श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच शनिवार, 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. इस मैच से पहले गॉल की पिच की खूब चर्चा हो रही है. इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने संकेत दिए हैं कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. ऐसे में भारतीय प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार की तिकड़ी एक्शन में दिख सकती है.  टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने मीडिया से कहा, "कुलदीप हमारे साथ हैं और वह आक्रामक गेंदबाज हैं. उनका अनुभव और स्तर हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है. मेरे ख्याल से ये सभी अपनी-अपनी तरह से अलग हैं. एक (सुथार) गेंद को थोड़ा ज्यादा टर्न कराता है, एक (जडेजा) थोड़ा अधिक सटीक है और मुझे नहीं लगता कि तीन बाएं हाथ के स्पिनरों का होना हमारे लिए कोई बड़ी चिंता है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि (कप्तान) शुभमन गिल निश्चित समय पर इन गेंदबाजों का किस तरह इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कौशल की बात करें तो इन सभी में हमारे लिए 20 विकेट लेने की क्षमता है." मोर्केल ने कहा कि भारत का स्पिन आक्रमण उसे बेहद आक्रामक विकल्प देता है, विशेषकर गॉल की पिच को देखते हुए जिस पर मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, अगर आप परंपरागत रूप से इस मैदान को देखें और यहां मैच किस तरह खेले गए हैं तो मुझे लगता है कि तीन स्पिनरों के साथ उतरना सही रास्ता है. हमारे स्पिन आक्रमण को देखें तो यह बहुत आक्रामक विकल्प है. भारतीय गेंदबाजी कोच ने कहा कि मुझे यह अच्छी पिच लग रही है और मेरा मानना है कि टेस्ट आगे बढ़ने के साथ इसमें कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. टीम ने हर तरह की परिस्थितियों के लिए तैयारी की है और इन परिस्थितियों में मानसिक मजबूती, लंबे समय तक बल्लेबाजी, सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करना महत्वपूर्ण होगा. यह भी पढ़ें-  'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान

Aug 13, 2026 - 22:30
 0
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच शनिवार, 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. इस मैच से पहले गॉल की पिच की खूब चर्चा हो रही है. इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने संकेत दिए हैं कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. ऐसे में भारतीय प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार की तिकड़ी एक्शन में दिख सकती है. 

टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने मीडिया से कहा, "कुलदीप हमारे साथ हैं और वह आक्रामक गेंदबाज हैं. उनका अनुभव और स्तर हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है. मेरे ख्याल से ये सभी अपनी-अपनी तरह से अलग हैं. एक (सुथार) गेंद को थोड़ा ज्यादा टर्न कराता है, एक (जडेजा) थोड़ा अधिक सटीक है और मुझे नहीं लगता कि तीन बाएं हाथ के स्पिनरों का होना हमारे लिए कोई बड़ी चिंता है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि (कप्तान) शुभमन गिल निश्चित समय पर इन गेंदबाजों का किस तरह इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कौशल की बात करें तो इन सभी में हमारे लिए 20 विकेट लेने की क्षमता है."

मोर्केल ने कहा कि भारत का स्पिन आक्रमण उसे बेहद आक्रामक विकल्प देता है, विशेषकर गॉल की पिच को देखते हुए जिस पर मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, अगर आप परंपरागत रूप से इस मैदान को देखें और यहां मैच किस तरह खेले गए हैं तो मुझे लगता है कि तीन स्पिनरों के साथ उतरना सही रास्ता है. हमारे स्पिन आक्रमण को देखें तो यह बहुत आक्रामक विकल्प है.

भारतीय गेंदबाजी कोच ने कहा कि मुझे यह अच्छी पिच लग रही है और मेरा मानना है कि टेस्ट आगे बढ़ने के साथ इसमें कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. टीम ने हर तरह की परिस्थितियों के लिए तैयारी की है और इन परिस्थितियों में मानसिक मजबूती, लंबे समय तक बल्लेबाजी, सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करना महत्वपूर्ण होगा.

यह भी पढ़ें- 

'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow