कोलकाता को हराना है, तो RCB को करना होगा IPL का सबसे बड़ा रन चेज; रिंकू-रघुवंशी ने मचाया कोहराम

RCB vs KKR 1st Innings Full Highlights: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बारिश के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 1 घंटा 15 मिनट देरी से शुरू हुआ. बेंगलुरु ने बारिश को मद्दे नजर रखते हुए टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग का न्यौता पाने वाली कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बोर्ड पर लगाए. यह रायपुर के मैदान पर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा टोटल रहा. बेंगलुरु को जीत हासिल करने के लिए मैदान का सबसे बड़ा सफल चेज हासिल करना होगा.  अंगकृष रघुवंशी ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 71 रन स्कोर किए. इसके अलावा रिंकू सिंह ने नंबर पांच पर बैटिंग करते हुए 29 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 49* रन बनाए. बेंगलरु के लिए भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम ने 1-1 विकेट लिया. अब बेंगलुरु को जीत हासिल करने के लिए 193 रन बनाने की जरूरत है. पहले बैटिंग का निमंत्रण पाने वाली केकेआर की शुरुआत खराब रही. टीम ने पहला विकेट 2.3 ओवर में 23 रन पर फिन एलन के रूप में गंवाया. एलन ने 8 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 18 रन बनाए. फिर टीम को दूसरा झटका 48 रन के स्कोर पर लगा, जब कप्तान अजिंक्य रहाणे आउट हुए. उन्होंने 13 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 19 रन स्कोर किए.  अंगकृष रघुवंशी ने किया कमाल  नंबर तीन पर बैटिंग के लिए उतरे अंगकृष रघुवंशी ने कैमरून ग्रीन के साथ मिलकर 46 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी का अंत ग्रीन के विकेट से हुआ. यहां तक केकेआर ने 116 रन बना लिए थे. ग्रीन ने 23 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 32 बनाए.  इसके बाद रघुवंशी ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी कर टीम को 190 रन का टोटल पार कराने में मदद की. केकेआर ने जीते पिछले 4 मैच  गौरतलब है कि कोलकाता ने पिछले लगातार चार मैचों में जीत हासिल की है. टीम ने लगातार 5 मैचों में हार के साथ सीजन की शुरुआत की थी. वहीं पिछले चार मुकाबलों में टीम ने राजस्थान रॉयल्स को, लखनऊ सुपर जायंट्स (सुपर ओवर में) को, सनराइजर्स हैदराबाद को और दिल्ली कैपिटल्स को हराया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज बेंगलुरु के खिलाफ टीम क्या कमाल कर पाती है.    यह भी पढ़ें: टीम इंडिया पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में BCCI, मोहम्मद शमी 3 साल बाद आएंगे वापस! Watch: IPL में विराट कोहली ने गेंदबाजी में आजमाए हाथ, बॉलिंग करने का वीडियो वायरल

May 14, 2026 - 03:30
 0
कोलकाता को हराना है, तो RCB को करना होगा IPL का सबसे बड़ा रन चेज; रिंकू-रघुवंशी ने मचाया कोहराम

RCB vs KKR 1st Innings Full Highlights: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बारिश के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 1 घंटा 15 मिनट देरी से शुरू हुआ. बेंगलुरु ने बारिश को मद्दे नजर रखते हुए टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग का न्यौता पाने वाली कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बोर्ड पर लगाए. यह रायपुर के मैदान पर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा टोटल रहा. बेंगलुरु को जीत हासिल करने के लिए मैदान का सबसे बड़ा सफल चेज हासिल करना होगा. 

अंगकृष रघुवंशी ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 71 रन स्कोर किए. इसके अलावा रिंकू सिंह ने नंबर पांच पर बैटिंग करते हुए 29 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 49* रन बनाए. बेंगलरु के लिए भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम ने 1-1 विकेट लिया.

अब बेंगलुरु को जीत हासिल करने के लिए 193 रन बनाने की जरूरत है. पहले बैटिंग का निमंत्रण पाने वाली केकेआर की शुरुआत खराब रही. टीम ने पहला विकेट 2.3 ओवर में 23 रन पर फिन एलन के रूप में गंवाया. एलन ने 8 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 18 रन बनाए. फिर टीम को दूसरा झटका 48 रन के स्कोर पर लगा, जब कप्तान अजिंक्य रहाणे आउट हुए. उन्होंने 13 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 19 रन स्कोर किए. 

अंगकृष रघुवंशी ने किया कमाल 

नंबर तीन पर बैटिंग के लिए उतरे अंगकृष रघुवंशी ने कैमरून ग्रीन के साथ मिलकर 46 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी का अंत ग्रीन के विकेट से हुआ. यहां तक केकेआर ने 116 रन बना लिए थे. ग्रीन ने 23 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 32 बनाए. 

इसके बाद रघुवंशी ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी कर टीम को 190 रन का टोटल पार कराने में मदद की.

केकेआर ने जीते पिछले 4 मैच 

गौरतलब है कि कोलकाता ने पिछले लगातार चार मैचों में जीत हासिल की है. टीम ने लगातार 5 मैचों में हार के साथ सीजन की शुरुआत की थी. वहीं पिछले चार मुकाबलों में टीम ने राजस्थान रॉयल्स को, लखनऊ सुपर जायंट्स (सुपर ओवर में) को, सनराइजर्स हैदराबाद को और दिल्ली कैपिटल्स को हराया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज बेंगलुरु के खिलाफ टीम क्या कमाल कर पाती है. 

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में BCCI, मोहम्मद शमी 3 साल बाद आएंगे वापस!

Watch: IPL में विराट कोहली ने गेंदबाजी में आजमाए हाथ, बॉलिंग करने का वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow