किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

सितंबर में अफगानिस्तान भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी करेगा, हालांकि तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे. पहले अफगानिस्तान की तरफ से सीरीज के बारे में जानकारी दी गई थी, जिस पर बुधवार को BCCI ने मुहर लगाई. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शेड्यूल का एलान कर दिया है. पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. शेड्यूल के एलान के साथ ये भी साफ हो गया है कि इस सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा. जानिए लाइव ब्रॉडकास्ट राइट्स किसके पास हैं और लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज को लेकर BCCI के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा, "बीसीसीआई अफगानिस्तान में क्रिकेट को बढ़ावा देने और वहां के खिलाड़ियों को सबसे ऊंचे स्तर पर खेलने के मौके देने के लिए प्रतिबद्ध है." उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान क्रिकेट को सपोर्ट करना जारी रखेंगे. सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे. पहला मैच 13, दूसरा 15 और तीसरा 17 सितंबर को होगा. हालांकि अफगानिस्तान शेड्यूल के बदलाव पर विचार कर रही है, क्योंकि वह एक मैच 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर खेलना चाहते हैं. DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा, "हम मेजबानी करने और उन्हें बेहतरीन सुविधाएं और यादगार अनुभव देने के लिए उत्सुक हैं. मुझे पूरा भरोसा है ये सीरीज दिल्ली के प्रशंसकों को रोमांचक क्रिकेट का आनंद लेने का मौका देगी." यह भी पढ़ें- अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब किस TV चैनल पर होगा IND vs AFG मैच का लाइव प्रसारण? भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत में ब्रॉडकास्ट राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. यानी टीवी पर लाइव मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. यह भी पढ़ें- 'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान किस ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग? भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर होगी.

Aug 13, 2026 - 22:30
 0
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

सितंबर में अफगानिस्तान भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी करेगा, हालांकि तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे. पहले अफगानिस्तान की तरफ से सीरीज के बारे में जानकारी दी गई थी, जिस पर बुधवार को BCCI ने मुहर लगाई. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शेड्यूल का एलान कर दिया है. पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. शेड्यूल के एलान के साथ ये भी साफ हो गया है कि इस सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा. जानिए लाइव ब्रॉडकास्ट राइट्स किसके पास हैं और लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी.

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज को लेकर BCCI के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा, "बीसीसीआई अफगानिस्तान में क्रिकेट को बढ़ावा देने और वहां के खिलाड़ियों को सबसे ऊंचे स्तर पर खेलने के मौके देने के लिए प्रतिबद्ध है." उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान क्रिकेट को सपोर्ट करना जारी रखेंगे.

सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे. पहला मैच 13, दूसरा 15 और तीसरा 17 सितंबर को होगा. हालांकि अफगानिस्तान शेड्यूल के बदलाव पर विचार कर रही है, क्योंकि वह एक मैच 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर खेलना चाहते हैं. DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा, "हम मेजबानी करने और उन्हें बेहतरीन सुविधाएं और यादगार अनुभव देने के लिए उत्सुक हैं. मुझे पूरा भरोसा है ये सीरीज दिल्ली के प्रशंसकों को रोमांचक क्रिकेट का आनंद लेने का मौका देगी."

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब

किस TV चैनल पर होगा IND vs AFG मैच का लाइव प्रसारण?

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत में ब्रॉडकास्ट राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. यानी टीवी पर लाइव मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा.

यह भी पढ़ें- 'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान

किस ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर होगी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow