'गन सेलिब्रेशन' वाले साहिबजादा फरहान का तूफानी शतक, 'करो या मरो' के मैच में पाकिस्तान ने दिया 200 का लक्ष्य
Sahibzada Farhan T20 Century: पाकिस्तान ने करो या मरो के मैच में 199 रन बना दिए हैं. कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच में पाक टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. साहिबजादा फरहान के शतक की बदौलत पाकिस्तान टीम विशालकाय स्कोर खड़ा करने में सफल रही. बता दें कि सुपर-8 में जाने के लिए पाकिस्तान को यह मैच हर हाल में जीतना है. शादाब खान (Shadab Khan) ने भी अंतिम ओवरों में बल्ले से तूफान मचाया. साहिबजादा फरहान का ऐतिहासिक शतक ये वही साहिबजादा फरहान हैं, जो एशिया कप में भारत के खिलाफ मैच में 'गन सेलिब्रेशन' करने के कारण चर्चा में आए थे. वो अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले केवल दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले केवल अहमद शहजाद ने ऐसा किया है. शहजाद ने 2014 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी. फरहान ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए शतक साहिबजादा फरहान - 100 रन - बनाम नामीबिया (2026) अहमद शहजाद - 111 रन - बनाम बांग्लादेश (2014) अंतिम ओवरों में शादाब खान ने 22 गेंद में 36 रनों की तूफानी पारी खेली. अंतिम 30 गेंदों में पाक टीम ने कुल 68 रन जोड़े. कप्तान सलमान आगा ने 38 रनों का योगदान रहा. इस मुकाबले में बाबर आजम को बैटिंग नहीं मिली. पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच यह पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच है. उसे अगर सुपर-8 में जगह पक्की करनी है तो हर हाल में नामीबिया को हराना होगा. यदि पाकिस्तान यह मैच हार जाती है तो उसे वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ेगा और यूएसए अंतिम-8 में जगह पक्की कर लेगी. यह भी पढ़ें: बर्तन मांजे और सड़कों पर घूमने को मजबूर पाकिस्तानी खिलाड़ी, विदेश जाकर हुई ऐसी बेइज्जती, कप्तान ने खुद किया खुलासा T20 World Cup: अगर सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान, तो क्या टी20 वर्ल्ड कप में फिर होगा भारत के साथ मैच? जानें दोनों ग्रुप्स की डिटेल
Sahibzada Farhan T20 Century: पाकिस्तान ने करो या मरो के मैच में 199 रन बना दिए हैं. कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच में पाक टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. साहिबजादा फरहान के शतक की बदौलत पाकिस्तान टीम विशालकाय स्कोर खड़ा करने में सफल रही. बता दें कि सुपर-8 में जाने के लिए पाकिस्तान को यह मैच हर हाल में जीतना है. शादाब खान (Shadab Khan) ने भी अंतिम ओवरों में बल्ले से तूफान मचाया.
साहिबजादा फरहान का ऐतिहासिक शतक
ये वही साहिबजादा फरहान हैं, जो एशिया कप में भारत के खिलाफ मैच में 'गन सेलिब्रेशन' करने के कारण चर्चा में आए थे. वो अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले केवल दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले केवल अहमद शहजाद ने ऐसा किया है. शहजाद ने 2014 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी. फरहान ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए शतक
- साहिबजादा फरहान - 100 रन - बनाम नामीबिया (2026)
- अहमद शहजाद - 111 रन - बनाम बांग्लादेश (2014)
अंतिम ओवरों में शादाब खान ने 22 गेंद में 36 रनों की तूफानी पारी खेली. अंतिम 30 गेंदों में पाक टीम ने कुल 68 रन जोड़े. कप्तान सलमान आगा ने 38 रनों का योगदान रहा. इस मुकाबले में बाबर आजम को बैटिंग नहीं मिली.
पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच
यह पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच है. उसे अगर सुपर-8 में जगह पक्की करनी है तो हर हाल में नामीबिया को हराना होगा. यदि पाकिस्तान यह मैच हार जाती है तो उसे वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ेगा और यूएसए अंतिम-8 में जगह पक्की कर लेगी.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?