गंदे टॉयलेट की फोटो अपलोड करो और पाओ एक हजार का FASTag रिचार्ज... NHAI का यूजर्स को चैलेंज!

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफाई को लेकर एनएचएआई (NHAI) ने एक अनोखी पहल शुरू की, जिसे ‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज’ नाम दिया गया. इस अभियान के तहत अगर कोई हाईवे यूजर किसी गंदे टॉयलेट की फोटो अपलोड करता है तो उसे 1000 रुपए का FASTag रिचार्ज इनाम मिलेगा. यह अभियान ‘स्पेशल कैंपेन 5.0’ के तहत शुरू किया गया है, जिसका मकसद हाईवे पर साफ-सुथरे और हाइजीनिक टॉयलेट्स सुनिश्चित करना है. यूजर्स को बस इतना करना होगा कि जब भी वे किसी टोल प्लाजा के टॉयलेट को गंदा देखें तो ‘राजमार्ग यात्रा (RajmargYatra)’ ऐप से उसकी जियो-टैग्ड और टाइम-स्टैम्प्ड फोटो अपलोड करें.  जानें क्या है पूरा नियम? इसके साथ उन्हें अपना नाम, लोकेशन, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) और मोबाइल नंबर भी देना होगा. हर वैध रिपोर्ट के लिए उस गाड़ी के FASTag में 1000 रुपए का रिचार्ज मिलेगा. यह इनाम कैश में नहीं मिलेगा और ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा. यह योजना 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगी और केवल NHAI के अधिकार क्षेत्र में आने वाले टॉयलेट्स पर ही लागू होगी. हर गाड़ी को सिर्फ एक बार इनाम मिलेगा. एक टॉयलेट को एक दिन में सिर्फ एक बार इनाम के लिए चुना जाएगा, चाहे कितनी भी रिपोर्ट क्यों न आए. फर्जी, पुरानी या एडिट की गई तस्वीरें रिजेक्ट कर दी जाएंगी. क्या है इस अभियान का उद्देश्य? NHAI का कहना है कि यह कदम न सिर्फ सफाई को बढ़ावा देगा, बल्कि लोगों में जिम्मेदारी की भावना भी लाएगा. इस मुहिम के साथ NHAI गड्ढों की मरम्मत, टोल प्लाजा की सुंदरता, रोड सेफ्टी साइनबोर्ड्स और एन्क्रोचमेंट हटाने जैसे काम भी कर रहा है, ताकि यात्रियों का अनुभव और बेहतर हो सके. ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव में हारे दो प्रत्याशियों को बीजेपी ने दिया टिकट, जानें कौन हैं वो नेता, जिन पर पार्टी ने लगाया दांव

Oct 14, 2025 - 21:30
 0
गंदे टॉयलेट की फोटो अपलोड करो और पाओ एक हजार का FASTag रिचार्ज... NHAI का यूजर्स को चैलेंज!

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफाई को लेकर एनएचएआई (NHAI) ने एक अनोखी पहल शुरू की, जिसे ‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज’ नाम दिया गया. इस अभियान के तहत अगर कोई हाईवे यूजर किसी गंदे टॉयलेट की फोटो अपलोड करता है तो उसे 1000 रुपए का FASTag रिचार्ज इनाम मिलेगा.

यह अभियान ‘स्पेशल कैंपेन 5.0’ के तहत शुरू किया गया है, जिसका मकसद हाईवे पर साफ-सुथरे और हाइजीनिक टॉयलेट्स सुनिश्चित करना है. यूजर्स को बस इतना करना होगा कि जब भी वे किसी टोल प्लाजा के टॉयलेट को गंदा देखें तो ‘राजमार्ग यात्रा (RajmargYatra)’ ऐप से उसकी जियो-टैग्ड और टाइम-स्टैम्प्ड फोटो अपलोड करें. 

जानें क्या है पूरा नियम?

इसके साथ उन्हें अपना नाम, लोकेशन, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) और मोबाइल नंबर भी देना होगा. हर वैध रिपोर्ट के लिए उस गाड़ी के FASTag में 1000 रुपए का रिचार्ज मिलेगा. यह इनाम कैश में नहीं मिलेगा और ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा.

यह योजना 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगी और केवल NHAI के अधिकार क्षेत्र में आने वाले टॉयलेट्स पर ही लागू होगी. हर गाड़ी को सिर्फ एक बार इनाम मिलेगा. एक टॉयलेट को एक दिन में सिर्फ एक बार इनाम के लिए चुना जाएगा, चाहे कितनी भी रिपोर्ट क्यों न आए. फर्जी, पुरानी या एडिट की गई तस्वीरें रिजेक्ट कर दी जाएंगी.

क्या है इस अभियान का उद्देश्य?

NHAI का कहना है कि यह कदम न सिर्फ सफाई को बढ़ावा देगा, बल्कि लोगों में जिम्मेदारी की भावना भी लाएगा. इस मुहिम के साथ NHAI गड्ढों की मरम्मत, टोल प्लाजा की सुंदरता, रोड सेफ्टी साइनबोर्ड्स और एन्क्रोचमेंट हटाने जैसे काम भी कर रहा है, ताकि यात्रियों का अनुभव और बेहतर हो सके.

ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव में हारे दो प्रत्याशियों को बीजेपी ने दिया टिकट, जानें कौन हैं वो नेता, जिन पर पार्टी ने लगाया दांव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow