क्वालीफायर-2 में शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी बना गए 5 बड़े रिकॉर्ड; कूटे 96 रन

Vaibhav Sooryavanshi 5 Records, Qualifier-2: वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार शतक बनाने से चूक गए. IPL 2026 का दूसरा क्वालीफायर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी राजस्थान के लिए ओपनर वैभव ने 47 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 96 रन स्कोर किए. 15 साल के वैभव इस दफा सिर्फ 04 रनों से शतक से चूक गए.  इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली थी. दोनों ही मैचों में वह नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए. लेकिन आज गुजरात के खिलाफ वैभव भले ही 4 रन से शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. आइए जानते हैं कि वैभव के 5 बड़े रिकॉर्ड्स कौन-कौन से हैं.  आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन (गेंदों के लिहाज से) 440 गेंद - वैभव सूर्यवंशी545 गेंद - आंद्रे रसेल560 गेंद - टिम डेविड575 गेंद - ट्रैविस हेड575 गेंद - फिल साल्ट594 गेंद - हेनरिक क्लासेन604 गेंद - वीरेंद्र सहवाग एक आईपीएल सीजन में 1-6 ओवरों (पारवप्ले) में सबसे ज्यादा रन 521* रन- 2026 में वैभव सूर्यवंशी (स्ट्राइक रेट: 233.63)467 रन- डेविड वार्नर 2016 में (स्ट्राइक रेट: 150.16)402 रन- 2024 में ट्रैविस हेड (स्ट्राइक रेट: 208.29)402 रन- 2025 में साई सुदर्शन (स्ट्राइक रेट: 155.81)382 रन- 2009 में एडम गिलक्रिस्ट (स्ट्राइक रेट: 165.36) आईपीएल प्लेऑफ में कई बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले RR के बल्लेबाज 2 - जोस बटलर (2022)2 - ध्रुव जुरेल (2024 और 2026)2 - वैभव सूर्यवंशी (2026) सबसे तेज 1000 आईपीएल रन (पारियों के लिहाज से) 21 पारी - शॉन मार्श23 पारी - लेंडल सिमंस23 पारी - वैभव सूर्यवंशी24 पारी - डेवोन कॉनवे25 पारी - मैथ्यू हेडन25 पारी - साई सुदर्शन IPL में 700 रन बनाने वाले सबस युवा बल्लेबाज  वैभव IPL के इतिहास में 700 रन का आंकड़ा छूने और पार करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ वैभव मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने सिर पर सजाए हुए हैं. उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बना लिए हैं. वैभव ने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वैभव ने 15 साल और 63 दिन की उम्र में 700 रन का आंकड़ा छुआ या पार किया. वहीं सुदर्शन ने पिछले सीजन (2025) 23 साल और 227 की उम्र में यह कमाल किया था.    यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या MI से आएंगे LSG, बनेंगे लखनऊ के नए कप्तान? IPL 2027 में होगा बड़ा खेला!

May 30, 2026 - 04:30
 0
क्वालीफायर-2 में शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी बना गए 5 बड़े रिकॉर्ड; कूटे 96 रन

Vaibhav Sooryavanshi 5 Records, Qualifier-2: वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार शतक बनाने से चूक गए. IPL 2026 का दूसरा क्वालीफायर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी राजस्थान के लिए ओपनर वैभव ने 47 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 96 रन स्कोर किए. 15 साल के वैभव इस दफा सिर्फ 04 रनों से शतक से चूक गए. 

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली थी. दोनों ही मैचों में वह नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए. लेकिन आज गुजरात के खिलाफ वैभव भले ही 4 रन से शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. आइए जानते हैं कि वैभव के 5 बड़े रिकॉर्ड्स कौन-कौन से हैं. 

आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन (गेंदों के लिहाज से)

440 गेंद - वैभव सूर्यवंशी
545 गेंद - आंद्रे रसेल
560 गेंद - टिम डेविड
575 गेंद - ट्रैविस हेड
575 गेंद - फिल साल्ट
594 गेंद - हेनरिक क्लासेन
604 गेंद - वीरेंद्र सहवाग

एक आईपीएल सीजन में 1-6 ओवरों (पारवप्ले) में सबसे ज्यादा रन

521* रन- 2026 में वैभव सूर्यवंशी (स्ट्राइक रेट: 233.63)
467 रन- डेविड वार्नर 2016 में (स्ट्राइक रेट: 150.16)
402 रन- 2024 में ट्रैविस हेड (स्ट्राइक रेट: 208.29)
402 रन- 2025 में साई सुदर्शन (स्ट्राइक रेट: 155.81)
382 रन- 2009 में एडम गिलक्रिस्ट (स्ट्राइक रेट: 165.36)

आईपीएल प्लेऑफ में कई बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले RR के बल्लेबाज

2 - जोस बटलर (2022)
2 - ध्रुव जुरेल (2024 और 2026)
2 - वैभव सूर्यवंशी (2026)

सबसे तेज 1000 आईपीएल रन (पारियों के लिहाज से)

21 पारी - शॉन मार्श
23 पारी - लेंडल सिमंस
23 पारी - वैभव सूर्यवंशी
24 पारी - डेवोन कॉनवे
25 पारी - मैथ्यू हेडन
25 पारी - साई सुदर्शन

IPL में 700 रन बनाने वाले सबस युवा बल्लेबाज 

वैभव IPL के इतिहास में 700 रन का आंकड़ा छूने और पार करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ वैभव मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने सिर पर सजाए हुए हैं. उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बना लिए हैं. वैभव ने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वैभव ने 15 साल और 63 दिन की उम्र में 700 रन का आंकड़ा छुआ या पार किया. वहीं सुदर्शन ने पिछले सीजन (2025) 23 साल और 227 की उम्र में यह कमाल किया था. 

 

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या MI से आएंगे LSG, बनेंगे लखनऊ के नए कप्तान? IPL 2027 में होगा बड़ा खेला!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow