क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?

आजकल आमतौर पर सभी घरों में पानी को साफ करने के लिए वॉटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल आम हो गया है. खासकर रिवर्स ऑस्मोसिस यानी आरो तकनीक वाले प्यूरीफायर लोगों के बीच बहुत पॉपुलर है. इन्हें पानी से गंदगी, भारी धातुओं और दूसरे हानिकारक तत्वों को हटाने के लिए भरोसेमंद माना जाता है. इस वजह से बहुत से लोग रोज पीने के लिए आरो का पानी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि समय-समय पर यह सवाल भी उठता रहा है कि क्या आरो का पानी पीना पूरी तरह सुरक्षित है या नहीं. कुछ लोगों का मानना है कि आप फिल्ट्रेशन के दौरान पानी में मौजूद जरूरी मिनरल भी निकल जाते हैं, जिससे शरीर पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ सकता है. खासकर लंबे समय तक आरो का पानी पीने से मिनरल की कमी या इलेक्ट्रोलाइट संतुलन होने की चिंता जताई जाती है. वहीं इसे लेकर डॉक्टरों का कहना है कि इसे लेकर लोगों के मन में कई तरह की गलतफहमियां भी है. दरअसल आरो फिल्ट्रेशन पानी से कई तरह की अशुद्धियों को हटाता है, लेकिन इससे सेहत को नुकसान होने की संभावना सामान्य तौर पर कम मानी जाती है. कैसे काम करता है आरो वॉटर प्यूरिफिकेशन?आरो तकनीक में पानी मेम्ब्रेन से गुजरता है, इस प्रक्रिया में बैक्टीरिया, वायरस, घुले हुए नमक, भारी धातु और दूसरे हानिकारक तत्वों को अलग कर देता है. यही वजह है कि जिन इलाकों में भोजन में प्रदूषण या अशुद्धियां होती है. वहां आरो सिस्टम पानी को साफ करने में प्रभावी माना जाता है. हालांकि इस प्रक्रिया के दौरान पानी में मौजूद कुछ नेचुरल मिनिरल जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा कम हो सकती है. यही कारण है कि कई लोग मानते हैं कि आरो का पानी जरूरत से ज्यादा शुद्ध हो जाता है और इसमें जरूरी पोषक तत्व कम हो जाते हैं. ये भी पढ़ें-Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक? क्या खाने से पूरी हो सकती है मिनरल की कमी?वहीं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि शरीर को मिलने वाले जरूरी मिनरल का मुख्य सोर्स पानी नहीं बल्कि हमारा रोज का खाना होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार पीने के पानी से शरीर को मिलने वाले मिनरल की मात्रा काफी कम होती है. जबकि ज्यादातर पोषक तत्व हमें खाने से ही मिलते हैं, उनका कहना है कि अगर कोई रोज संतुलित और पोषक आहार लेता है तो आरो पानी से मिनरल की थोड़ी कमी होने से शरीर में किसी तरह की कोई कमी नहीं होती है. वहीं फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर भोजन शरीर की जरूरत के पोषक तत्व आसानी से पूरा कर सकता है. क्या आरो का पानी किडनी पर डालता है असर?किडनी एक्सपर्ट्स के अनुसार आरो का पानी किडनी की सेहत पर आमतौर पर कोई बड़ा नेगेटिव इफेक्ट नहीं डालता है. डॉक्टर के अनुसार आरो सिस्टम पानी से अशुद्धियां हटाने के लिए बनाया गया है, जिससे पानी पीने के लिए सुरक्षित हो जाता है. हालांकि इस प्रक्रिया में कुछ मिनरल कम हो सकते हैं, लेकिन किडनी की सेहत के लिए ज्यादा जरूरी चीज पर्याप्त पानी पीना, संतुलित भोजन करना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना है. साफ और सुरक्षित पानी पीना किडनी के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है. क्या आरो का पानी पीने से बिगड़ सकते हैं इलेक्ट्रोलाइट?कुछ लोग यह भी सोचते हैं कि लंबे समय तक आरो का पानी पीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगड़ सकता है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार हेल्दी लोगों में ऐसा होना बहुत कम संभावना वाला मामला है. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन किडनी हार्मोन और खाने से मिलने वाले पोषक तत्व के जरिए नियंत्रित होता है. सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट मुख्य रूप से खाने से ही मिलते हैं, इसलिए नॉर्मल कंडीशन में आरो का पानी पीने से इलेक्ट्रोलाइट संतुलन पर असर नहीं पड़ता है.  ये भी पढ़ें-Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Mar 10, 2026 - 08:30
 0
क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow