किडनी खराब होने पर पैरों के आसपास दिखाई देते हैं ये लक्षण, संकेत दिखते ही जाएं डॉक्टर के पास

Kidney Damage Symptoms: हमारी किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो हमारे खून को साफ करने, शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने और पानी की कमी पूरी तरह से दूर करने का काम करती है. लेकिन जब किडनी में कोई समस्या शुरू होती है तो यह धीरे-धीरे हमारे शरीर पर कई तरह के संकेत छोड़ती है. शुरुआत में ये संकेत इतने साफ नहीं होते कि हम तुरंत समझ पाएं, लेकिन खासकर पैरों के आसपास कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जो आपको चेतावनी देते हैं कि आपकी किडनी स्वस्थ है या नहीं.  ये भी पढ़े- प्रोटीन का भंडार है ये वाली सफेद रंग की दाल, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर सूजन या फुलाव  जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में पानी और नमक जमा होने लगता है, जिससे पैरों, टखनों और यहां तक कि एड़ी के आसपास सूजन हो जाती है. यह सूजन धीरे-धीरे बढ़ती है और कभी-कभी दर्द या भारीपन भी महसूस हो सकता है.  खराब किडनी से शरीर में विषैले पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिससे त्वचा पर रैशेज, खुजली या सूखी त्वचा की समस्या हो सकती है. खासकर पैरों के आसपास त्वचा रंग बदल सकती है या हल्की लालिमा दिख सकती है.  किडनी की समस्या के कारण रक्त संचार ठीक से नहीं होता, जिससे पैरों में कमजोरी या ठंडापन महसूस हो सकता है.  इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के कारण खासकर रात में पैरों की मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है.  किडनी खराब होने के  संकेत पेशाब में बदलाव यानी ज्यादा या कम पेशाब आना पेशाब का रंग गहरा होने लगना  थकान, चक्कर आना और भूख कम लगना अचानक वजन बढ़ना या कम होना किडनी की देखभाल के लिए क्या करें?  रोजाना पर्याप्त पानी पिएं नमक का सेवन कम करें नियमित व्यायाम करें डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाइयां लें और जांच करवाते रहें पैरों के आसपास दिखाई देने वाले ये छोटे-छोटे संकेत आपकी किडनी की बिगड़ती सेहत के बारे में बता सकते हैं. कभी-कभी ये खतरनाक भी सकते हैं. इसलिए अपने शरीर के बदलावों को समझें और समय रहते डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि जितना जल्दी आप अपनी सेहत का ख्याल रखेंगे, उतना जल्दी ठीक होने की क्षमता भी रखेंगे.  ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

May 30, 2025 - 16:30
 0
किडनी खराब होने पर पैरों के आसपास दिखाई देते हैं ये लक्षण, संकेत दिखते ही जाएं डॉक्टर के पास

Kidney Damage Symptoms: हमारी किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो हमारे खून को साफ करने, शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने और पानी की कमी पूरी तरह से दूर करने का काम करती है. लेकिन जब किडनी में कोई समस्या शुरू होती है तो यह धीरे-धीरे हमारे शरीर पर कई तरह के संकेत छोड़ती है. शुरुआत में ये संकेत इतने साफ नहीं होते कि हम तुरंत समझ पाएं, लेकिन खासकर पैरों के आसपास कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जो आपको चेतावनी देते हैं कि आपकी किडनी स्वस्थ है या नहीं. 

ये भी पढ़े- प्रोटीन का भंडार है ये वाली सफेद रंग की दाल, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर

सूजन या फुलाव 

जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में पानी और नमक जमा होने लगता है, जिससे पैरों, टखनों और यहां तक कि एड़ी के आसपास सूजन हो जाती है. यह सूजन धीरे-धीरे बढ़ती है और कभी-कभी दर्द या भारीपन भी महसूस हो सकता है. 

खराब किडनी से शरीर में विषैले पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिससे त्वचा पर रैशेज, खुजली या सूखी त्वचा की समस्या हो सकती है. खासकर पैरों के आसपास त्वचा रंग बदल सकती है या हल्की लालिमा दिख सकती है. 

किडनी की समस्या के कारण रक्त संचार ठीक से नहीं होता, जिससे पैरों में कमजोरी या ठंडापन महसूस हो सकता है. 

इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के कारण खासकर रात में पैरों की मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है. 

किडनी खराब होने के  संकेत

पेशाब में बदलाव यानी ज्यादा या कम पेशाब आना

पेशाब का रंग गहरा होने लगना 

थकान, चक्कर आना और भूख कम लगना

अचानक वजन बढ़ना या कम होना

किडनी की देखभाल के लिए क्या करें? 

रोजाना पर्याप्त पानी पिएं

नमक का सेवन कम करें

नियमित व्यायाम करें

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें

डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाइयां लें और जांच करवाते रहें

पैरों के आसपास दिखाई देने वाले ये छोटे-छोटे संकेत आपकी किडनी की बिगड़ती सेहत के बारे में बता सकते हैं. कभी-कभी ये खतरनाक भी सकते हैं. इसलिए अपने शरीर के बदलावों को समझें और समय रहते डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि जितना जल्दी आप अपनी सेहत का ख्याल रखेंगे, उतना जल्दी ठीक होने की क्षमता भी रखेंगे. 

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow