कश्मीर में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, किश्तवाड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

सेना जम्मू-कश्मीर में एक्टिव आतंकी मॉड्यूल का सफाया करने में जुटी है. इस कड़ी में किश्तवाड़ में रविवार (22 फरवरी) को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में सेना के जवानों ने जैश के टॉप आतंकवादी कमांडर सैफुल्लाह को घेर लिया है. सूत्रों के मुताबिक एनकाउंटर में 2 आतंकियों को मार गिराया गया है.  किश्तवाड़ के चतरू इलाके में सुरक्षा बल पिछले 15 दिनों से लगातार तलाशी अभियान चला रहे थे. आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता खुफिया जानकारी मिलने के बाद ही इलाके में ये कार्रवाई शुरू की गई. सेना के जवानों के अलावा, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स CRPF का एक संयुक्त दल इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहा है. व्हाइट नाइट कोर ने जारी किया बयानभारतीय सेना के व्हाइट नाइट कोर ने एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त अभियान में किश्तवार के पासेरकुट इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ की. गोलीबारी जारी है और सैनिकों ने इलाके को घेर लिया है.  2-3 आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका सूत्रों के मुताबिक किश्तवाड़ में चतरू के जंगलों और रिहाइशी इलाके के पास 2-3 आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका थी. सेना द्वारा घेरे गए आतंकियों में सैफुल्लाह के शामिल होने की भी खबर थी. बता दें कि सैफुल्लाह कुख्यात मोस्ट वॉन्टेड आतंकी है, जो पिछले काफी लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था. सेना ने आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए इलाके के सभी एंट्री और एक्जिट पॉइंट्स को पूरी तरह से सील कर दिया है. ऑपरेशन की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियां भी भेजी गई हैं. एडवांस ड्रोन और स्निफर्स डॉग्स की मदद से आतंकियों की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है.  ये भी पढ़ें Odisha: शर्मसार हुआ शिक्षा का मंदिर, 13 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप के आरोप में 5 शिक्षक गिरफ्तार

Feb 22, 2026 - 16:30
 0
कश्मीर में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, किश्तवाड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

सेना जम्मू-कश्मीर में एक्टिव आतंकी मॉड्यूल का सफाया करने में जुटी है. इस कड़ी में किश्तवाड़ में रविवार (22 फरवरी) को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में सेना के जवानों ने जैश के टॉप आतंकवादी कमांडर सैफुल्लाह को घेर लिया है. सूत्रों के मुताबिक एनकाउंटर में 2 आतंकियों को मार गिराया गया है. 

किश्तवाड़ के चतरू इलाके में सुरक्षा बल पिछले 15 दिनों से लगातार तलाशी अभियान चला रहे थे. आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता खुफिया जानकारी मिलने के बाद ही इलाके में ये कार्रवाई शुरू की गई. सेना के जवानों के अलावा, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स CRPF का एक संयुक्त दल इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहा है.

व्हाइट नाइट कोर ने जारी किया बयान
भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कोर ने एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त अभियान में किश्तवार के पासेरकुट इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ की. गोलीबारी जारी है और सैनिकों ने इलाके को घेर लिया है. 

2-3 आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका 
सूत्रों के मुताबिक किश्तवाड़ में चतरू के जंगलों और रिहाइशी इलाके के पास 2-3 आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका थी. सेना द्वारा घेरे गए आतंकियों में सैफुल्लाह के शामिल होने की भी खबर थी. बता दें कि सैफुल्लाह कुख्यात मोस्ट वॉन्टेड आतंकी है, जो पिछले काफी लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था.

सेना ने आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए इलाके के सभी एंट्री और एक्जिट पॉइंट्स को पूरी तरह से सील कर दिया है. ऑपरेशन की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियां भी भेजी गई हैं. एडवांस ड्रोन और स्निफर्स डॉग्स की मदद से आतंकियों की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें

Odisha: शर्मसार हुआ शिक्षा का मंदिर, 13 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप के आरोप में 5 शिक्षक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow