कोलकाता में आसमान से बरस रही आफत, अब तक 7 लोगों की मौत, फ्लाइट्स और ट्रेनें प्रभावित, जानें अपडेट

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बारिश कहर बरपा रही है. भयंकर बारिश और करंट की वजह से अलग-अलग इलाकों में अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. बेनियापुकुर, कालिकापुर, नेताजी नगर, गरियाहाट और इकबालपुर समेत कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है. मेट्रो और ट्रेन की सेवा भी ठप्प हो गई है. शहर की सड़कों पर काफी पानी भर आया है. वहीं एयरपोर्ट की स्थिति भी बदहाल है. एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के मुताबिक, शहर के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश की तीव्रता ज्यादा रही. गरिया कामदहारी में कुछ ही घंटों में 332 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि जोधपुर पार्क में 285 मिमी बारिश दर्ज की गई. कालीघाट में 280 मिमी, तोपसिया में 275 मिमी, बल्लीगंज में 264 मिमी, जबकि उत्तरी कोलकाता के थंटानिया में 195 मिमी बारिश हुई. #WATCH | कोलकाता में करंट लगने से 7 लोगों की मौत @romanaisarkhan | https://t.co/smwhXURgtc #kolkata #WestBengal #HeavyRain #Rain pic.twitter.com/BUjH5bfXwG — ABP News (@ABPNews) September 23, 2025 बारिश की वजह से कई फ्लाइट्स होंगी प्रभावित, एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी कोलकाता से उड़ान भरने वाली कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल किया जा सकता है. एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि भारी बारिश की वजह से कई फ्लाइट्स प्रभावित होंगी. उसने यात्रियों से घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है. वहीं इंडिगो ने कहा है कि कोलकाता की कुछ फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है. Travel AdvisorySome routes across #Kolkata have been impacted by heavy rain, leading to temporary blocks or diversions.We recommend planning your journey accordingly, and leave with a bit of extra time in hand.????Please keep a tab on your flight status via our app or… — IndiGo (@IndiGo6E) September 23, 2025 बारिश को लेकर मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्व में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. #WATCH | Kolkata, West Bengal | Heavy rain causes waterlogging in several parts of Kolkata(Visuals from South Kolkata) pic.twitter.com/DzN0mrBdZL — ANI (@ANI) September 23, 2025 बारिश की वजह से बंद रहेंगे दफ्तर कोलकाता में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास भारी बारिश की वजह से मंगलवार (23 सितंबर) को बंद रहेगा. दूतावास से जुड़ा किसी तरह का कामकाज नहीं होगा. इसके साथ-साथ और भी कई सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे. कोलकाता में क्या है ट्रैफिक का हाल भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर आया है. इसी वजह से यातायात ठप हो गया है. बसें और दूसरी गाड़ियों का चलना मुश्किल हो गया है. यहां तक कि लोगों के घरों में भी पानी भर आया है. बुधवार को भी हो सकती है भयंकर बारिश मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार (24 सितंबर) तक दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इनपुट - पीटीआई

Sep 23, 2025 - 12:30
 0
कोलकाता में आसमान से बरस रही आफत, अब तक 7 लोगों की मौत, फ्लाइट्स और ट्रेनें प्रभावित, जानें अपडेट

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बारिश कहर बरपा रही है. भयंकर बारिश और करंट की वजह से अलग-अलग इलाकों में अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. बेनियापुकुर, कालिकापुर, नेताजी नगर, गरियाहाट और इकबालपुर समेत कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है. मेट्रो और ट्रेन की सेवा भी ठप्प हो गई है. शहर की सड़कों पर काफी पानी भर आया है. वहीं एयरपोर्ट की स्थिति भी बदहाल है. एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है.

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के मुताबिक, शहर के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश की तीव्रता ज्यादा रही. गरिया कामदहारी में कुछ ही घंटों में 332 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि जोधपुर पार्क में 285 मिमी बारिश दर्ज की गई. कालीघाट में 280 मिमी, तोपसिया में 275 मिमी, बल्लीगंज में 264 मिमी, जबकि उत्तरी कोलकाता के थंटानिया में 195 मिमी बारिश हुई.

बारिश की वजह से कई फ्लाइट्स होंगी प्रभावित, एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

कोलकाता से उड़ान भरने वाली कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल किया जा सकता है. एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि भारी बारिश की वजह से कई फ्लाइट्स प्रभावित होंगी. उसने यात्रियों से घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है. वहीं इंडिगो ने कहा है कि कोलकाता की कुछ फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है.

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्व में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

बारिश की वजह से बंद रहेंगे दफ्तर

कोलकाता में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास भारी बारिश की वजह से मंगलवार (23 सितंबर) को बंद रहेगा. दूतावास से जुड़ा किसी तरह का कामकाज नहीं होगा. इसके साथ-साथ और भी कई सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे.

कोलकाता में क्या है ट्रैफिक का हाल

भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर आया है. इसी वजह से यातायात ठप हो गया है. बसें और दूसरी गाड़ियों का चलना मुश्किल हो गया है. यहां तक कि लोगों के घरों में भी पानी भर आया है.

बुधवार को भी हो सकती है भयंकर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार (24 सितंबर) तक दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

इनपुट - पीटीआई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow