क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज

भारत और वेस्टइंडीज का तीसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैदान को बल्लेबाजी के अनुरूप माना जाता है, इसलिए यहां भी टीम इंडिया बहुत बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है. याद रहे कि रांची में भारतीय टीम 249 रन बनाकर भी हार गई थी. इंदौर में भी स्थिति वैसी ही है, जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. बाद में ओस बहुत बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है. रांची के आंकड़ों ने बता दिया कि टी20 क्रिकेट को आंकड़े डोमिनेट नहीं करते हैं बल्कि परिस्थितियां अनुकूल हों तो 300 रन का टारगेट भी सुरक्षित नहीं होगा. यहां जान लीजिए कि होल्कर स्टेडियम के आंकड़े और परिस्थितियां क्या कहती हैं? अगर टीम इंडिया आज भी 250 बना ले, तो क्या आज भी वह हार जाएगी? इंदौर में कितना है सबसे बड़ा रन चेज? टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर सबसे बड़ा रन चेज 173 रन का है. यह रन चेज साल 2024 में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ हासिल किया था. यह दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी भारत के ही नाम है, जब उसने साल 2020 में श्रीलंका के खिलाफ 143 रनों का टारगेट हासिल किया था. इस मैदान पर 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें कभी भी विदेशी टीम चेज करते हुए नहीं जीती है. ये आंकड़े संकेत देते हैं कि वेस्टइंडीज को 11 अक्टूबर को खेले जा रहे मैच में चेज करते समय बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. फिर टीम इंडिया को हरवा देगी ओस रांची वाले टी20 मैच ने साबित कर दिया कि टॉस कितना महत्वपूर्ण रोल अदा करता है. चाहे इंदौर में आज तक 173 रनों से बड़ा टारगेट चेज नहीं हुआ हो, लेकिन होल्कर स्टेडियम में दूसरी पारी के समय ड्यू एक्स फैक्टर साबित हो सकती है. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के सामने वही परिस्थिति बन सकती है, जो दूसरे टी20 में बनी थी. गेंद गीली होना, कम ग्रिप होना एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद टीम इंडिया को हरवा सकती है. अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में 69 रन बनाए. वहीं ईशान किशन ने 18 गेंद में 37 रन बनाए. इस दौरान अभिषेक ने मात्र 18 गेंद में फिफ्टी पूरी की, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज पचासा है. यह भी पढ़ें: तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी

Oct 11, 2026 - 23:30
 0
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज

भारत और वेस्टइंडीज का तीसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैदान को बल्लेबाजी के अनुरूप माना जाता है, इसलिए यहां भी टीम इंडिया बहुत बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है. याद रहे कि रांची में भारतीय टीम 249 रन बनाकर भी हार गई थी. इंदौर में भी स्थिति वैसी ही है, जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.

बाद में ओस बहुत बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है. रांची के आंकड़ों ने बता दिया कि टी20 क्रिकेट को आंकड़े डोमिनेट नहीं करते हैं बल्कि परिस्थितियां अनुकूल हों तो 300 रन का टारगेट भी सुरक्षित नहीं होगा. यहां जान लीजिए कि होल्कर स्टेडियम के आंकड़े और परिस्थितियां क्या कहती हैं? अगर टीम इंडिया आज भी 250 बना ले, तो क्या आज भी वह हार जाएगी?

इंदौर में कितना है सबसे बड़ा रन चेज?

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर सबसे बड़ा रन चेज 173 रन का है. यह रन चेज साल 2024 में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ हासिल किया था. यह दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी भारत के ही नाम है, जब उसने साल 2020 में श्रीलंका के खिलाफ 143 रनों का टारगेट हासिल किया था.

इस मैदान पर 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें कभी भी विदेशी टीम चेज करते हुए नहीं जीती है. ये आंकड़े संकेत देते हैं कि वेस्टइंडीज को 11 अक्टूबर को खेले जा रहे मैच में चेज करते समय बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

फिर टीम इंडिया को हरवा देगी ओस

रांची वाले टी20 मैच ने साबित कर दिया कि टॉस कितना महत्वपूर्ण रोल अदा करता है. चाहे इंदौर में आज तक 173 रनों से बड़ा टारगेट चेज नहीं हुआ हो, लेकिन होल्कर स्टेडियम में दूसरी पारी के समय ड्यू एक्स फैक्टर साबित हो सकती है. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के सामने वही परिस्थिति बन सकती है, जो दूसरे टी20 में बनी थी. गेंद गीली होना, कम ग्रिप होना एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद टीम इंडिया को हरवा सकती है.

अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में 69 रन बनाए. वहीं ईशान किशन ने 18 गेंद में 37 रन बनाए. इस दौरान अभिषेक ने मात्र 18 गेंद में फिफ्टी पूरी की, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज पचासा है.

यह भी पढ़ें:

तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow