कांग्रेस ने पूर्व CM की बहू को दिया टिकट, असम की सीट से लड़ेंगी उपचुनाव

अमस की नागांव लोकसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के तौर पर पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा को कैंडिडेट बनाया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी उम्मीदवारी की मंजूरी दे दी है.  Congress President Mallikarjun Kharge approved the candidature of Sibamoni Bora, Ex-MLA, as the party's candidate to contest the ensuing by-election to the Lok Sabha from 9-Nagaon Parliamentary Constituency of Assam. pic.twitter.com/r7LXye6riq — IANS (@ians_india) September 14, 2026 AICC ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा श्रीमति सिबामोनी जो पूर्व विधायक भी रह चुकी हैं, असम के 9-नागांव लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार के तौर पर मंजूरी दी जाती है. इस प्रेस रिलीज पर पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने साइन किया है.  इन राज्यों पर होना है उपचुनावइससे पहले निर्वाचन आयोग ने 7 सितंबर को तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की थी. इसमें शुभेंदु अधिकारी की तरफ से रिक्त की गई नंदीग्राम सीट भी शामिल है. इसके अलावा आयोग ने बताया कि बंगाल, तमिलनाडु, और पुड्डुचेरी की पांच विधानसभा सीटों के साथ ही असम की नागांव लोकसभा भी है. इसपर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे. काउंटिंग 9 अक्टूबर को होगी. नागांव सीट प्रद्युत बारदोलोई ने खाली की थी. उन्होंने 2024 में कांग्रेस के टिकट पर इस लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी. वह बीजेपी में शामिल हो गए थे. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में दिसपुर से जीत दर्ज की.  सिबामोनी बोरा कौन हैं?  सिबामोनी बोरा भारतीय राजनीतिज्ञ हैं. वह कांग्रेस पार्टी की सदस्य भी हैं. इससे पहले वह विधायक रह चुकी हैं. साल 2021 के असम विधानसभा चुनाव में बटाद्रोबा निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गईं थी. वह पूर्व विधायक किरण बोरा की बेटी हैं. साल 1982 में गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से MSC और 1980 में नौगोंग कॉलेज से BSC किया है. वह असम के पूर्व मुख्यमंत्री गोलाप बोरबोरा की बहू भी रह चुकी हैं. असम में विधानसभा चुनाव में बोरा ने बटाद्रोबा से कांग्रेस से चुनाव लड़ा था. उन्हें 84,278 वोट मिले थे. उन्होंने तब मौजूदा विधायक अंगूरलता डेका के खिलाफ 32,820 वोटों से जीत हासिल की थी. 

Sep 14, 2026 - 23:30
 0
कांग्रेस ने पूर्व CM की बहू को दिया टिकट, असम की सीट से लड़ेंगी उपचुनाव

अमस की नागांव लोकसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के तौर पर पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा को कैंडिडेट बनाया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी उम्मीदवारी की मंजूरी दे दी है. 

AICC ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा श्रीमति सिबामोनी जो पूर्व विधायक भी रह चुकी हैं, असम के 9-नागांव लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार के तौर पर मंजूरी दी जाती है. इस प्रेस रिलीज पर पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने साइन किया है. 

इन राज्यों पर होना है उपचुनाव
इससे पहले निर्वाचन आयोग ने 7 सितंबर को तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की थी. इसमें शुभेंदु अधिकारी की तरफ से रिक्त की गई नंदीग्राम सीट भी शामिल है. इसके अलावा आयोग ने बताया कि बंगाल, तमिलनाडु, और पुड्डुचेरी की पांच विधानसभा सीटों के साथ ही असम की नागांव लोकसभा भी है. इसपर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे.

काउंटिंग 9 अक्टूबर को होगी. नागांव सीट प्रद्युत बारदोलोई ने खाली की थी. उन्होंने 2024 में कांग्रेस के टिकट पर इस लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी. वह बीजेपी में शामिल हो गए थे. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में दिसपुर से जीत दर्ज की. 

सिबामोनी बोरा कौन हैं? 

सिबामोनी बोरा भारतीय राजनीतिज्ञ हैं. वह कांग्रेस पार्टी की सदस्य भी हैं. इससे पहले वह विधायक रह चुकी हैं. साल 2021 के असम विधानसभा चुनाव में बटाद्रोबा निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गईं थी. वह पूर्व विधायक किरण बोरा की बेटी हैं. साल 1982 में गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से MSC और 1980 में नौगोंग कॉलेज से BSC किया है.

वह असम के पूर्व मुख्यमंत्री गोलाप बोरबोरा की बहू भी रह चुकी हैं. असम में विधानसभा चुनाव में बोरा ने बटाद्रोबा से कांग्रेस से चुनाव लड़ा था. उन्हें 84,278 वोट मिले थे. उन्होंने तब मौजूदा विधायक अंगूरलता डेका के खिलाफ 32,820 वोटों से जीत हासिल की थी. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow