कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के ससंदीय दलों के बीच मंगलवार (4 अगस्त, 2026) को साप्ताहिक मंगल मिलन बैठक का आयोजन किया जाएगा. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन में स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होगी. इससे पहले NDA संसदीय दलों की मंगल मिलन बैठक पिछले मंगलवार (28 जुलाई, 2026) को संपन्न हुई थी और उस बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे. पीएम मोदी के अलावा, बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ एनडीए के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. बैठक में किन मुद्दों पर हुई थी चर्चा पिछले हफ्ते आयोजित बैठक में केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रीजीजू ने गठबंधन के सांसदों को संबोधित किया था. इसके साथ ही, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी अपने विचार रखे थे और केंद्र सरकार की योजनाओं और पहलों की प्रगति को लेकर जानकारी साझा की. केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक में हाल ही में भारत की तरफ से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की सफलता और उसके रणनीतिक प्रभावों के बारे में सभी सांसदों को जानकारी दी थी. वहीं, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने देश के मछली पालन के क्षेत्र की प्रगति, सरकार की विभिन्न पहलों और भविष्य की विकास के रोडमैप के बारे में जानकारी दी थी.  विपक्ष लगातार केंद्र सरकार से कर रहा जवाब की मांग वहीं, दूसरी तरफ संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (3 अगस्त, 2026) को 20 जुलाई, 2026 को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई और अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में केंद्र सरकार से जवाब की मांग की है. विपक्ष ने इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लगातार हमला तेज कर रखा है. विपक्ष का आरोप है कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में निकाले गए मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पैलेट गन का इस्तेमाल किया. उन्होंने अमित शाह के सदन में न आने पर सवाल उठाते हुए इस मामले में उनकी जवाबदेही तय करने की भी मांग की.  यह भी पढे़ंः ‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ

Aug 4, 2026 - 05:30
 0
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के ससंदीय दलों के बीच मंगलवार (4 अगस्त, 2026) को साप्ताहिक मंगल मिलन बैठक का आयोजन किया जाएगा. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन में स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होगी.

इससे पहले NDA संसदीय दलों की मंगल मिलन बैठक पिछले मंगलवार (28 जुलाई, 2026) को संपन्न हुई थी और उस बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे. पीएम मोदी के अलावा, बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ एनडीए के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.

बैठक में किन मुद्दों पर हुई थी चर्चा

पिछले हफ्ते आयोजित बैठक में केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रीजीजू ने गठबंधन के सांसदों को संबोधित किया था. इसके साथ ही, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी अपने विचार रखे थे और केंद्र सरकार की योजनाओं और पहलों की प्रगति को लेकर जानकारी साझा की.

केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक में हाल ही में भारत की तरफ से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की सफलता और उसके रणनीतिक प्रभावों के बारे में सभी सांसदों को जानकारी दी थी. वहीं, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने देश के मछली पालन के क्षेत्र की प्रगति, सरकार की विभिन्न पहलों और भविष्य की विकास के रोडमैप के बारे में जानकारी दी थी. 

विपक्ष लगातार केंद्र सरकार से कर रहा जवाब की मांग

वहीं, दूसरी तरफ संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (3 अगस्त, 2026) को 20 जुलाई, 2026 को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई और अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में केंद्र सरकार से जवाब की मांग की है.

विपक्ष ने इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लगातार हमला तेज कर रखा है. विपक्ष का आरोप है कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में निकाले गए मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पैलेट गन का इस्तेमाल किया. उन्होंने अमित शाह के सदन में न आने पर सवाल उठाते हुए इस मामले में उनकी जवाबदेही तय करने की भी मांग की. 

यह भी पढे़ंः ‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow