कभी लालू यादव का गढ़ था गोपालगंज, लेकिन इस सीट पर BJP लगा चुकी है चौका; अब किसे मिला टिकट?

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई पुराने चेहरों के टिकट कटे हैं, तो कई नए उम्मीदवारों को मौका मिला है. सबसे ज्यादा चर्चा गोपालगंज सीट की हो रही है, जो कभी लालू यादव का मजबूत गढ़ मानी जाती थी. यहां पर बीजेपी लगातार जीत दर्ज करती आई है और अब इस बार पार्टी ने फिर से बड़ा दांव चला है.कुसुम देवी का टिकट कटा, सुभाष सिंह को मौकागोपालगंज सीट पर बीजेपी ने कुसुम देवी का टिकट काटकर जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह को उम्मीदवार बनाया है. 2020 के चुनाव में कुसुम देवी के पति सुभाष सिंह ने यहीं से जीत दर्ज की थी. उनके निधन के बाद उपचुनाव में कुसुम देवी ने सीट संभाली थी. इस बार पार्टी ने जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह को गोपालगंज से मैदान में उतारा है.

Oct 15, 2025 - 17:30
 0
कभी लालू यादव का गढ़ था गोपालगंज, लेकिन इस सीट पर BJP लगा चुकी है चौका; अब किसे मिला टिकट?

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई पुराने चेहरों के टिकट कटे हैं, तो कई नए उम्मीदवारों को मौका मिला है. सबसे ज्यादा चर्चा गोपालगंज सीट की हो रही है, जो कभी लालू यादव का मजबूत गढ़ मानी जाती थी. यहां पर बीजेपी लगातार जीत दर्ज करती आई है और अब इस बार पार्टी ने फिर से बड़ा दांव चला है.

कुसुम देवी का टिकट कटा, सुभाष सिंह को मौका
गोपालगंज सीट पर बीजेपी ने कुसुम देवी का टिकट काटकर जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह को उम्मीदवार बनाया है. 2020 के चुनाव में कुसुम देवी के पति सुभाष सिंह ने यहीं से जीत दर्ज की थी. उनके निधन के बाद उपचुनाव में कुसुम देवी ने सीट संभाली थी. इस बार पार्टी ने जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह को गोपालगंज से मैदान में उतारा है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow