लैंब ने गर्दन में गंभीर चोट लगने के कारण प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. 

ससेक्स के ऑलराउंडर डैनी लैंब को इस सीजन की शुरुआत में गर्दन में डिस्क हर्नियेशन की समस्या हुई थी, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई. पिछले महीने इस खिलाड़ी की सर्जरी हुई थी, लेकिन उन्हें चोट के असर का सामना करना पड़ रहा था. आखिरकार, मेडिकल सलाह के बाद लैंब को खेल से दूर होने का फैसला लेना पड़ा. इसी के साथ डैनी लैंब के लगभग एक दशक लंबे करियर का अंत हो गया. 

'बीबीसी स्पोर्ट' के अनुसार डैनी लैंब ने कहा, "चोट के कारण करियर का खत्म होना बहुत मुश्किल है. मेडिकल सलाह के बाद मुझे पता है कि मेरी लंबी अवधि की सेहत के लिए यह सही फैसला है. प्रोफेशनल खेल में एक दशक से ज्यादा समय बिताना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है. मैं लंकाशायर और ससेक्स दोनों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत आभारी हूं. मैं कभी भी जन्मजात प्रतिभा वाला खिलाड़ी नहीं रहा, लेकिन मैंने हमेशा टीम के लिए अपना सब कुछ देने और जीत में मदद करने के लिए जो भी जरूरी था, वह करने की कोशिश की. मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे कुछ ऐसे शानदार पल देखने को मिले जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे."

लैंब के करियर में 2023 में ससेक्स जाने से पहले लंकाशायर के लिए सभी फॉर्मेट में 93 मैच खेलना शामिल था. उनके फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड में 33.13 के औसत से आठ विकेट लेना और 134 रन का करियर-बेस्ट स्कोर बनाना शामिल है. बतौर प्रोफेशनल क्रिकेटर लैंब के आखिरी महीने चोट से प्रभावित रहे. वह जून की शुरुआत के बाद से ससेक्स के लिए नहीं खेले हैं. ससेक्स में, लैंब ने क्लब की हालिया प्रगति में अहम भूमिका निभाई, जिसमें काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन वन में प्रमोशन और ब्लास्ट में फाइनल्स डे तक का सफर शामिल है. 

डैनी लैंब ने 38 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच, 34 लिस्ट ए मैच और 83 टी20 मैच खेले. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लैंब ने 1232 रन और 68 विकेट हासिल किए. लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 592 रन और 45 विकेट हैं. वहीं टी20 में लैंब ने 578 रन बनाए और 61 विकेट हासिल किए.

यह भी पढ़ें- 

पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow